राजस्थान की सिंचाई परियोजनाएँ
प्रश्न 1 निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए :
(A) चम्बल परियोजना मध्य प्रदेश तथा राजस्थान का संयुक्त उद्यम है।
(B) गाँधी सागर बाँध का निर्माण प्रथम चरण में हुआ।
(C) जवाहर सागर बाँध का निर्माण द्वितीय चरण में हुआ।
कूट :
(अ) केवल (A) तथा (C) सही हैं।
(ब) केवल (B) तथा (C) सही हैं।
(स) केवल (A) तथा (B) सही हैं।
(द) (A), (B) तथा (C) सही हैं।
व्याख्या :
चम्बल परियोजना का कार्य 1952 -54 में प्रारम्भ हुआ। यह राजस्थान व मध्यप्रदेश की संयुक्त परियोजना है। इसमें दानों राज्यों की हिस्सेदारी 50-50 प्रतिशत है। जवाहर सागर बाँध को चम्बल नदी घाटी परियोजना के तहत तीसरे चरण के तहत 1962 से 1972 तक बनाया गया था।
प्रश्न 2 निम्नलिखित में से कौनसा युग्म सही सुमेलित नहीं है -
(अ) राणा प्रताप सागर परियोजना – राजस्थान और पंजाब
(ब) व्यास परियोजना – राजस्थान, पंजाब और हरियाणा
(स) चम्बल परियोजना – राजस्थान और मध्य प्रदेश
(द) माही बजाज सागर परियोजना – गुजरात और राजस्थान
व्याख्या :
राणा प्रताप सागर योजना मध्य प्रदेश और राजस्थान की संयुक्त परियोजना है।
प्रश्न 3 निम्नलिखित में से कौन सी नहर भारत की सबसे लम्बी नहर है -
(अ) गंगा नहर
(ब) अनूपगढ़ नहर
(स) उम्मेद सागर नहर
(द) इन्दिरा गाँधी नहर
व्याख्या :
इन्दिरा गाँधी नहर का उद्गम पंजाब में फिरोजपुर के निकट सतलज-व्यास नदियों के संगम पर बने हरिके बैराज से है। IGNP के दो भाग हैं। प्रथम भाग राजस्थान फीडर कहलाता है इसकी लम्बाई 204 कि.मी.(170 कि.मी. पंजाब व हरियाणा + 34 कि.मी. राजस्थान) है। जो हरिकै बैराज से हनुमानगढ़ के मसीतावाली हैड तक विस्तारित है। IGNP का दुसरा भाग मुख्य नहर है। इसकी लम्बाई 445 किमी. है। यह मसीतावाली से जैसलमेर के मोहनगढ़ कस्बे तक विस्तारित है।
प्रश्न 4 सूची I के साथ सूची II का मिलान कीजिए:
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:सूची I (बाँध परियोजना का नाम) सूची II (स्थान) a. मेजा बाँध परियोजना I. प्रतापगढ़ b. सोम-कमला-अम्बा परियोजना II. सवाई माधोपुर c. मोरल बाँध परियोजना III. भीलवाड़ा d. जाखम बाँध परियोजना IV. डूंगरपुर
(अ) a-III, b-IV, c-II, d-I
(ब) a-III, b-I, c-II, d-IV
(स) a-III, b-IV, c-I, d-II
(द) a-IV, b-III, c-II, d-I
व्याख्या :
मेजा बांध भीलवाड़ा के माण्डलगढ़ कस्बे में कोठारी नदी पर है।
डुंगरपुर में सोम पर सोम - कमला - अम्बा परियोजना बनी है।
प्रतापगढ़ जिले के छोटी सादड़ी में जाखम नदी पर जाखम बांध बना हुआ है।
सवाईमाधोपुर के पिलुखेडा गांव में मोरेल नदी पर मोरेल बांध बना है।
प्रश्न 5 सावन-भादो सिंचाई परियोजना सम्बन्धित है :
(अ) बारां जिले से
(ब) उदयपुर जिले से
(स) अजमेर जिले से
(द) कोटा जिले से
व्याख्या :
सावन-भादो कोटा जिले के सांगोद तहसील में स्थित सिंचाई परियोजना है।
प्रश्न 6 सूची I के साथ सूची II का मिलान कीजिए -सूची -I (बाँध) सूची II (नदी) a. बीसलपुर I. चंबल b. अरवार II. कोठारी c. जवाहर सागर III. बनास d. मेज़ा IV. खारी
(अ) a-III, b-IV, c-I, d-II
(ब) a-III, b-IV, c-II, d-I
(स) a-III, b-II, c-IV, d-I
(द) a-IV, b-I, c-III, d-II
व्याख्या :
सूची -I (बाँध) | सूची II (नदी) |
---|---|
बीसलपुर | बनास नदी पर टोंक जिले के टोडारायसिंह कस्बे में |
अरवार | खारी नदी पर (भीलवाड़ा) |
जवाहर सागर | कोटा के बोरावास गांव में चंबल नदी पर |
मेज़ा | भीलवाड़ा के माण्डलगढ़ कस्बे में कोठारी नदी पर |
प्रश्न 7 माही बजाज सागर परियोजना एक संयुक्त उद्यम है -
(अ) राजस्थान, पंजाब तथा गुजरात का
(ब) गुजरात तथा राजस्थान का
(स) राजस्थान, गुजरात तथा मध्यप्रदेश का
(द) मध्यप्रदेश तथा राजस्थान का
व्याख्या :
बजाज सागर परियोजना राजस्थान एवं गुजरात की संयुक्त परियोजना है। 1966 में हुए समझौते के अनुसार इस परियोजना में राजस्थान का हिस्सा 45 प्रतिशत व गुजरात का हिस्सा 55 प्रतिशत है।
प्रश्न 8 राजस्थान में नहर सिंचाई में किस जिले का प्रथम स्थान है -
(अ) राजसमंद
(ब) श्रीगंगानगर
(स) उदयपुर
(द) भीलवाड़ा
व्याख्या :
राजस्थान में नहरों से कुल सिंचित क्षेत्र का लगभग 33 प्रतिशत भाग सिंचित होता है। नहरों से सर्वाधिक सिंचाई श्री गंगानगर में होती है।
प्रश्न 9 निम्नलिखित में से कौन सा (लिफ्ट नहर - लाभान्वित जिले) सुमेलित नहीं है -
(अ) डॉ. करणी - बीकानेर और जोधपुर
(ब) गुरु जम्भेश्वर - बीकानेर, जोधपुर और जैसलमेर
(स) पोकरण - जैसलमेर और जोधपुर
(द) वीर तेजाजी - नागौर और जोधपुर
व्याख्या :
क्र. स. | लिफ्ट नहर का पुराना नाम | लिफ्ट नहर का नया नाम | लाभान्वित जिले |
---|---|---|---|
1 | गंधेली(नोहर) साहवा लिफ्ट | चौधरी कुम्भाराम लिफ्ट नहर | हनुमानगढ़, चुरू, झुंझुनू |
2. | बीकानेर - लुणकरणसर लिफ्ट | कंवरसेन लिफ्ट नहर | श्री गंगानगर, बीकानेर |
3. | गजनेर लिफ्ट नहर | पन्नालाल बारूपाल लिफ्ट नहर | बीकानेर, नागौर |
4. | बांगड़सर लिफ्ट नहर | भैरूदम चालनी वीर तेजाजी लिफ्ट नहर | बीकानेर |
5. | कोलायत लिफ्ट नहर | डा. करणी सिंह लिफ्ट नहर | बीकानेर, जोधपुर |
6. | फलौदी लिफ्ट नहर | गुरू जम्भेश्वर जलो उत्थान योजना | जोधपुर, बीकानेर, जैसलमेर |
7. | पोकरण लिफ्ट नहर | जयनारायण व्यास लिफ्ट | जैसलमेर, जोधपुर |
8. | जोधपुर लिफ्ट नहर(176 किमी. + 30 किमी. तक पाईप लाईन) | राजीवगांधी लिफ्ट नहर | जोधपुर |
प्रश्न 10 जवाई बाँध योजना से सिंचित जिले हैं -
(अ) पाली और जालौर
(ब) पाली और बाड़मेर
(स) सिरोही और जालौर
(द) सिरोही और पाली
व्याख्या :
जवाई बांध लूनी नदी की सहायक जवाई नदी पर पाली के सुमेरपुर में बना हुआ है। इसका निर्माण जोधपुर के महाराजा उम्मेदसिंह ने 13 मई 1946 को शुरू करवाया, 1956 में इसका निर्माण कार्य पुरा हुआ।
page no.(1/33)