राजस्थान का इतिहास जानने के स्त्रोत
प्रश्न 1 बड़वा यूप अभिलेख सम्बन्धित हैं -
(अ) मौखरी वंश से
(ब) मौर्य वंश से
(स) परमार वंश से
(द) खीची वंश से
व्याख्या :
बड़वा यूप अभिलेख बड़वा ग्राम कोटा में स्थित है। इसकी भाषा संस्कृत एवं लिपि ब्राह्मी उत्तरी है। मौखरी राजाओं का यह सबसे पुराना और पहला अभिलेख है। यूप एक प्रकार का स्तम्भ है।
प्रश्न 2 ‘ललित विग्रहराज’ नाटक की रचना किसने की -
(अ) हेमचन्द्र
(ब) कल्हण
(स) सोमदेव
(द) महेश
व्याख्या :
उत्तर-पश्चिमी भारतीय राजा विग्रहराज चतुर्थ चौहान वंश के थे। उन्होंने राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों के एक बड़े हिस्से पर शासन किया। उनके दरबारी कवि सोमदेव ने उनके सम्मान में नाटक ललिता विग्रहराज नाटक लिखा था।
प्रश्न 3 ‘अचलदास खींची री वचनिका’ के लेखक हैं -
(अ) गोपाल दान कविया
(ब) केसरी सिंह बारहठ
(स) रामनाथ कविया
(द) चारण शिवदास
व्याख्या :
अचलदास खींची री वचनिका चारण कवि शिवदास गाडण द्वारा रचित एक ऐतिहासिक कृति है। इसकी कृति की रचना डिंगल भाषा में की गई है।
प्रश्न 4 घटियाला शिलालेख का सम्बन्ध मण्डोर शाखा के किस प्रतिहार शासक से है -
(अ) कक्कुक
(ब) बाउक
(स) शीलुक
(द) रज्जिल
प्रश्न 5 ललित - विग्रह राज नाटक का लेखक सोमदेव किस चौहान शासक का राजकवि था -
(अ) पृथ्वीराज I
(ब) अर्णोराज
(स) जग्गदेव
(द) विग्रहराज IV
प्रश्न 6 किस अभिलेख में प्रतिहारों को सौमित्र (लक्ष्मण) उद्भूत हुआ कहा गया है -
(अ) ग्वालियर अभिलेख
(ब) जोधपुर अभिलेख
(स) उज्जैन अभिलेख
(द) कन्नौज अभिलेख
प्रश्न 7 बीसलदेव रासो की रचना किसने की थी -
(अ) चन्दबरदाई
(ब) महेशदास
(स) सूर्यमल्ल मिश्रण
(द) नरपति नाल्ह
प्रश्न 8 राजस्थान इतिहास का जनक किसे कहा जाता है -
(अ) जी. एन. शर्मा
(ब) श्यामलदास
(स) जी. एच. ओझा
(द) कर्नल टॉड
प्रश्न 9 निम्नलिखित में से कौन सा अभिलेख शाकम्भरी चौहानों के प्रारंभिक इतिहास का अच्छा स्रोत है ?
(अ) चीरवा अभिलेख
(ब) बिजोलिया अभिलेख
(स) घटियाला अभिलेख
(द) मानमोरी अभिलेख
प्रश्न 10 ‘मारवाड़ रा परगना री विगत’ किसकी रचना है -
(अ) सूर्यमल्ल मिश्रण
(ब) वीरभाण रत्नू
(स) दयाल दास
(द) मुहणोत नैणसी
page no.(1/24)