मिश्रण
प्रश्न 1 तीन बराबर पात्रों में क्रमशः 2/3, 1/3 और 1/4 हिस्सा दूध से भरा है । बचे हुए भाग में पानी भरा जाता है। सभी मिश्रणों को फिर एक बड़े पात्र में डाला जाता है। बड़े पात्र में दूध और पानी का अनुपात क्या होगा -
(अ) 5:7
(ब) 7:5
(स) 2:5
(द) 1:1
प्रश्न 2 एक मिश्रण में ऐल्कोहॉल तथा पानी 4: 3 के अनुपात में है । यदि इस मिश्रण में 5 लिटर पानी और मिला दिया जाये तो यह अनुपात 4: 5 हो जाता है। तो दिये गये मिश्रण में ऐल्कोहॉल की मात्रा है-
(अ) 10 लिटर
(ब) 9 लिटर
(स) 8 लिटर
(द) 7 लिटर
प्रश्न 3 दूध और पानी के 30 लीटर मिश्रण में दूध और पानी का अनुपात 7:3 है। इस अनुपात को 3:7 बनाने के लिए मिश्रण में मिलाए जाने वाले पानी की मात्रा क्या होगी -
(अ) 40 लीटर
(ब) 42 लीटर
(स) 45 लीटर
(द) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 4 सोना पानी से 19 गुना भारी है और तांबा पानी से 9 गुना भारी है। सोने तथा तांबे को किस अनुपात में मिलाया जाये कि मिश्रित धातु पानी से 15 गुना भारी हो -
(अ) 19:9
(ब) 9:19
(स) 2:3
(द) 3:2
प्रश्न 5 ताँबे और जिंक को 7:3 एवं 7:5 अनुपात में मिलाकर क्रमशः A एवं B मिश्र धातुएँ बनायी जाती हैं। यदि दोनों मिश्र धातुओं की समान मात्रा को एक साथ पिघलाकर एक तीसरी मिश्र धातु C बनाई जाती है, तो C में ताँबे और जिंक का अनुपात है -
(अ) 49:15
(ब) 35:21
(स) 77:43
(द) 63:37
प्रश्न 6 63रू प्रति किलो ग्राम की चाय 90 रूपये प्रति किलोग्राम की चाय के साथ किस अनुपात में मिलाई जाये कि मिश्रण का क्रय-मूल्य 72 रूपये प्रति किग्रा हो जाये -
(अ) 2ः1
(ब) 3ः2
(स) 5ः7
(द) 9ः1
प्रश्न 7 50 किग्रा. शीशे व टिन के मिश्रण में 60 प्रतिशत शीशा है। इस मिश्रण में कितना शीशा मिलाया जाये की मिश्रण में 75 प्रतिशत शीशा हो जाये-
(अ) 20 किग्रा
(ब) 25 किग्रा
(स) 30 किग्रा
(द) 40 किग्रा
प्रश्न 8 9.30 रुपए प्रति किग्रा की गेंहूँ की एक किस्म को एक निश्चित दर की अन्य किस्म के साथ 8 : 7 के अनुपात में मिलाया जाता है। यदि इस प्रकार बने मिश्रण की कीमत 10 रुपए प्रति किग्रा है, तो गेंहूँ की दूसरी किस्म की प्रति किग्रा की कीमत क्या है -
(अ) 7.80 रुपए
(ब) 10.80 रुपए
(स) 8.80 रुपए
(द) 9.80 रुपए
प्रश्न 9 पानी में एल्कोहल के 20% घोल के पाँच लीटर में एक लीटर पानी मिश्रित किया गया । अब एल्कोहल की मात्रा है
(अ) 12.5%
(ब) 16%
(स) 16.66%
(द) 24%
प्रश्न 10 4% चीनी वाले एक 6 लीटर घोल में से एक लीटर पानी वाष्पित हो गया। बचे हुए घोल में चीनी का प्रतिशत है -
(अ) 1.8%
(ब) 3.8%
(स) 4.8%
(द) 5.8%
page no.(1/3)