अंग्रेजी वाक्यों का हिन्दी में रूपान्तरण
प्रश्न 1 The thief ran away as soon as he saw the police. वाक्य का सही हिन्दी रूपान्तरण क्या होगा -
(अ) पुलिस आई और चोर भाग गया।
(ब) पुलिस को देखते ही चोर भाग गया।
(स) चोर भागा पुलिस आई।
(द) पुलिस के आते ही चोर भाग गया।
प्रश्न 2 We purchased clothes and sold books.
वाक्य का सही हिन्दी रूपान्तरण है -
(अ) हमने कपड़े खरीदे और पुस्तकें बेचीं।
(ब) हमने कपड़े खरीदना और बैग बेचना शुरू किया।
(स) हम कपड़े खरीदते और बैग बेचते हैं।
(द) इनमें से कोई नहीं।
प्रश्न 3 Rajiv began to praise Sanjiv वाक्य का हिन्दी अनुवाद होगा -
(अ) राजीव संजीव की तारीफ कर रहा था।
(ब) राजीव संजीव की प्रशंसा करने लगा।
(स) राजीव ने संजीव की प्रशंसा की।
(द) राजीव संजीव की प्रशंसा करेगा।
प्रश्न 4 ‘वह आधे घण्टे से तुम्हारा इन्तजार कर रही है।’ सरल वाक्य का अंग्रेजी में रूपान्तरण होगा -
(अ) She has been waited for you half hour.
(ब) She has been waiting for you for half an hour.
(स) She had been waiting you half an hour.
(द) She have been waiting for you for half an hour.
प्रश्न 5 निम्नखिति मिश्र वाक्य का अंग्रेजी में अनुवाद है -
वह अमीर है, फिर भी वह गरीबों की मदद नहीं करता।
(अ) He is rich, still he does not help the poor.
(ब) He is very rich, still he does not help the poor.
(स) He was a rich man, still he does not help the poor.
(द) He is too rich, he does not help the poor. 1
प्रश्न 6 ‘वह अपने कार्य में व्यस्त था।’ हिंदी वाक्य का अंग्रेजी में रूपान्तरण होगा -
(अ) He was busy with his work.
(ब) He was not busy with his work.
(स) He is busy in his work.
(द) He is busy with his work.
प्रश्न 7 ‘वह मेरी चचेरी बहन थी।’ वाक्य का सही अंग्रेजी अनुवाद होगा -
(अ) She was my cousin.
(ब) She was not my cousin.
(स) She is my cousin.
(द) She were not my cousin.
प्रश्न 8 ‘We have taken our breakfast.’
उक्त वाक्य का सटीक हिंदी रूपांतरण है –
(अ) हमने नाश्ता रख लिया है।
(ब) हम नाश्ता ले कर गए थे।
(स) हमने नाश्ता कर लिया था।
(द) हमने नाश्ता कर लिया है।
प्रश्न 9 “This is not admissible under the rules.”
उक्त वाक्य का सही हिन्दी रूपांतरण है -
(अ) यह नियम विरूद्ध स्वीकारने योग्य नहीं है।
(ब) यह नियमानुसार प्रस्तुत नहीं है।
(स) यह नियम के अधीन मानने योग्य नहीं है।
(द) यह नियमों के अधीन स्वीकार्य नहीं है।
प्रश्न 10 I have a pen.
(अ) मेरे पास एक पुस्तक है।
(ब) मेरे पास एक पेन है।
(स) मेरे पास एक पेंसिल है।
(द) मेरे पास एक कागज है।
page no.(1/3)