वैदिक काल
प्रश्न 1 निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
a. न चुकाए गए ऋण के बदले में दासत्व की प्रथा वैदिक काल से लेकर बुद्ध के समय तक प्रचलन में नहीं थी।
b. वैदिक काल में ऊँची जातियों की स्त्रियों को पति की मृत्यु के उपरान्त न तो सम्पत्ति धारण करने का अधिकार था न ही पुनर्विवाह का अधिकार था।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं -
कूट :
(अ) केवल a
(ब) केवल b
(स) a और b दोनों
(द) न तो a और न हीं b
व्याख्या :
वैदिक काल से लेकर बुद्ध के समय तक न चुकाए गए ऋण के बदले में दासत्व की प्रथा प्रचलन में थी। वैदिक काल में, महिलाओं को शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार था। विधवा विवाह, उपनयन संस्कार, नियोग, गन्धर्व और अंतर्जातीय विवाह भी प्रचलित थे।
प्रश्न 2 उत्तर वैदिक काल में स्त्रियों की स्थिति के सम्बन्ध में कौन-सा कथन सही नहीं है -
(अ) उन्हें सम्पत्ति का अधिकार नहीं था
(ब) उन्होंने उपनयन संस्कार का अधिकार खो दिया था
(स) उन्हें शिक्षा प्राप्ति का अधिकार नहीं था
(द) उन्हें राजनीति में भाग लेने का अधिकार नहीं था
प्रश्न 3 निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए : a. ऋग्वेद 1. ऐतरेय b. सामवेद 2. पंचविश c. यजुर्वेद 3. शतपथ d. अथर्ववेद 4. गोपथ
(अ) a-1, b-2, c-3, d-4
(ब) a-4, b-2, c-3, d-1
(स) a-4, b-3, c-1, d-2
(द) a-3, b-4, c-2, d-1
प्रश्न 4 निम्नलिखित में से कौन ऋग्वैदिक युग के प्रसिद्ध ‘पंचजन’ में सम्मिलित नहीं है -
(अ) तुर्वस
(ब) पुरु
(स) भरत
(द) द्रुह्य
प्रश्न 5 नासदीय सूक्त निम्नलिखित किस वेद से संबंधित है -
(अ) ऋग्वेद
(ब) सामवेद
(स) यजुर्वेद
(द) अथर्ववेद
प्रश्न 6 ऋग्वैदिक काल के विषय में कौन से कथन सत्य हैं -
(I) सोम एक पौधा था ।
(II) ब्रह्मा, विष्णु व महेश प्रमुख देवता थे।
(III) सूक्त का मतलब, अच्छी तरह से बोला गया था।
(IV) उपनिषद् व आरण्यक ग्रंथ रचे गये थे।
(V) इन्द्र युद्ध का प्रमुख देवता नहीं था।
(अ) I, III
(ब) II, IV
(स) IV, V
(द) I, V
प्रश्न 7 निम्नलिखित नदियों में से किसे प्राचीन साहित्य में ‘पुरुषणी’ कहा गया था -
(अ) रावी
(ब) सतलुज
(स) चेनाब
(द) ब्यास
व्याख्या :
आधुनिक नाम | ऋग्वेदिक नाम |
---|---|
चेनाब | अस्किनी |
रावी | पुरुषणी |
झेलम | वितस्ता |
व्यास | विपाशा |
प्रश्न 8 निम्नलिखित में से किसमें न केवल स्तोत्र हैं बल्कि तत्कालीन सामाजिक और राजनीतिक वातावरण को दर्शाते हुए उनके पाठ के साथ अनुष्ठान भी हैं -
(अ) सामवेद
(ब) अथर्ववेद
(स) ऋग्वेद
(द) यजुर्वेद
प्रश्न 9 गंधर्व वेद कहलाने वाला संगीत विज्ञान ______ का एक उपवेद है।
(अ) सामवेद
(ब) यजुर्वेद
(स) ऋग्वेद
(द) अथर्ववेद
प्रश्न 10 निम्न को सुमेलित कीजिए –
कॉलम -I
(I) होता
(II) उद्गाता
(III) अध्वर्यु
(IV) पुरोहित
कॉलम – II
(A) यज्ञ सम्पन्न करने वाला प्रमुख पुरोहित
(B) ऋग्वेद की ऋचाओं का पाठ करने वाला
(C) सामवेद के छंदों का गायन करने वाला
(D) यजुर्वेद के मंत्रों का पठन करने वाला
(अ) I-(A), II-(C), III-(D), IV-(B)
(ब) I-(B), II-(C), III-(D), IV-(A)
(स) I-(B), II-(A), III-(D), IV-(C)
(द) I-(B), II-(D), III-(C), IV-(A)
page no.(1/6)