राजस्थान में स्थापत्य कला
प्रश्न 1 ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में ‘बुलन्द दरवाजे’ का निर्माण किसने करवाया -
(अ) सुल्तान महमूद खिलजी
(ब) ग्यासुद्दीन खिलजी
(स) अकबर
(द) शाहजहाँ
व्याख्या :
ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में ‘बुलन्द दरवाजे’का निर्माण सुल्तान महमूद खिलजी ने करवाया।
प्रश्न 2 चित्तौड़गढ़ का किला किसने बनवाया -
(अ) चित्रांगद मोरी
(ब) महाराणा कुंभा
(स) विजय पाल
(द) राजा बदन सिंह
व्याख्या :
इतिहासकारों के अनुसार इस किले का निर्माण मौर्यवंशीय राजा चित्रांगद मौर्या ने सातवीं शताब्दी में करवाया था और इसे अपने नाम पर चित्रकूट के रूप में बसाया।
प्रश्न 3 संसेरा जलदेवी माताजी का मन्दिर निम्नलिखित में से किस नगर में स्थित है -
(अ) जालौर
(ब) राजसमंद
(स) जोधपुर
(द) अजमेर
व्याख्या :
संसेरा जलदेवी माताजी का मन्दिर राजसमंद के दरीबा में स्थित सांसेरा गांव में है।
प्रश्न 4 सूची I के साथ सूची II का मिलान कीजिए:
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:सूची I (महत्वपूर्ण स्थान) सूची II (किसके द्वारा निर्माण किया गया) a. जयगढ़ का किला I. कुतुबुद्धीन ऐबक b. हवा महल II. सुल्तान गियासुद्दीन खिलजी c. अढ़ाई दिन का झोंपड़ा III. मिर्जा राजा जय सिंह d. अजमेर शरीफ दरगाह IV. महाराजा सवाई प्रताप सिंह
(अ) a-III, b-I, c-IV, d-II
(ब) a-III, b-IV, c-II, d-I
(स) a-III, b-IV, c-I, d-II
(द) a-III, b-II, c-IV, d-I
व्याख्या :
महत्वपूर्ण स्थान | किसके द्वारा निर्माण किया गया |
---|---|
जयगढ़ का किला | मिर्जा राजा जय सिंह |
हवा महल | महाराजा सवाई प्रताप सिंह |
अढ़ाई दिन का झोंपड़ा | कुतुबुद्धीन ऐबक |
अजमेर शरीफ दरगाह | सुल्तान गियासुद्दीन खिलजी |
प्रश्न 5 धाराधारगढ़ दुर्ग कहाँ स्थित है -
(अ) चौमूं
(ब) प्रतापगढ़
(स) हनुमानगढ़
(द) टोंक
व्याख्या :
चौमुहागढ़ का किला जयपुर जिले में स्थित है। इसका निर्माण करन सिंह ने किया था। इसे धारधरगढ़, रघुनाथगढ़ और चौमुहागढ़ भी कहा जाता है।
प्रश्न 6 निम्नांकित चौहान शासकों में से हर्षनाथ मन्दिर का निर्माण किसने किया -
(अ) चन्दनराज
(ब) अजयराज
(स) गुवक-प्रथम
(द) वाक्पतिराज
व्याख्या :
हर्षनाथ मंदिर का निर्माण कार्य शाकम्भरी के चौहान शासक गूवक प्रथम के समय शुरू हुआ था।
प्रश्न 7 ‘मूसी महारानी की छतरी’ स्थित है -
(अ) धौलपुर में
(ब) अलवर में
(स) भरतपुर में
(द) कोटा में
व्याख्या :
मूसी महारानी की छतरी राजस्थान के सबसे प्रसिद्ध स्मारकों में से एक है। विनय सिंह द्वारा निर्मित, प्रसिद्ध स्मारक अलवर शहर के ठीक बाहर स्थित है।
प्रश्न 8 सूची I के साथ सूची II का मिलान कीजिए -
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:सूची I (किला) सूची II (किसने बनवाया) a. जालोर का किला I. जैसल भाटी b. सोजत का किला II. वीर नारायण c. सिवाना दुर्ग III. निम्बा d. सोनार का किला IV. नागा भट्ट
(अ) a-III, b-II, c-IV, d-I
(ब) a-IV, b-III, c-I, d-II
(स) a-IV, b-II, c-III, d-I
(द) a-IV, b-III, c-II, d-I
व्याख्या :
जालौर का किले का निर्माण नागा भट्ट ने 8वीं सदी में कराया था।
सोजत दुर्ग का निर्माण राव जोधा के पुत्र नीम्बा ने सन् 1460 में कराया था
सिवाना के इस प्राचीन दुर्ग का निर्माण वीरनारायण परमार ने दसवीं शताब्दी में करवाया था।
रावल जैसल ने सोनार किले का निर्माण करवाया था।
प्रश्न 9 सूची I के साथ सूची II का मिलान कीजिए-
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:सूची-I (राजस्थान के मंदिर) सूची-II (किस राजवंश द्वारा बनाए गये) a. अचलगढ़ 1. मेवाड़ b. दिलवाड़ा 2. गुर्जर-प्रतिहार c. एकलिंगजी 3. परमार d. महावीर जैन मंदिर (ओसियान) 4. चालुक्य
(अ) a-3 b -2 c-1 d-4
(ब) a-3 b -4 c-1 d-2
(स) a-4 b -3 c-1 d-2
(द) a-2 b -4 c-1 d-3
व्याख्या :
एकलिंगजी का मंदिर (उदयपुर) | बप्पा रावल (मेवाड़) |
महावीर मंदिर (ओसियां) | गुर्जर-प्रतिहार |
अचलगढ़ (माउंट आबू) | परमार |
दिलवाड़ा(माउंट आबू) | चालुक्य |
प्रश्न 10 किसने जैसलमेर में पाँच ‘पटवा हवेली’ बनवाई -
(अ) राणा उदयसिंह
(ब) बन्ने सिंह
(स) रावल वीर सिंह देव
(द) गुमान चन्द
व्याख्या :
जैसलमेर शहर में स्थित पटवों की हवेली का निर्माण 1805 में गुमान चंद पटवा ने करवाया था। पटवों की हवेली पांच हवेलियों से बनी है। उनकी पहली हवेली को ‘कोठारी की पटवा हवेली’ कहा जाता है।
page no.(1/41)