बैंकिंग
प्रश्न 1 निम्न में से, किन संस्थानों का नियमन रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा अखिल भारतीय वित्तीय संस्थान की तरह विनयमित किया जाता है -
1. भारतीय निर्यात आयात बैंक
2. राष्ट्रीय आवास बैंक
3. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
4. भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक
5. सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:-
(अ) केवल 3 और 5
(ब) केवल 1, 2, 3 और 5
(स) केवल 1 और 2
(द) केवल 1, 2 और 4
प्रश्न 2 निम्नलिखित में से भारत का पहला बैंक कौन सा है -
(अ) बैंक ऑफ हिंदुस्तान
(ब) बैंक ऑफ कलकत्ता
(स) अवध कॉमशियल बैंक
(द) इम्पीरियल बैंक ऑफ इन्डिया
व्याख्या :
देश का पहला बैंक ‘Bank Of Hindostan’ था, जो 1770 में स्थापित किया गया था। इसे अलेक्जेंडर एंड कंपनी द्वारा शुरू किया गया था।
प्रश्न 3 निम्न में से कौन सा उपाय चयनात्मक साख नियंत्रण के सम्बन्ध में सही विकल्प नहीं है -
(अ) उधार सीमा (मार्जिन) में परिवर्तन
(ब) सरकारी प्रतिभूतियों को बेचना
(स) साख राशनिंग
(द) नैतिक दबाव
व्याख्या :
केंद्रीय बैंक साख सामान्यता नियंत्रण के दो उपकरणों का प्रयोग करता है - परिमाणात्मक विधियां तथा गुणात्मक या चयनात्मक विधियां । परिमाणात्मक विधि में बैंक दर नीति, खुले बाजार की क्रियाएं और परिवर्तनशील एलआरआर सम्मिलित हैं। गुणात्मक या चयनात्मक साख नियंत्रण विधि में सीमा आवश्यकता, नैतिक सलाह और साख का राशनिंग सम्मिलित हैं। सरकारी प्रतिभूतियों को बेचना मात्रात्मक साख नियंत्रण में सम्मिलित है।
प्रश्न 4 बैंक दर (Bank Rate) वह दर है जिस पर व्यापारिक बैंक-
(अ) केन्द्रीय बैंक से ऋण लेते हैं
(ब) बिलों को बट्टा देते हैं।
(स) ग्राहकों को ऋण देते हैं
(द) ग्राहकों से जमा लेते हैं
व्याख्या :
बैंक दर वह दर है जिस पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) बिना किसी सुरक्षा के वाणिज्यिक बैंकों को ऋण प्रदान करता है।
प्रश्न 5 देश के प्रत्येक व्यापारिक बैंक को अपनी जमाओं का एक निश्चित भाग अपने ही पास तरल रूप में रखना होता है। जिसमें नकद कोष तथा स्वीकृत प्रतिभूतियों (Approved Securities) का समावेश होता है, उसे कहा जाता है-
(अ) नकद कोषानुपात
(ब) तरल कोषानुपात
(स) बाजार दर
(द) उक्त कोई नहीं
व्याख्या :
तरल कोषानुपात (Statutory Liquidity Ratio) वह प्रतिशत है जिसके आधार पर बैंकों को अपनी कुल संपत्ति का एक हिस्सा अपने पास तरल रूप में रखना होता है। यह प्रतिशत रिजर्व बैंक द्वारा निर्धारित किया जाता है और इसका उपयोग ग्राहकों की मांग को पूरा करने के लिए किया जाता है।
प्रश्न 6 भारत में निम्न में से कौन सी संस्था भारतीय निर्यातकों और बैंकों को निर्यात साख बीमा सेवायें प्रदान करती हैं -
(अ) निर्यात साख गारण्टी निगम
(ब) निर्यात साख बीमा निगम
(स) विदेशी व्यापार का भारतीय संस्थान
(द) वाणिज्यिक मंत्रालय का विदेश व्यापार विभाग
प्रश्न 7 भारत में कृषि एवं ग्रामीण विकास के लिए ऋण प्रदान करने वाली सर्वोच्च संस्था है -
(अ) रिजर्व बैंक
(ब) स्टेट बैंक
(स) नाबार्ड
(द) राज्य सहकारी बैंक
प्रश्न 8 दूसरी बार छह नये बैंकों का राष्ट्रीयकरण कब किया गया -
(अ) 10 अप्रैल, 1985
(ब) 15 अप्रैल, 1980
(स) 10 दिसम्बर, 1977
(द) 19 जुलाई, 1969
प्रश्न 9 जब बैंक अपने चालू खाते वाले ग्राहकों को ही उनकी जमा रकम से अधिक रुपया निकालने की अनुमति देता है तो इसे क्या कहते हैं -
(अ) नकद साख
(ब) अधिविकर्ष (Overdraft)
(स) ऋण
(द) उपर्युक्त कोई नहीं
प्रश्न 10 भारत में बिजनेस एक्सपेक्टेशन इंडेक्स (BEI) निम्न में से कौन सा संगठन प्रकाशित करता है -
(अ) वाणिज्य एवं उद्योग मन्त्रालय
(ब) भारतीय रिजर्व बैंक
(स) फिक्की
(द) नीति आयोग
page no.(1/3)