प्राचीन धार्मिक आन्दोलन(जैन धर्म/बौद्ध धर्म)
प्रश्न 1 निम्नलिखित वक्तव्यों पर विचार कीजिए-
कथन (A)- बुद्ध पुनर्जन्म के सिद्धान्त में विश्वास नहीं करते थे।
कारण (R) - बुद्ध ने नित्य आत्मा के अस्तित्व सम्बन्धी विचार को अस्वीकार कर दिया था। नीचे दिये गए कूटों से अपने उत्तर का चयन कीजिए-
कूट :
(अ) A तथा R दोनों सही हैं, तथा A की सही व्याख्या R है
(ब) A और R दोनों सही हैं किन्तु A की सही व्याख्या R नहीं है
(स) A सही है, किन्तु R गलत है।
(द) A गलत है, किन्तु R सही है
व्याख्या :
गौतम बुद्ध ने बताया कि जन्म से लेकर मृत्यु तक संपूर्ण जीवन दुखमय है। मृत्यु भी दुख का अंत नहीं है, बल्कि नए दुख का आरंभ है, क्योंकि मृत्यु के बाद भी पुनर्जन्म होता है। उनका मानना था कि प्राणी की इच्छा अपूर्ण रहती है तो पुनर्जन्म लेना पड़ता है। बुद्ध ने स्थिर आत्मा के अस्तित्व को अस्वीकार कर दिया था।
प्रश्न 2 निम्नलिखित में किसमें बौद्ध संघ-जीवन के आचरण के नियमों का संग्रह है -
(अ) अभिधम्मपिटक
(ब) आचारागसूत्र
(स) दिव्यावदान
(द) विनयपिटक
व्याख्या :
बौद्ध ग्रंथ जिसमें भिक्षुओं के लिए नियम शामिल हैं, विनय पिटक है। विनय पिटक बौद्ध विहित त्रिपिटक (तीन संग्रह) के तीन खंडों में सर्वाधिक प्राचीन और छोटा है और वह बौद्ध धर्म के नियमों के अनुसार मठवासी जीवन और भिक्षुओं और योगिनों के दैनिक कार्यों को नियंत्रित करता है।
प्रश्न 3 बौद्ध धर्म के पवित्र ग्रन्थों पर लिखी गई विस्तृत टीकाएँ, उपदेश शास्त्र तथा विभाषा शास्त्र, किस प्रकार तैयार की गई थीं -
(अ) अशोक के संरक्षण में आयोजित बौद्ध संगीति में मोग्गलिपुत्त तिस्स के नेतृत्व में तैयार की गई थीं
(ब) कनिष्क के संरक्षण में आयोजित चतुर्थ बौद्ध संगीति में तैयार की गई थीं
(स) मिलिन्द के संरक्षण में नागसेन द्वारा तैयार की गई थीं
(द) वट्टगामनी अभय द्वारा आयोजित महान् भिक्षुओं की संगोष्ठी में तैयार की गई थीं
प्रश्न 4 बौद्ध धर्म की द्वितीय संगीति कहाँ हुई -
(अ) राजगृह
(ब) वैशाली
(स) पाटलीपुत्र
(द) कश्मीर
प्रश्न 5 जैन दर्शन में सर्वश्रेष्ठ एवं पूर्ण ज्ञान को कहा जाता है -
(अ) मति
(ब) श्रुति
(स) अवधि
(द) कैवल्य
प्रश्न 6 संघ में पुरुषों और स्त्रियों के रहने की अलग-अलग व्यवस्था थी, यह हमें किस त्रिपिटक से पता चलता है -
(अ) अभिधम्म पिटक
(ब) सुत्त पिटक
(स) विनय पिटक
(द) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 7 वर्तमान रूप में उपलब्ध भगवान महावीर एवं उनके अनुयायियों की शिक्षाएँ लगभग 1500 वर्ष पूर्व गुजरात में किस स्थान पर लिखी गई थीं -
(अ) वल्लभी
(ब) लोथल
(स) रंगपुर
(द) भरुच
प्रश्न 8 वर्धमान महावीर किस वंश से संबंधित थे -
(अ) लिच्छवी
(ब) पल्लव
(स) शाक्य
(द) सातवाहन
प्रश्न 9 थेरीगाथा के संबंध में कौन सा कथन सत्य है ?
I. यह सुत्त पिटक का हिस्सा है।
II. इसमें भिक्खुनियों द्वारा रचित छंदों का संकलन किया गया है।
III. यह विनय पिटक का हिस्सा है।
IV. इसमें महिलाओं के सामाजिक और आध्यात्मिक अनुभवों के बारे में अंतर्दृष्टि मिलती है।
(अ) I, II, III
(ब) I, II, IV
(स) II, III, IV
(द) I, III, IV
प्रश्न 10 भारतीय दर्शन की छ: पद्धति (षड्दर्शन) में कौन शामिल है -
(अ) सत्यार्थ प्रकाश
(ब) वैशेषिक
(स) महाभारत
(द) उपनिषद्
page no.(1/5)