राजस्थान में पशुपालन
प्रश्न 1 सूची - I को सूची -II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट : i ii iii ivसूची-I (नस्ल) सूची-II (पशु) i. सूरती a. बकरी ii. मगरा b. भेड़ iii. बरबरी c. गोवंश iv. मालवी d. भैंस
(अ) d b c a
(ब) d b a c
(स) c b a d
(द) b d a c
व्याख्या :
नस्ल | पशु |
---|---|
सूरती | भैंस |
मगरा | भेड़ |
बरबरी | बकरी |
मालवी | गोवंश |
प्रश्न 2 निम्नलिखित में से कौन सी बकरी की नस्ल है -
(अ) कांकरेज
(ब) सिरोही
(स) मालवी
(द) सांचौरी
व्याख्या :
करी की नस्ल
जमनापारी - सर्वाधिक दुध देने वाली बकरी (कोटा, बूंदी, झालावाड़)
लोही - सर्वाधिक मांस देने वाली बकरी
जखराना - सर्वाधिक दुध व सांस देने वाली श्रेष्ठ नस्ल (अलवर जिले एवं आस पास के क्षेत्रों में)
बरबरी - सुन्दर बकरी(भरतपुर, सवाई माधोपुर)
अन्य बकरी की नस्ल - परबतसरी, सिरोही व मारवाड़ी।
प्रश्न 3 मक्का मुख्यतः उत्पादित किया जाता है -
(अ) उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में
(ब) उत्तर-पूर्वी राजस्थान में
(स) मध्यवर्ती राजस्थान में
(द) दक्षिणी राजस्थान में
व्याख्या :
दक्षिणी राजस्थान का प्रमुख खाद्यान्न मक्का है। देश में सर्वाधिक मक्का का उत्पादन उत्तर प्रदेश में होता है। राजस्थान में मक्के की डब्ल्यू -126 किस्म बोई जाती है जबकि कृषि अनुसंधान केन्द्र बांसवाडा द्वारा मक्का की माही कंचन व माही घवल किस्म तैयार की गई है।
प्रश्न 4 कौन सा गोवंश नस्ल अजमेरा के नाम से भी जाना जाता है -
(अ) राठी
(ब) कांकरेज
(स) गिर
(द) थारपारकर
व्याख्या :
गिर गोवंश के अन्य नाम – राजस्थान में रैण्डा व अजमेरी, काठियावाड़ी, देसान
प्रश्न 5 थारपारकर नस्ल के गौवंश का उत्पत्ति स्थल माना जाता है -
(अ) मालाणी
(ब) हरियाणा
(स) गंगानगर
(द) दरीबा
व्याख्या :
थारपारकर नस्ल की गाय का उत्पत्ति स्थल बाड़मेर के मालाणी गांव को माना जाता है।
प्रश्न 6 बड़वारी नस्ल संबंधित है -
(अ) गौवंश
(ब) भैंस
(स) बकरी
(द) भेड़
व्याख्या :
बकरी की प्रमुख नस्लें : शेखावाटी, लोही, जमनापरी, बड़वारी, अलवरी (जखराना)
प्रश्न 7 सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट : A B C Dसूची-I (पशु) सूची-II (नस्ल) A. भेड़ 1. मुर्रा B. गोवंश 2. नाचना C. ऊँट 3. राठी D. भैंस 4. नाली
(अ) 4 3 2 1
(ब) 4 3 1 2
(स) 3 4 2 1
(द) 2 3 4 1
व्याख्या :
भेड़ की नस्लें : चोकला(शेखावटी), जैसलमेरी, नाली, मगरा, मारवाड़ी, सोनाड़ी/चनोथर, पूगल, मालपुरी/अविका नगरी, खेरी नस्ल
ऊँट की नस्लें : नांचना, गोमठ, बीकानेरी, जैसलमेरी, मेवाड़ी ऊँट
गोवंश की नस्लें : गिर गाय, राठी, थारपारकर, नागौरी, कांकरेज, मेवाती/कोठी, मालवी, हरियाणवी
भैंस की नस्लें : मुर्रा(कुन्नी), बदावरी, जाफाराबादी, सूरती
प्रश्न 8 निम्न कथनों पर विचार कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए:
A. राजस्थान में प्रति व्यक्ति दुग्ध उपलब्धता राष्ट्रीय औसत से अधिक है।
B. राजस्थान में ऑपरेशन फ्लड-I का प्रारंभ 1970 में हुआ।
C. राजस्थान में डेयरी विकास के लिए राजस्थान सहकारी डेयरी फेडरेशन शीर्ष निकाय है । कूट :
(अ) केवल A तथा B सही हैं।
(ब) केवल B तथा C सही हैं।
(स) सभी सही हैं
(द) केवल A तथा C सही हैं।
व्याख्या :
देश में दुग्ध उत्पादन में राज्य दूसरे स्थान पर है। ऑपरेशन फ्लड कार्यक्रम 1970 में शुरू हुआ था। राजस्थान सहकारी डेयरी फेडरेशन (RCDF) ने राजस्थान में डेयरी विकास कार्यक्रमों के कार्यान्वयन एजेंसी के रूप में 1977 में स्थापना की । यह राजस्थान सहकारी समितियों अधिनियम 1965 के तहत एक सोसायटी के रूप में पंजीकृत है।फेडरेशन एक राज्य स्तरीय शीर्ष सहकारी संगठन है।
प्रश्न 9 सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए एवं नीचे दिए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट : सूची-I (पशुधन) सूची-II (नस्ल) A. भेड़ (i) सूरती B. गौवंश (ii) नाली C. भैंस (iii) बरबरी D. बकरी (iv) सांचोरी
A B C D
(अ) (iii) (i) (iv) (ii)
(ब) (ii) (iv) (iii) (i)
(स) (ii) (iv) (i) (iii)
(द) (iv) (iii) (i) (ii)
प्रश्न 10 खेरी तथा लोही नस्लें हैं :
(अ) क्रमशः भेड़ तथा ऊँट की
(ब) क्रमशः ऊँट तथा भेड़ की
(स) क्रमशः बकरी तथा भेड़ की
(द) क्रमशः भेड़ तथा बकरी की
page no.(1/24)