Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान बजट 2023-24

प्रश्न 1   राजस्थान सरकार ने राजस्थान राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबन्धन अधिनियम को किस वर्ष में अधिनियमित किया -
 (अ) 2008
 (ब) 2005
 (स) 2003
 (द) 2001

उत्तर : 2005
व्याख्या :
राजस्थान राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबंधन अधिनियम 2005-06 में अधिनियमित किया गया था।

प्रश्न 2   राजस्थान बजट 2023-24 की घोषणा के अनुसार असंगत युग्म है -
 (अ) फुटबॉल एकेडमी - बांसवाड़ा
 (ब) साइक्लिंग एकेडमी - बीकानेर
 (स) कुश्ती एकेडमी - कोटा
 (द) एथलेटिक्स एकेडमी - चूरू

उत्तर : कुश्ती एकेडमी - कोटा
व्याख्या :
बांसवाड़ा में फुटबॉल, बीकानेर में साइक्लिंग, भीलवाड़ा में कुश्ती, राजगढ़ (चुरू) में एथलेटिक्स तथा बाड़मेर व सीकर में बास्केटबॉल अकादमी शुरू की जायेगी।

प्रश्न 3   राजस्थान बजट 2023-24 की घोषणा के अनुसार जोधपुर के बाद सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन पंचकर्म कहां पर खोला जायेगा -
 (अ) आमेर (जयपुर)
 (ब) चाकसू (जयपुर)
 (स) बस्सी (जयपुर)
 (द) जामडोली (जयपुर)

उत्तर : चाकसू (जयपुर)
व्याख्या :
चाकसू (जयपुर) में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन पंचकर्म खोला जायेगा।

प्रश्न 4   राजस्थान बजट 2023-24 की घोषणा के अनुसार विश्वकर्मा कामगार कल्याण योजना के संबंध में असत्य है -
 (अ) स्वरोजगार के लिए शुरू की जाएगी
 (ब) औजार खरीदने के लिए ₹5000 की सहायता
 (स) 50 हजार हस्तशिल्पी एवं कारीगर लाभान्वित होंगे
 (द) कारीगरों को ₹10000 की सहायता

उत्तर : 50 हजार हस्तशिल्पी एवं कारीगर लाभान्वित होंगे
व्याख्या :
अल्प आय वर्ग की महिलाओं, कामगार, विभिन्न वंचित वर्ग, केश कला व माटी कला कारीगर एवं घुमंतू आदि को स्वरोजगार के लिए शुरू की जाएगी। आवश्यक औजार (जैसे सिलाई मशीन) खरीदने के लिए 5-5 हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा। इससे एक लाख युवा लाभान्वित होंगे। 30,000 हस्तशिल्पी एवं कारीगरों को उनके उत्पादों के विपणन (Marketing) हेतु 10-10 हजार रुपये की सहायता दी जायेगी।

प्रश्न 5   राजस्थान बजट 2023-24 की घोषणा के अनुसार असंगत युग्म है -
 (अ) जयपुर, जोधपुर, उदयपुर - साइंस पार्क
 (ब) कोटा, जोधपुर, उदयपुर - प्लैनेटेरियम
 (स) एपीजे अब्दुल कलाम इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी - जयपुर
 (द) गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय - डूंगरपुर

उत्तर : गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय - डूंगरपुर
व्याख्या :
गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय, बांसवाड़ा में इनक्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर स्थापित किया जायेगा।

प्रश्न 6   राजस्थान बजट 2023-24 की घोषणा के अनुसार असंगत युग्म है -
 (अ) Post-Covid Rehabilitation CENTRE - जयपुर
 (ब) Centre Of Excellence For Dermatology - कोटा
 (स) Ophthalmic Centre Of Excellence - जोधपुर
 (द) Centre Of Excellence For Sickle Cell Disease - उदयपुर

उत्तर : Centre Of Excellence For Dermatology - कोटा
व्याख्या :
Institute of Dermatology, जयपुर को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जायेगा। राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (RUHS), जयपुर के अधीन Centre for Post-Covid Rehabilitation स्थापित किया जायेगा।

प्रश्न 7   राजस्थान बजट 2023-24 की घोषणा के अनुसार असंगत युग्म है -
 (अ) कुश्ती एकेडमी - भीलवाड़ा
 (ब) बॉस्केटबॉल एकेडमी - बाड़मेर व सीकर
 (स) स्पोर्ट्स कांप्लेक्स - भरतपुर
 (द) राजस्थानी स्टेट स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट - जयपुर

उत्तर : राजस्थानी स्टेट स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट - जयपुर
व्याख्या :
स्टेट स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट, जोधपुर में all weather swimming pool बनाया जायेगा।

प्रश्न 8   मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कौनसी बार बजट (राजस्थान बजट 2023-24) पेश किया -
 (अ) 9वीं बार
 (ब) 10वीं बार
 (स) 14वीं बार
 (द) 15वीं बार

उत्तर : 10वीं बार
व्याख्या :
राजस्थान के मुख्यमंत्री तथा राज्य वित्त मंत्री श्री अशोक गहलोत ने 10 फरवरी 2023 को 10वीं बार विधान सभा में राजस्थान बजट 2023-24 प्रस्तुत किया। राजस्थान विधानसभा (Rajasthan Vidhan Sabha) में 04 अप्रैल 1952 को पहला बजट पेश (First Budget of Rajasthan) किया गया था। तब पहले मुख्यमंत्री टीकाराम पालीवाल थे। इस पहले बजट में वित्त मंत्री के तौर पर नाथूराम मिर्धा ने जनता पर कोई टैक्स (Tax) नहीं लगाया था।

प्रश्न 9   राजस्थान बजट 2023-24 की घोषणा के अनुसार मुख्यमंत्री युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना के तहत किस आयु वर्ग के उद्यमियों को लाभान्वित किया जायेगा -
 (अ) 18 से 35
 (ब) 21 से 30
 (स) 25 से 40
 (द) 25 से 45

उत्तर : 18 से 35
व्याख्या :
18 से 35 वर्ष के उद्यमियों हेतु शुरू की जायेगी। इसमें युवाओं के लिए मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना (MLUPY) के तहत उपलब्ध लाभ के साथ-2 पुरुष व महिला उद्यमियों को क्रमश: 10 एवं 15% मार्जिन मनी भी 5 लाख रुपये की सीमा तक दी जाएगी। 100 करोड़ रुपये का व्यय

प्रश्न 10   राजस्थान बजट 2023-24 की घोषणा के अनुसार असंगत युग्म है -
 (अ) SC व ST विकास कोष - 1000-1000 करोड़ रुपये
 (ब) वाल्मिकी कोष - 100 करोड़ रुपये
 (स) मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना - 25 लाख रुपये
 (द) युवा विकास एवं कल्याण कोष - 700 करोड़ रुपये

उत्तर : युवा विकास एवं कल्याण कोष - 700 करोड़ रुपये
व्याख्या :
500 करोड रुपये के युवा विकास एवं कल्याण कोष का गठन किया जाएगा। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत प्रति परिवार बीमा राशि को 10 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपये प्रतिवर्ष किया जायेगा।

page no.(1/3)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.