राजस्थान की झीलें
प्रश्न 1 निम्नलिखित में से किस झील का क्षेत्रफल संकुचित हो रहा है -
(अ) बजाज सागर का
(ब) तालछापर का
(स) बालसमन्द का
(द) भूपाल सागर का
व्याख्या :
तालछापर झील, राजस्थान के चुरू ज़िले में स्थित है और ताल छपर पक्षी अभयारण्य का हिस्सा है।
प्रश्न 2 निम्न में से कौन सी झील ढेबर झील के नाम से भी जानी जाती है -
(अ) डीडवाना झील
(ब) पिछोला झील
(स) जयसमंद झील
(द) कोलायत झील
व्याख्या :
ढेबर झील को जयसमंद झील के नाम से भी जाना जाता है।
प्रश्न 3 सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सही उत्तर का चयन नीचे दिये कूट से कीजिए :
कूट : (a) (b) (c) (d)सूची-I (झीलें) सूची -II (जिले) (a) नवलखा (i) धौलपुर (b) तालछापर (ii) बूंदी (c) तालाबशाही (iii) बाड़मेर (d) पचपदरा (iv) चूरू
(अ) (ii) (iv) (i) (iii)
(ब) (iii) (iv) (ii) (i)
(स) (ii) (iii) (iv) (i)
(द) (iv) (i) (iii) (ii)
व्याख्या :
नवलखा झील बूंदी, राजस्थान में स्थित है। बूंदी में अन्य झीलों में नवलसागर, कनकसागर, जैतसागर,सुरसागर, जिगजैन बाँध (लाखेरी), गुढ़ा, बरधा, बूंदी का गोथड़ा, भीमलत, पाईवालापुरा, अभयपुरा, चाकण, गरदढ़ा शामिल हैं।
तालछापर झील राजस्थान के चुरू जिले में स्थित है। यह ताल छापर पक्षी अभयारण्य का एक हिस्सा है।
धौलपुर में रामसागर, उर्मिलासागर, पार्बती,तालाबशाही झीलें स्थित है।
पचपदरा झील बालोतरा (पहले बाड़मेर) जिले में स्थित है।
प्रश्न 4 सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिये तथा कोड की सहायता से सही उत्तर ज्ञात कीजिये-
कोड- 1 2 3 4सूची-I (झील) सूची-II (जिला जहाँ स्थित है) 1. बन्ध बारेठा (i) डूंगरपुर 2. गैवसागर (ii) जोधपुर 3. कायलाना (iii) धौलपुर 4. तालाबशाही (iv) भरतपुर
(अ) iii iv ii i
(ब) iv i ii iii
(स) iv iii i ii
(द) ii iv iii i
व्याख्या :
बंध बरैठा राजस्थान के भरतपुर जिले की बयाना तहसील में स्थित है।
एडवर्ड सागर/गैब सागर डुंगरपुर जिले में स्थित है।
कायलाना झील (जोधपुर) प्रारम्भ में एक प्राकृतिक झील थी इसे वर्तमान स्वरूप महाराजा प्रताप सिंह के द्वारा प्रदान किया गया है।
तालाबशाही धौलपुर जिले में स्थित है।
प्रश्न 5 निम्नलिखित में से कौन-सी राजस्थान की खारे पानी की प्रमुख झील नहीं है -
(अ) पचपद्रा
(ब) लूणकरणसर
(स) ढेबर
(द) डीडवाना
व्याख्या :
राजस्थान में मीठे पानी की सबसे बड़ी कृत्रिम झील जयसमंद है। इस झील का निर्माण मेवाड़ के राणा जयसिंह ने गोमती नदी का पानी रोककर(1687-91) कराया गया। जयसमंद झील में गोमती, झावरी और बागर नदियों का जल ढेबर दर्रे से होकर आता था, इसलिए इसको ‘ढेबर झील’ भी कहते हैं।
प्रश्न 6 निम्नलिखित झीलों में से कौनसी झील मीठे पानी की झील नहीं है -
(अ) कोलायत झील
(ब) छापरताल झील
(स) पचपदरा झील
(द) जवाई झील
व्याख्या :
पंचभद्रा झील बालोतरा के पास स्थित है। इस झील का निर्माण पंचा भील के द्वारा कराया गया। इस झील से प्राप्त नमक में 98 प्रतिशत मात्रा सोडियम क्लोराइड है। अतः यहां से प्राप्त नमक उच्च कोटी का है।
प्रश्न 7 नागौर जिले में कौनसी झील स्थित है -
(अ) रैवासा
(ब) डीडवाना
(स) डेगाना
(द) कुचामन
व्याख्या :
डेगाना झील नागौर जिले में स्थित है।
रेवासा झील सीकर जिले में स्थित है।
कुचामन और डीडवाना/खल्दा झील डीडवाना जिले में स्थित है।
प्रश्न 8 ‘खारवाल’ जनजाति कौन सी झील से नमक उत्पादन करती है -
(अ) डेगाना
(ब) लूणकरणसर
(स) पचपदरा
(द) डीडवाना
व्याख्या :
पंचभद्रा झील बालोतरा के पास स्थित है। इस झील का निर्माण पंचा भील के द्वारा कराया गया। इस झील से प्राप्त नमक में 98 प्रतिशत मात्रा सोडियम क्लोराइड है। अतः यहां से प्राप्त नमक उच्च कोटी का है। इस झील से प्राचीन समय से ही खारवाल जाति के 400 परिवार मोरली वृक्ष की टहनियों (वायु रेस्ता विधि) से नमक के (क्रीस्टल) स्फटिक तैयार करते है।
प्रश्न 9 निम्नांकित में से कौन सा सही सुमेलित नहीं है -
झील - जिला
(अ) दूध-तलाई - उदयपुर
(ब) तालाब-ए-शाही - बूंदी
(स) दिआब्लाब - बांसवाड़ा
(द) बालसमन्द - जोधपुर
व्याख्या :
तालाबशाही धौलपुर में स्थित है।
प्रश्न 10 अमर सागर ........ जिले में स्थित है।
(अ) जयपुर
(ब) उदयपुर
(स) जोधपुर
(द) जैसलमेर
व्याख्या :
अमर सागर जैसलमेर में एक मानव निर्मित झील है। यह शहर के बाहरी इलाके में 17वीं सदी के अमर सिंह महल के बगल में स्थित है।
page no.(1/18)