Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राज्य मंत्रिपरिषद

प्रश्न 1   निम्नांकित में से कौन सा कथन गलत है -
 (अ) 91वें संवैधानिक संशोधन के बाद, राजस्थान के मंत्रीपरिषद में कुल मंत्रियों की संख्या मुख्यमंत्री सहित बारह से कम नहीं होगी।
 (ब) 91वें संवैधानिक संशोधन के बाद, राजस्थान के मंत्रीपरिषद में कुल महिला मंत्रियों की संख्या मुख्यमंत्री सहित सात से कम नहीं होगी।
 (स) कमला बेनीवाल राजस्थान की पहली महिला मंत्री थी।
 (द) 91वें संवैधानिक संशोधन के बाद, राजस्थान के मंत्रीपरिषद में कुल मंत्रियों की संख्या मुख्यमंत्री सहित तीस से अधिक नहीं होगी।

उत्तर : 91वें संवैधानिक संशोधन के बाद, राजस्थान के मंत्रीपरिषद में कुल महिला मंत्रियों की संख्या मुख्यमंत्री सहित सात से कम नहीं होगी।
व्याख्या :
संविधान (91वांँ संशोधन) अधिनियम, 2003 के अनुच्छेद 164 में खंड 1A सम्मिलित किया गया जिसके अनुसार, किसी राज्य की मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की कुल संख्या राज्य विधानसभा के सदस्यों की कुल संख्या के 15% से अधिक नहीं होनी चाहिये। इसमें यह भी प्रावधान था कि किसी राज्य में मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की संख्या 12 से कम नहीं होगी। मंत्रीपरिषद में कुल महिला मंत्रियों की संख्या का कोई प्रावधान नहीं है।

प्रश्न 2   राजस्थान की प्रथम महिला कौन है, जिन्हें राजस्थान के मंत्रिमण्डल में स्थान मिला -
 (अ) गिरिजा व्यास
 (ब) सुमित्रा सिंह
 (स) विद्या पाठक
 (द) कमला बेनीवाल

उत्तर : कमला बेनीवाल
व्याख्या :
सुखाडिया मंत्रिमंडल में श्रीमती कमला बेनीवाल को उपमंत्री के रूप में शामिल किया गया। वे 1954 में राज्य की पहली महिला मंत्री बनी।

प्रश्न 3   राजस्थान की मंत्रिपरिषद् की न्यूनतम सदस्य संख्या क्या हो सकती है -
 (अ) 12
 (ब) 10
 (स) 08
 (द) 05

उत्तर : 12
व्याख्या :
राजस्थान में मंत्रिपरिषद की न्यूनतम सदस्य संख्या 11 + एक मुख्यमंत्री है। 91वें संविधान संशोधन (2003) के अनुसार, मंत्रिपरिषद का आकार विधानसभा की कुल सदस्य संख्या (200) का 15 प्रतिशत से अधिक नहीं हो सकता।

प्रश्न 4   भारत के संविधान के अनुसार, राजस्थान की मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की कुल संख्या कितने से अधिक नहीं हो सकती -
 (अ) 30 से
 (ब) 15 से
 (स) 20 से
 (द) 29 से

उत्तर : 30 से

प्रश्न 5   राज्य मंत्रिपरिषद् अपने पद पर बना रहता है _____ के प्रसाद पर्यंत ।
 (अ) पार्टी अध्यक्ष
 (ब) राज्यपाल
 (स) मुख्यमंत्री
 (द) स्पीकर

उत्तर : राज्यपाल

प्रश्न 6   निम्नलिखित में कौनसा कथन असत्य है -
 (अ) राजस्थान के सभी मंत्री कैबिनेट मंत्री हैं।
 (ब) राजस्थान में मुख्यमंत्री सहित 30 मंत्री हो सकते हैं।
 (स) कैबिनेट में महत्वपूर्ण विभाग होते हैं ।
 (द) राजस्थान सरकार में वर्तमान में कोई उपमंत्री नहीं है।

उत्तर : राजस्थान के सभी मंत्री कैबिनेट मंत्री हैं।

प्रश्न 7   निम्नांकित में से कौन राजस्थान में मंत्रिपरिषद की बैठक का स्थान और समय निर्दिष्ट करता है -
 (अ) मुख्य सचेतक
 (ब) मुख्यमंत्री
 (स) संसदीय कार्य मंत्री
 (द) राज्यपाल

उत्तर : मुख्यमंत्री

प्रश्न 8   निम्नांकित में से बीस सूत्रीय कार्यक्रम की राज्य स्तरीय निगरानी समिति की एक वर्ष में कितनी बैठकें आयोजित की जानी चाहिए -
 (अ) दो
 (ब) तीन
 (स) चार
 (द) पाँच

उत्तर : दो

प्रश्न 9   राज्य मंत्री परिषद सामूहिक रूप से उत्तरदायी है -
 (अ) विधानसभा के प्रति
 (ब) लोकसभा के प्रति
 (स) मुख्यमंत्री के प्रति
 (द) राज्यपाल के प्रति

उत्तर : विधानसभा के प्रति

प्रश्न 10   राज्य मंत्रिमण्डल के मंत्रिगण अपने पद पर बने रहते हैं -
 (अ) विधानसभा अध्यक्ष के प्रसाद पर्यंत
 (ब) राज्यपाल के प्रसाद पर्यंत
 (स) मुख्यमंत्री के प्रसाद पर्यंत
 (द) राष्ट्रपति के प्रसाद पर्यंत

उत्तर : राज्यपाल के प्रसाद पर्यंत

page no.(1/4)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.