राजस्थान का भौतिक स्वरूप
प्रश्न 1 किस भू-आकृतिक प्रदेश में नरसिंहपुर पहाड़ और हिंगलाज-का-मगरा स्थित हैं -
(अ) बनास बेसिन
(ब) लूनी बेसिन
(स) माही बेसिन
(द) चम्बल बेसिन
व्याख्या :
लूनी बेसिन भू-आकृतिक प्रदेश में नरसिंहपुर पहाड़ और हिंगलाज-का-मगरा स्थित है।
प्रश्न 2 निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और सही उत्तर का चयन नीचे दिये कूट से कीजिये :
A. कुम्भलगढ़ भौरट के पठार का सर्वोच्च बिन्दु है।
B. रघुनाथगढ़ उत्तरी अरावली का सर्वोच्च शिखर है।
C. उड़िया पठार माउण्ट आबू के निकट स्थित है।
कूट :
(अ) A और B
(ब) B और C
(स) A और C
(द) A, B और C
व्याख्या :
कुम्भलगढ(राजसमंद) व गोगुन्दा(उदयपुर) के मध्य का पठारी भाग भोराठ/भोराट का पठार कहलाता है। आबू पर्वत से सटा हुआ उडि़या पठार आबू से लगभग 160 मी. ऊँचा है। रघुनाथगढ़ (सीकर) उत्तरी अरावली का सर्वोच्च शिखर है।
प्रश्न 3 ‘थार’ रेगिस्तान का कुल क्षेत्रफल है :
(अ) 232364 Km²
(ब) 238254 km²
(स) 248254 km²
(द) 230254 km²
व्याख्या :
थार रेगिस्तान का कुल क्षेत्रफल 2,38,254 वर्ग किलोमीटर है।
प्रश्न 4 निम्नलिखित में से कौन सा पूर्वी मैदानों का भाग नहीं है -
(अ) अजमेर
(ब) बूँदी
(स) माउंट आबू
(द) कोटा
व्याख्या :
पूर्वी मैदानी भाग अरावली पर्वत माला के पूर्व में स्थित है। राजस्थान प्रदेश का पूर्वी हिस्सा एक समतल मैदान के रूप में विस्तृत है। इस मैदानी प्रदेश के तीन उप प्रदेश है।
- बनास- बांणगंगा बेसीन
- चंम्बल बेसीन
- मध्य माही बेसीन
प्रश्न 5 राजंस्थान की निम्नलिखित पर्वत चोटियों को ऊँचाई के अनुसार, घटते, क्रम में व्यवंस्थित कीजिए :
(A) खो (B) बाबई
(C) तारागढ़ (D) ऋषिकेश
कूट :
(अ) D, C, A, B
(ब) D, A, C, B
(स) A, B, D, C
(द) B, C, D, A
व्याख्या :
हृषिकेश | 1017 मीटर |
खोह (जयपुर ग्रामीण) | 920 मीटर |
तारागढ़ (अजमेर) | 870 मीटर |
बाबई (नीम का थाना) | 780 मीटर |
प्रश्न 6 गलत युग्म का चयन कीजिये :
(अ) सतूर - मध्य अरावली
(ब) कटड़ा - दक्षिणी अरावली
(स) दुर-मरयाजी - मध्य अरावली
(द) महोहरपुर - उत्तरी अरावली
व्याख्या :
सतुर (353 मी.) बूंदी क्षेत्र का शिखर है।
प्रश्न 7 निम्न में से कौन सी चोटी / श्रृंखला दक्षिण अरावली में अवस्थित है -
(अ) नाग पहाड़
(ब) रघुनाथगढ़
(स) तारागढ़
(द) अचलगढ़
व्याख्या :
दक्षिणी अरावली प्रदेश के अंतर्गत राज्य के सिरोही, उदयपुर और राजसमंद जिले आते हैं। इस पूर्णतया पर्वतीय प्रदेश में अरावली की श्रेणियाँ अत्यधिक सघन एवं उच्चता लिए हुए है। इसमें सिरोही जिले में माउन्ट आबू क्षेत्र में स्थित गुरुशिखर पर्वत (ऊँचाई 1722 मीटर)सर्वोच्च पर्वत शिखर है। यहाँ की अन्य प्रमुख उच्च पर्वत चोटियाँ
- सेर (1597 मीटर)
- अचलगढ़ (1380मीटर)
- देलवाड़ा (1442मीटर)
- आबू (1295 मीटर)
- ऋषिकेश (1017मीटर)
प्रश्न 8 झालावाड़ अवस्थित है -
(अ) भोराठ पठार पर
(ब) मध्य माही मैदान में
(स) हाड़ौती पठार पर
(द) चम्बल बेसिन में
व्याख्या :
राजस्थान का दक्षिणी पूर्वी क्षेत्र एक सुनियोजित भौगोलिक इकाई है जिसे हाड़ौती का पठार के नाम से जाना जाता है। इसके अन्तर्गत चार जिले कोटा, बाराँ, बूँदी एवं झालावाड़ सम्मलित है।
प्रश्न 9 निम्न में से थार मरुस्थल के किस भाग की समुद्र तल से सबसे कम ऊँचाई है -
(अ) उत्तरी भाग
(ब) दक्षिणी भाग
(स) उत्तरी-पूर्वी भाग
(द) उत्तरी-पश्चिमी भाग
व्याख्या :
इस प्रदेश का सामान्य ढाल पूर्व से पश्चिम व उत्तर से दक्षिण की ओर है। इस प्रदेश की समुद्रतल से औसत ऊँचाई 200 से 300 मीटर है।
प्रश्न 10 उत्खात स्थलाकृतियाँ पाई जाती हैं -
(अ) झालावाड़ तथा डूंगरपुर में
(ब) गंगानगर तथा हनुमानगढ़ में
(स) घग्घर नदी बेसिन में
(द) धौलपुर तथा सवाई माधोपुर में
व्याख्या :
चम्बल बेसिन क्षेत्र में मुख्यतः उत्खात स्थलाकृति (Badland Topography) फैली है, तथा यहाँ नवीन कांपीय जमाव भी पाए जाते हैं। प्रदेश के सवाई माधोपुर, करौली एवं धौलपुर में चम्बल के बीहड़ स्थित है।
page no.(1/47)