Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राज्य विधान मंडल

प्रश्न 1   राजस्थान में विधान-सभा निर्वाचन-क्षेत्रों के बारे में निम्नांकित में से कौन सा एक कथन सही नहीं है -
 (अ) 2026 तक राजस्थान राज्य विधान-सभा के लिए कुल निर्वाचन-क्षेत्र 200 ही रहेंगे।
 (ब) राजस्थान राज्य विधान-सभा के लिए कुल निर्वाचन-क्षेत्रों की वर्तमान संख्या का निर्धारण 2001 की जनगणना के आधार पर हुआ है।
 (स) 1952 में राजस्थान विधान-सभा की कुल सदस्य संख्या 160 थी।
 (द) राजस्थान राज्य विधान-सभा के लिए कुल निर्वाचन-क्षेत्र 200 हैं।

उत्तर : राजस्थान राज्य विधान-सभा के लिए कुल निर्वाचन-क्षेत्रों की वर्तमान संख्या का निर्धारण 2001 की जनगणना के आधार पर हुआ है।
व्याख्या :
प्रथम राजस्थान विधान सभा (1952-1957) का उद्घाटन 31 मार्च 1952 को हुआ। इसमें 160 सदस्य थे। 1957 में 160 सदस्यों को बढ़ाकर 176 किया गया था तथा 1967 में सीटों को बढ़ा कर 184 कर दिया था और 1977 में 184 से बढ़ा कर 200 कर दिया गया तथा 2026 तक 200 ही रखा जाएगा।

प्रश्न 2   2023 तक राजस्थान विधान-सभा, अपना पूर्ण कार्यकाल पूरा करने से पूर्व ही आदिनांक कितनी बार भंग की गई है -
 (अ) दो बार
 (ब) तीन बार
 (स) चार बार
 (द) एक बार

उत्तर : तीन बार
व्याख्या :
2023 तक, राजस्थान विधानसभा ने अपने पूर्ण कार्यकाल पूरा करने से पहले तीन बार भंग की गई है।

प्रश्न 3   2022 के राष्ट्रपति के निर्वाचन में राजस्थान विधान सभा के प्रत्येक सदस्य का मत-मूल्य था -
 (अ) 149
 (ब) 132
 (स) 129
 (द) 116

उत्तर : 129
व्याख्या :
राष्ट्रपति चुनाव में विधायकों की वोट वैल्यू वर्ष 1971 की जनगणना के आधार पर तय की गई है। प्रदेश की कुल जनसंख्या को वहां की विधानसभा सदस्यों की संख्या से डिवाइड करते हैं। इसके बाद जो नंबर आता है उसे फिर 1000 से डिवाइड किया जाता है। इसके बाद जो संख्या प्राप्त होती है। वही एक विधायक की वोट वैल्यू होती है। वर्ष 1971 में राजस्थान की जनसंख्या 2,57,65,806 थी। इसमें विधायकों की कुल संख्या 200 से भाग देने पर संख्या 1,28,829.03 संख्या प्राप्त होती है। इसमें फिर से 1000 से भाग देने पर संख्या 128.82 आती है। इस तरह राजस्थान के विधायक के वोट की वैल्यू 129 तय हुई।

प्रश्न 4   राजस्थान विधानसभा के लिए पहले आम चुनावों में कांग्रेस के बाद जिस राजनीतिक दल को सर्वाधिक स्थान प्राप्त हुए वह था -
 (अ) भारतीय जनसंघ
 (ब) हिंदू महासभा
 (स) भारतीय जनता पार्टी
 (द) राम राज्य परिषद्

उत्तर : राम राज्य परिषद्

प्रश्न 5   राज्यपाल द्वारा प्रख्यापित अध्यादेश की मंजूरी आवश्यक है -
 (अ) राष्ट्रपति द्वारा
 (ब) राज्य विधानमण्डल द्वारा
 (स) राज्य परिषद के मंत्रियों द्वारा
 (द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर : राज्य विधानमण्डल द्वारा

प्रश्न 6   राजस्थान की 15वीं विधानसभा में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित निर्वाचन क्षेत्रों में से कितने में महिला सदस्य निर्वाचित हुई हैं -
 (अ) 7 अनुसूचित जाति से और 4 अनुसूचित जनजाति से
 (ब) 9 अनुसूचित जाति से और 2 अनुसूचित जनजाति से
 (स) 6 अनुसूचित जाति से और 5 अनुसूचित जनजाति से
 (द) 8 अनुसूचित जाति से और 3 अनुसूचित जनजाति से

उत्तर : 8 अनुसूचित जाति से और 3 अनुसूचित जनजाति से

प्रश्न 7   निम्नलिखित में से कौन राजस्थान विधान सभा की पहली महिला अध्यक्ष बनीं -
 (अ) यशोदा देवी
 (ब) सुमित्रा सिंह
 (स) वसुंधरा राजे
 (द) कमला बेनीवाल

उत्तर : सुमित्रा सिंह

प्रश्न 8   राजस्थान में लोकसभा की कुल कितनी सीटें हैं -
 (अ) 21
 (ब) 13
 (स) 25
 (द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर : 25

प्रश्न 9   निम्नलिखित में से कौन राजस्थान विधान सभा की पहली महिला मंत्री बनीं -
 (अ) वसुंधरा राजे
 (ब) कमला बेनीवाल
 (स) यशोदा देवी
 (द) मेनका गांधी

उत्तर : कमला बेनीवाल

प्रश्न 10   राजस्थान राज्य विधान सभा में कितने सदस्य हैं -
 (अ) 100
 (ब) 120
 (स) 148
 (द) 200

उत्तर : 200

page no.(1/13)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.