राजस्थान की नदियां
प्रश्न 1 लूनी नदी में जल प्रदूषण का मुख्य कारण है -
(अ) वस्त्रों की रंगाई और छपाई इकाइयाँ
(ब) सीमेण्ट उद्योग इकाइयाँ
(स) उर्वरक उद्योग
(द) रसायन उद्योग
व्याख्या :
रंगाई-छपाई उद्योग लूनी नदी में प्रदूषण का मुख्य स्रोत है।
प्रश्न 2 हथमति, मेश्वा और माजम सहायक नदियाँ हैं :
(अ) माही की
(ब) बनास की
(स) कालीसिन्ध की
(द) साबरमती की
व्याख्या :
बाकल, हथमती, बेतरक, माजम, सेई साबरमती की सहायक नदियां है।
प्रश्न 3 निम्न में से कौन सी नदियाँ कच्छ के रण में गिरती हैं -
(अ) पश्चिमी बनास और लूनी
(ब) माही और पश्चिमी बनास
(स) साबरमती और लूनी
(द) माही और लूनी
व्याख्या :
पश्चिम राजस्थान की एकमात्र नदी लूनी नदी का उद्गम अजमेर जिले के नाग की पहाडियों से होता है। आरम्भ में इस नदी को सागरमति या सरस्वती कहते है। यह नदी अजमेर से नागौर, ब्यावर, जोधपुर ग्रामीण, पाली, बालोतरा, बाडमेर, सांचौर जिलों से होकर बहती हुई गुजरात के कच्छ जिले में प्रवेश करती है और कच्छ के रण में विलुप्त हो जाती है। पश्चिमी बनास अरावली के पश्चिमी ढाल सिरोही के नया सानवारा गांव से निकलती है और गुजरात के बनास कांठा जिले में प्रवेश करती है। गुजरात में बहती हुई अन्त में कच्छ की खाड़ी में विलीन हो जाती है।
प्रश्न 4 “छप्पन का मैदान” निम्नलिखित बेसिनों में से किस में स्थित हैं -
(अ) चम्बल बेसिन
(ब) माही बेसिन
(स) लूनी बेसिन
(द) बनास बेसिन
व्याख्या :
छप्पन का मैदान, राजस्थान के माही बेसिन में स्थित है। यह बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ के बीच का क्षेत्र है, कहा जाता है कि वहां 56 गांव मौजूद हैं इसलिए इस क्षेत्र को छप्पन का मैदान कहा जाता है।
प्रश्न 5 सूची I के साथ सूची II का मिलान कीजिए - सूची -I (नदी का नाम) सूची II (नदियों के दूसरे नाम) a. घग्घर नदी I. लवण जल नदी b. चंबल नदी II. वागड़ की गंगा c. माही नदी III. कामधेनु नदी d. लूनी नदी IV. मृत नदी
(अ) a-III, b-IV, c-I, d-II
(ब) a-IV, b-III, c-II, d-I
(स) a-IV, b-I, c-II, d-III
(द) a-IV, b-I, c-III, d-II
व्याख्या :
सूची -I (नदी का नाम) | सूची II (नदियों के दूसरे नाम) |
---|---|
घग्घर नदी | मृत नदी |
चंबल नदी | कामधेनु नदी |
माही नदी | वागड़ की गंगा |
लूनी नदी | लवण जल नदी |
प्रश्न 6 निम्नलिखित में से किन तीन नदियों के संगम को त्रिवेणी कहा जाता है -
(अ) बनास, मैनाल, बेडच
(ब) गम्भीरी, मांसी, धुन्ध
(स) कोठारी, खोरी, बेडच
(द) सोम, आहू, बाण्डी
व्याख्या :
बेडच, बनास एवं मेनाल का त्रिवेणी संगम बिगोद में है। बिगोद राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में स्थित है। सवाईमाधोपुर (रामेश्वरम) में चम्बल नदी में बनास व सीप नदियां आकर मिलती है और त्रिवेणी संगम बनाती है।
प्रश्न 7 निम्न को सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए. कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट : A B C Dसूची-I (नदी) सूची-II (सहायक नदी) A. चम्बल 1. जाखम B. लूनी 2. बेड़च C. माही 3. पार्बती D. बनास 4. जवाई
(अ) 3 4 2 1
(ब) 1 4 2 3
(स) 4 3 1 2
(द) 3 4 1 2
व्याख्या :
चम्बल की सहायक नदियां : पार्वती, कालीसिंध, बनास, बामनी, पुराई
बनास की सहायक नदियां: बेड़च, मेनाल, खारी, कोठारी, मोरेल
माही की सहायक नदियां : इरू, सोम, जाखम, अनास, हरण, चाप, मोरेन व भादर
लूनी की सहायक नदियों में बंकडा, सूकली, मीठडी, जवाई, सागी, लीलडी पूर्व की ओर से ओर एकमात्र नदी जोजड़ी पश्चिम से जोधपुर से आकर मिलती है।
प्रश्न 8 बेराच नदी का उद्गम स्थल है -
(अ) गोगुन्दा की पहाड़ी
(ब) बैराठ की पहाड़ी
(स) नाग पहाड़
(द) मध्य प्रदेश की जावड़ पहाड़ी
व्याख्या :
बेराच नदी का उद्गम राजस्थान के उदयपुर ज़िले की गोगुंदा पहाड़ियों से होता है। यह नदी उदयपुर शहर के उत्तर-पूर्व में स्थित है।
प्रश्न 9 वाकल तथा सेई धारा के मिलने से जो नदी बनती है, वो है -
(अ) माही नदी
(ब) साबरमती नदी
(स) पार्वती नदी
(द) बनास नदी
व्याख्या :
वाकल और सेई धारा के मिलने से साबरमती नदी बनती है। साबरमती नदी राजस्थान में उदयपुर के दक्षिण-पश्चिम से निकलकर उदयपुर और सिरोही जिलों में प्रवाहित होकर गुजरात में प्रवेश कर खम्भात की खाड़ी में गिरती है। प्रारम्भ में यह वाकल नदी के नाम से जानी जाती है। साबर व हाथमती नामक दो नदियों की जलधारा के संगम से निर्माण के कारण इसका नाम साबरमती पड़ा। बाकल, हथमती, बेतरक, माजम, सेई इसकी सहायक नदीयां है।
प्रश्न 10 वह कौन सी नदी है जो अरावली के पश्चिमी ढालों से निकल कर, सिरोही के कुछ क्षेत्रों से बहते हुए कच्छ की खाड़ी में लीन हो जाती है -
(अ) माही
(ब) पश्चिम बनास
(स) साबरमती
(द) मोरेन
व्याख्या :
पश्चिमी बनास अरावली के पश्चिमी ढाल सिरोही के नया सानवारा गांव से निकलती है और गुजरात के बनास कांठा जिले में प्रवेश करती है। गुजरात में बहती हुई अन्त में कच्छ की खाड़ी में विलीन हो जाती है।
page no.(1/38)