राजस्थान के आभूषण एवं वेशभूषा
प्रश्न 1 ‘बेसर’ और ‘भंवरकड़ी’ नामक आभूषण महिलाओं में पहना जाता है।
(अ) नाक
(ब) हाथ
(स) पैर
(द) गले
व्याख्या :
नाक के आभूषण - नथ, वारी, काँटा, चूनी, चोप, बेसर, भंवरकड़ी
प्रश्न 2 “कंदोरा” आभूषण ___ पर पहना जाता है।
(अ) सिर
(ब) गर्दन
(स) पैर
(द) कमर
व्याख्या :
कमर के आभूषण - कंदोरा और कर्धनी, तागडी, कणकती, मेखला, सटका - लहंगे के नेफे में अटकाकर लटकाया जाने वाला आभूषण
प्रश्न 3 निम्नलिखित आभुषण समूहों में से कौन सा समूह सही सुमेलित नहीं है -
(अ) अंगोट्या, कर्णफूल, पीपलपत्रा, झेला
(ब) तिमणिया, तुलसी, बजट्टी, हालरो
(स) कंगन, नोगरी, गजरा, नेवरी
(द) लंगर, पायल, नुपूर, झांझर
व्याख्या :
पैरों में कड़ा, लंगर पायल, पायजेब, नूपुर, घुँघरु झाँझर, नेवरी आदि पहने जाते है। हाथों में कड़ा, कंगन, नोगरी, चाँट, गजरा, चूड़ी आदि पहने जाते है।
प्रश्न 4 राजस्थान में पोमचा, एक प्रकार की ओढ़नी पहनी जाती है -
(अ) माँ बनने के उत्सव पर
(ब) विवाह के अवसर पर
(स) एक अविवाहित कन्या द्वारा
(द) एक विधवा द्वारा
व्याख्या :
पोमचा का इस्तेमाल नवविवाहित गर्भवती महिलाओं के लिए किया जाता है। जब नवविवाहित महिला लड़के को जन्म देती है, तो उसे पीला पोमचा दिया जाता है। पोमचा पद्म या कमल से संबद्ध है, अर्थात इसमें कमल के फूल बने होते है। यह बच्चे के जन्म के अवसर पर पीहर पक्ष की ओर बच्चे की माँ को दिया जाता है। पुत्र एक जन्म होने पर पीला पोमचा तथा पुत्री के जन्म पर लाल पोमचा देने का रिवाज है।
प्रश्न 5 आभूषण, जो सिर पर नहीं पहना जाता -
(अ) मेमंद
(ब) बोर
(स) रखड़ी
(द) कंदोरा
व्याख्या :
कंदोरा आभूषण कमर पर पहना जाता है। कंदोरा, करधनी के समान है लेकिन इसका डिज़ाइन अलग है। सिर के आभूषण - चूड़ारत्न, मुकुट, बोर, शीशफूल ,रखड़ी और टिकड़ा,मेमंद, टीडीभलको
प्रश्न 6 मध्यकाल में खन्गा एक प्रकार का ____ था।
(अ) जूता
(ब) आभूषण
(स) वस्त्र
(द) सिर का पहनावा (पगड़ी)
प्रश्न 7 महिलाएँ ‘बोरला’ नाम का आभूषण कहाँ पहनती हैं -
(अ) हाथ
(ब) सिर
(स) नाक
(द) कान
प्रश्न 8 राजस्थान में स्त्रियों द्वारा गले में पहने जाने वाले आभूषण को ______ कहा जाता है।
(अ) कर्णफूल
(ब) मोकड़ी
(स) तिमणियां
(द) बोगली
प्रश्न 9 निबोरी नामक आभूषण पहना जाता है -
(अ) गला
(ब) हाथ
(स) दाँत
(द) नाक
प्रश्न 10 अनवट, अनोटा, जरा और पोलरा शरीर के किस अंग के आभूषण हैं -
(अ) पाँव
(ब) नाक
(स) सिर
(द) कान
page no.(1/27)