राजस्थान के प्रमुख व्यक्तित्व
प्रश्न 1 राजस्थान से पद्म विभूषण अवार्ड (पुरस्कार) लेने वाला पहला व्यक्ति कौन था -
(अ) नरेश चन्द्र
(ब) मोहन सिन्हा मेहता
(स) घनश्याम दास बिरला
(द) ऊषा शर्मा
व्याख्या :
घनश्याम दास बिड़ला का जन्म 10 अप्रैल 1894 को झुंझुनू जिले के पिलानी शहर में हुआ था। साल 1957 में घनश्याम दास बिड़ला को भारत सरकार ने पद्म विभूषण से सम्मानित किया। मालूम हो कि घनश्याम दास बिड़ला भारत के सबसे बड़े इंडस्ट्रियल ग्रुप बी.के.एम. बिड़ला ग्रुप के फाउंडर थे।
प्रश्न 2 ‘जैसलमेर का गुंडाराज’ पुस्तक का लेखक कौन है -
(अ) सूरजमल मिश्र
(ब) विजयदान देथा
(स) गजानन वर्मा
(द) सागरमल गोपा
व्याख्या :
सागरमल गोपा का जन्म 1900 ई. में जैसलमेर में हुआ। इन्होंने जैसलमेर में गुण्डाराज, आजादी के दीवानें, रघुनाथ सिंह का मुकदमा पुस्तकें लिखी।
प्रश्न 3 केसरी सिंह बारहठ का जन्म किस स्थान पर हुआ -
(अ) उदयपुर
(ब) जोधपुर
(स) शाहपुरा
(द) भीलवाड़ा
व्याख्या :
केसरीसिंह बारहठ का जन्म 1872 ई. को शाहपुरा रियासत के देवखेड़ा गांव में हुआ।
प्रश्न 4 एकी आन्दोलन प्रारम्भ करने के पहले मोतीलाल तेजावत किस राजपूत ठिकाने में कामदार के पद पर कार्यरत थे -
(अ) झाड़ोल
(ब) सलूम्बर
(स) कोठारिया
(द) देवगढ़
व्याख्या :
मोतीलाल तेजावत का जन्म सन् 1886 में उदयपुर जिले के कोल्यारी गांव में हुआ था। तेजावत हिन्दी, उर्दू एवं गुजराती भाषाओं के अच्छे ज्ञाता थे तथा युवावस्था में पापन झाड़ोल ठिकाने में स्थानीय जागीदार के यहां कामदार का कार्य दिया था। तेजावत जी ने सर्वप्रथम चितौड़ जिले के मातृकुण्डिया नामक स्थान पर सन् 1921 में एकी आंदोलन का सूत्रपात किया ।
प्रश्न 5 जयपुर में राजनीतिक चेतना के उदय और विकास में निम्न में से किसने योगदान दिया -
(अ) जयनारायण व्यास
(ब) अर्जुनलाल सेठी
(स) माणिक्यलाल वर्मा
(द) भोगीलाल पांड्या
व्याख्या :
अर्जुनलाल सेठी ने जयपुर में राजनीतिक चेतना के उदय और विकास में योगदान दिया।
प्रश्न 6 “हमें भारतीय इतिहास में स्वतंत्रता सेनानियों के अनेक ऐसे उदाहरण मिलते हैं, जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने पुत्रों का बलिदान कर दिया था, किंतु केसरी सिंह बारहठ का एकमात्र ऐसा उदाहरण है जिन्होंने अपने पुत्र के साथ-साथ अपने दामाद को भी मातृभूमि की स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए बलिदान करने के लिए भेज दिया था।”
यह कथन किसका है -
(अ) रासबिहारी बोस
(ब) सुभाषचन्द्र बोस
(स) जमनालाल बजाज
(द) लाला हरदयाल
प्रश्न 7 निम्नलिखित किस ब्रिटिश अधिकारी ने तात्यां टोपे को फांसी देने के लिए ब्रिटिश सरकार की आलोचना की थी -
(अ) जेम्स आउट्रम
(ब) कर्नल हॉम्स
(स) आई. टी. प्रिचार्ड
(द) केप्टन सी. एल. शॉवर्स
प्रश्न 8 1942 में किस सत्याग्रही की जोधपुर जेल में भूख हड़ताल के दौरान मृत्यु हो गयी थी -
(अ) बालमुकुन्द बिस्वा
(ब) शिवकरण थानवी
(स) गोपाल लाल पुरोहित
(द) तारक प्रसाद
प्रश्न 9 मोतीलाल तेजावत _______ ठिकाने में कामदार थे।
(अ) बान्सी
(ब) सलूम्बर
(स) बिजौलिया
(द) झाडोल
प्रश्न 10 1857 ई. के प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम में अंग्रेजों के विरुद्ध झाँसी की रानी लक्ष्मी बाई और तात्या टोपे को अपनी सेनाओं के वेतन और रसद हेतु धन किसने उपलब्ध करवाया -
(अ) महाराजा मानसिंह
(ब) डूंगजी - जवाहरजी
(स) सेठ अमरचन्द बांठिया
(द) कुँवर दीपसिंह.
page no.(1/11)