राजस्थान में त्यौहार
प्रश्न 1 मारवाड़ क्षेत्र का लोकप्रिय त्योहार घुड़ला मनाया जाता है -
(अ) कार्तिक कृष्ण अष्टमी से कार्तिक शुक्ल तृतीया तक
(ब) भाद्रपद कृष्ण अष्टमी से भाद्रपद शुक्ल तृतीया तक
(स) श्रावण कृष्ण अष्टमी से श्रावण शुक्ल तृतीया तक
(द) चैत्र कृष्ण अष्टमी से चैत्र शुक्ल तृतीया तक
व्याख्या :
मारवाड़ के जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर आदि जिलों में चैत्र कृष्ण अष्टमी अर्थात शीतला अष्टमी से लेकर चैत्र शुक्ला तृतीया तक घुड़ला त्यौहार मनाया जाता है। इस त्यौहार के प्रति बालिकाओं में ज्यादा उत्साह रहता है। घुड़ला एक छिद्र किया हुआ मिट्टी का घड़ा होता है जिसमें दीपक जला कर रखा होता है।
प्रश्न 2 राजस्थान में त्योहारों की शुरुआत श्रावणी तीज से होती है और अंत _____ से होता है।
(अ) हरियाली तीज
(ब) चतरा चौथ
(स) शीतलाष्टमी
(द) गणगौर
प्रश्न 3 अक्षय तृतीया का त्यौहार कब मनाया जाता है -
(अ) वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया को
(ब) ज्येष्ठ महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया को
(स) वैशाख महीने के कृष्ण पक्ष की तृतीया को
(द) आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया को
प्रश्न 4 गणगौर के अवसर पर होली की राख से बने केक (पिंडिया) की _____ के अंकुरों के साथ पूजा की जाती है।
(अ) चावल
(ब) बाजरा
(स) जौ
(द) मकई
प्रश्न 5 निम्न में से कौन से त्योहार भाद्रपद माह में नहीं मनाए जाते -
a. गोगा नवमी
b. अनंत चतुर्दशी
c. आंवला नवमी
d. शरद पूर्णिमा
कूट :
(अ) a, b, c
(ब) a, c, d
(स) b, c
(द) c, d
व्याख्या :
महीना-पक्ष-तिथी | त्यौहार |
---|---|
भाद्रपद कृष्ण नवमी | गोगानवमी(विशाल मेला) |
भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी | गणेश चतुर्थी |
कार्तिक शुक्ल नवमी | अक्षय नवमी/आवला नवमी |
आश्विन पूर्णिमा | शरद पूर्णिमा |
प्रश्न 6 घुड़ला का त्योहार किसकी स्मृति में मनाया जाता है
(अ) राव सातल
(ब) उल्लूग खाँ
(स) मल्लू खाँ
(द) घुड़ले खाँ
प्रश्न 7 ‘कजली तीज’ का त्योहार कहाँ मनाया जाता है -
(अ) बाड़मेर
(ब) बूँदी
(स) जयपुर
(द) जोधपुर
प्रश्न 8 ‘हरियाली अमावस्या’ का पर्व किस तिथि को मनाया जाता है -
(अ) आषाढ़ अमावस्या
(ब) श्रावण अमावस्या
(स) फालगुन अमावस्या
(द) कार्तिक अमावस्या
प्रश्न 9 गणगौर पर्व पर गौर (गवर) की पूजा होती है। ये किस देवी का रूप है -
(अ) दुर्गा
(ब) पार्वती
(स) सरस्वती
(द) गंगा
प्रश्न 10 राजस्थान में “अबूझ सावा” किस दिन मनाते हैं -
(अ) गणगौर
(ब) बसंत पंचमी
(स) कार्तिक पूर्णिमा
(द) आखा तीज
page no.(1/15)