Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान की जलवायु

प्रश्न 1   राजस्थान सरकार ने जलवायु परिवर्तन नीति की शुरुआत की -
 (अ) 2018
 (ब) 2021
 (स) 2010
 (द) 2023

उत्तर : 2023
व्याख्या :
राजस्थान सरकार ने जलवायु परिवर्तन नीति की शुरुआत 2023 में की है।

प्रश्न 2   निम्नलिखित में से किन जिलों के समूह को उनकी औसत वार्षिक वर्षा के अनुसार आरोही क्रम में व्यवस्थित किया गया है -
 (अ) जयपुर, चुरू, अजमेर
 (ब) जोधपुर, राजसमन्द, उदयपुर
 (स) बाड़मेर, बूँदी, सीकर
 (द) जोधपुर, उदयपुर, राजसमन्द

उत्तर : जोधपुर, राजसमन्द, उदयपुर
व्याख्या :
जोधपुर(सबसे कम), राजसमन्द, उदयपुर (सर्वाधिक) औसत वार्षिक वर्षा के अनुसार आरोही क्रम में व्यवस्थित है।

प्रश्न 3   दक्षिणा पश्चिम मानसून निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में पहले आता है -
 (अ) सवाई माधोपुर तथा करौली में
 (ब) नागौर तथा जोधपुर में
 (स) पाली तथा चुरू में
 (द) गंगानगर तथा हनुमानगढ़ में

उत्तर : सवाई माधोपुर तथा करौली में
व्याख्या :
दक्षिण-पश्चिम मानसून, अरब सागर में बनता है और जून से सितंबर तक सक्रिय रहता है। पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, अलवर, दौसा, जयपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, धौलपुर में मानसून पहले आता है।

प्रश्न 4   शीत ऋतु में पश्चिमी राजस्थान में अधिक ठंड पड़ने का प्रमुख कारण क्या है-
 (अ) रेतीला धरातल होना
 (ब) वन क्षेत्र का अधिक होना
 (स) बर्फबारी होना
 (द) अधिक वर्षा होना

उत्तर : रेतीला धरातल होना
व्याख्या :
शीत ऋतु में पश्चिमी राजस्थान में अधिक ठंड पड़ने के प्रमुख कारणों में से एक है रेतीला धरातल। चूँकि रेत मैदान की तुलना में अधिक तेज़ी से ऊष्मा का विकिरण करती है, इसलिए ऊष्मा मैदान की तुलना में बहुत तेज़ी से विकीर्ण होती है जो रेगिस्तान को ठंडा बनाती है।

प्रश्न 5   राजस्थान में सम्भाव्य वाष्पीकरण-वाष्पोत्सर्जन की वार्षिक दर सर्वाधिक किस जिले में है -
 (अ) गंगानगर
 (ब) कोटा
 (स) डूंगरपुर
 (द) जैसलमेर

उत्तर : जैसलमेर
व्याख्या :
जैसलमेर में राजस्थान में संभावित वाष्पीकरण की उच्चतम वार्षिक दर है।

प्रश्न 6   पश्चिमी राजस्थान में ‘पश्चिमी रेतीला मैदान’ की पूर्वी सीमा निम्न में से कौन सी सम वर्षा रेखा बताती है -
 (अ) 15 सेमी
 (ब) 25 सेमी
 (स) 40 सेमी
 (द) 80 सेमी

उत्तर : 40 सेमी
व्याख्या :
डॉ हरी मोहन सक्सैना की ‘राजस्थान की भूगोल’ की पुस्तक और माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ‘राजस्थान अध्ययन’ कक्षा 9 की पुस्तक के अनुसार 40 सेमी सम वर्षा रेखा राजस्थान को दो भागों में बांटती है। अत: पश्चिमी रेतीला मैदान की पूर्व सीमा 40 सेमी सम वर्षा रेखा होगी।

प्रश्न 7   राजस्थान के रेतीले शुष्क मैदान और अर्द्ध शुष्क मैदान किस सम वर्षा रेखा द्वारा पृथक किए गए हैं -
 (अ) 20 सेमी
 (ब) 30 सेमी
 (स) 10 सेमी
 (द) 25 सेमी

उत्तर : 25 सेमी
व्याख्या :
शुष्क और अर्द्ध शुष्क मरुस्थल को 25 सेमी सम वर्षा रेखा द्वारा पृथक किया गया है।

प्रश्न 8   राजस्थान में समवर्षा रेखा का मान किस दिशा की ओर कम होता जाता है –
 (अ) दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पश्चिम की ओर
 (ब) दक्षिण-पूर्व से उत्तर-पश्चिम की ओर
 (स) दक्षिण से उत्तर की ओर
 (द) पूर्व से पश्चिम की ओर

उत्तर : दक्षिण-पूर्व से उत्तर-पश्चिम की ओर
व्याख्या :
राजस्थान में वर्षा की मात्रा दक्षिण-पूर्व से उत्तर-पश्चिम की ओर कम होती जाती है, इसलिए सम वर्षा रेखा का मान भी कम होता जाएगा।

प्रश्न 9   सवाना वनस्पति राजस्थान के किस जलवायु खंड में पाई जाती है -
 (अ) अर्ध-शुष्क
 (ब) अति आर्द्र
 (स) उप-आर्द्र
 (द) आर्द

उत्तर : अति आर्द्र
व्याख्या :
अति आर्द्र जलवायु खंड के अंतर्गत द.पू. कोटा, बारां, झालावाड़, बांसवाडा, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, द.पू. सलूम्‍बर तथा माउण्ट आबू क्षेत्र सम्मिलित है। यहाँ घनी मानसून सवाना वनस्पति पाई जाती है जिसमे शीशम, आम, सागवान, जामुन, शहतूत, खरी, बांस शामिल है।

प्रश्न 10   राजस्थान के किस जिले में सबसे अधिक दैनिक तापांतर पाया जाता है –
 (अ) श्रीगंगानगर
 (ब) चूरू
 (स) जैसलमेर
 (द) जोधपुर

उत्तर : जैसलमेर
व्याख्या :
सर्वाधिक दैनिक तापांतर वाला जिला जैसलमेर है तथा सर्वाधिक वार्षिक तापांतर वाला जिला चूरु है।

page no.(1/23)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.