वन्य जीव अभ्यारण्य
प्रश्न 1 निम्नलिखित में से कौन सा वन्यजीव अभयारण्य एक से अधिक जिलों में स्थित है -
(अ) फुलवाड़ी-की-नाल
(ब) टॉडगढ़-रावली
(स) रामसागर वन विहार
(द) भैंसरोडगढ़
व्याख्या :
टाडगगढ़ रावली ब्यावर, पाली व राजसमन्द में फैला हुआ हैं।
प्रश्न 2 निम्नलिखित राष्ट्रीय उद्यान / वन्य जीव अभयारण्य में से कौनसा युग्म सही सुमेलित नहीं है -
(अ) सरिस्का वन्य जीव अभयारण्य – अलवर
(ब) मुकुन्दरा राष्ट्रीय उद्यान – बूँदी
(स) केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान – भरतपुर
(द) रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान सवाई – सवाई माधोपुर
व्याख्या :
मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व चार जिलों – कोटा, बूंदी, चित्तौड़गढ़ और झालावाड़ में स्थित है, जो राजस्थान के हाडोती क्षेत्र में 759 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है।
प्रश्न 3 निम्नलिखित में से कौनसा टाईगर रिज़र्व देश का 52वाँ टाइगर रिज़र्व घोषित किया गया -
(अ) रानीपुर टाईगर रिजर्व
(ब) गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान
(स) रामगढ़ विषधारी टाईगर रिज़र्व
(द) रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान
व्याख्या :
राजस्थान के बूंदी जिले में स्थित रामगढ़ टाइगर रिजर्व को देश का 52वां टाइगर रिजर्व घोषित किया गया है।
प्रश्न 4 सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
कूट : A B C Dसूची-I (संरक्षित क्षेत्र) सूची-II (मुख्य वन्यजीव) A. सुन्धा माता I. भालू B. रोटू II. कृष्ण मृग C. बीड़-झुन्झुनूँ III. चिंकारा D. बीसलपुर IV. खरगोश
(अ) I II IV III
(ब) II IV I III
(स) I III IV II
(द) IV II III I
व्याख्या :
सूची-I (संरक्षित क्षेत्र) | सूची-II (मुख्य वन्यजीव) |
रोटू (नागौर) | चिंकारा |
सुंधामाता(जालौर) | भालू |
बीड़-झुन्झुनूँ | खरगोश |
बीसलपुर (टोंक) | कृष्ण मृग |
प्रश्न 5 किसे भारत के ‘टाइगर मैन’ के नाम से जाना जाता है -
(अ) गोकुल भाई भट्ट
(ब) किशन लाल सैनी
(स) कैलाश सांखला
(द) जानकी लाल
व्याख्या :
कैलाश सांखला को व्यापक रूप से भारत के टाइगर मैन के रूप में जाना जाता है। कैलाश सांखला एक भारतीय प्रकृतिवादी और संरक्षणवादी थे। ये दिल्ली जूलॉजिकल पार्क के निदेशक और राजस्थान के चीफ वन्यजीव वार्डन थे।
प्रश्न 6 निम्न में से कौनसा कार्य वन्य जीव एवं जैव-विविधता संरक्षण में बाधक है-
(अ) वनोन्मूलन करना
(ब) वनरोपण करना
(स) अभयारण्यों की स्थापना
(द) उद्यानों की स्थापना करना
व्याख्या :
वनोन्मूलन से वन्य जीवों के प्राकृतिक आवास नष्ट हो जाते हैं। वन्य जीव अपने लिए अनुकूल आवास की तलाश में इधर-उधर भटकते हैं और अवांछित जगहों पर जाने लगते हैं। इससे उनके अस्तित्व को खतरा पैदा हो जाता है। वनोन्मूलन से जैव विविधता का नुकसान होता है। वनोन्मूलन से जलवायु परिवर्तन, मृदा अपरदन, मरुस्थलीकरण, बाढ़, कम फसलें और ग्रीनहाउस गैसें में वृद्धि होती है।
प्रश्न 7 राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण ने राजस्थान में पाँचवें बाघ अभयारण्य का दर्जा, निम्न में से किस अभयारण्य को प्रदान किया है -
(अ) सोरसन - बैनार्न अभयारण्य
(ब) हमीरगढ़ - भीलवाड़ा अभयारण्य
(स) धौलपुर- करौली अभयारण्य
(द) नागपहाड़ - अजमेर अभयारण्य
व्याख्या :
राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (National Tiger Conservation Authority- NTCA) ने राजस्थान में धौलपुर-करौली टाइगर रिज़र्व की स्थापना को मंज़ूरी दे दी है। यह मुकुंदरा हिल्स, रामगढ़ विषधारी, रणथंभौर और सरिस्का के बाद राजस्थान में पाँचवाँ बाघ अभयारण्य/टाइगर रिज़र्व है।
प्रश्न 8 कौन सा सुमेलित नहीं है -
वन्यजीव अभयारण्य - जिला
(अ) शेरगढ़ - बूंदी
(ब) बस्सी - चित्तौड़गढ़
(स) रामसागर वन विहार - धौलपुर
(द) सीतामाता - प्रतापगढ़
व्याख्या :
शेरगढ़ वन्यजीव अभयारण्य बारां में स्थित है। अभयारण्य अपने समृद्ध वनस्पतियों और जीवों के लिए जाना जाता है और इसके प्रमुख आकर्षणों में बाघ, सुस्त भालू, लकड़बग्घा, हिरण की प्रजातियां जैसे चिंकारा (भारतीय गज़ेल), सांभर, चीतल (चित्तीदार हिरण), और तेंदुए हैं।
प्रश्न 9 निम्न में से राजस्थान का कौन सा राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्रफल में सबसे बड़ा है -
(अ) सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान
(ब) मुकुन्दरा हिल्स राष्ट्रीय उद्यान
(स) राष्ट्रीय मरु उद्यान
(द) रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान
व्याख्या :
राजस्थान का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान है। यह सवाईमाधोपुर जिले में स्थित है और लगभग 392 वर्ग किमी. क्षेत्र में फैला हुआ है। इसका पुराना नाम रण स्तम्भपुर हैं। ये सवांईमाधोपुर के शासकों का आखेट क्षेत्र था।
प्रश्न 10 उड़न गिलहरी का वास्य हैं -
(अ) जवाहर सागर अभयारण्य
(ब) सीतामाता अभयारण्य
(स) कुम्भलगढ़ अभयारण्य
(द) टॉडगढ़ रावली अभयारण्य
व्याख्या :
उडन गिलहरी सीतामाता अभयारण्य में महुआ वृक्ष पर पाई जाती है। उड़न गिलहरी को वैज्ञानिक भाषा में टेरोमायनी या पेटौरिस्टाइनी कहते है, कृंतक (रोडेंट, यानि कुतरने वाले जीव) के परिवार के जंतु हैं जो पाल-उड़ान (ग्लाइडिंग) की क्षमता रखते हैं।
page no.(1/27)