Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

May 2024 Current Affairs

प्रश्न 1   एलोर्डा कप 2024 में महिलाओं की 48 किग्रा वर्ग मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक किसने जीता -
 (अ) अनामिका
 (ब) मनीषा
 (स) मिनाक्षी
 (द) नीटू घनघस

उत्तर : मिनाक्षी
व्याख्या :
मिनाक्षी ने महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग में उज्बेकिस्तान की रहमोनोवा सैदाहोन को 4-1 से हराकर जीत हासिल की।

प्रश्न 2   एलोर्डा कप 2024 में महिलाओं की 52 किलोग्राम वर्ग मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक किसने जीता -
 (अ) लवलीना बोर्गोहेन
 (ब) नीटू घनघस
 (स) स्वीटी बूरा
 (द) निखत जरीन

उत्तर : निखत जरीन
व्याख्या :
18 मई को भारतीय मुक्केबाज निखत जरीन ने एलोर्डा कप 2024 में गोल्ड मेडल जीत लिया है। निखत ने मुक्केबाजी स्पर्धा में महिलाओं के 52 किलोग्राम में हिस्सा लिया था। निखत ने कजाकिस्तान की जजीरा उराकबायेवा को 5-0 से हराया। 27 वर्षीय निखत ने बैंकॉक में थाइलैंड ओपन इंटरनेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में सिल्वर मेडल जीता था।

प्रश्न 3   थाईलैंड ओपन 2024 बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुरुष युगल का खिताब किसने जीता -
 (अ) लू मिंग-चे और तांग काई-वेई
 (ब) चेन बो यांग और लियू यी
 (स) सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी
 (द) ली योंग डे और यू येओन सेओंग

उत्तर : सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी
व्याख्या :
बैडमिंटन में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने थाईलैंड ओपन का पुरुष डबल्स खिताब जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने चीन के चेन बो यांग और लियू यी को 21-15, 21-15 से हराया। इस जोड़ी ने सेमीफाइनल में चाइनीज ताइपे के थांग काई वेई और लू मिंग चे पर जीत दर्ज की थी। सात्विक और चिराग ने 2019 में अपनी पहली सुपर सीरीज का खिताब इसी प्रतियोगिता में जीता था।

प्रश्न 4   हाल ही में (मई 2024 में) किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में स्थित सेला सुरंग को इंटरनेशनल बुक ऑफ ऑनर (IBH) द्वारा भारत की सबसे ऊंची सुरंग के रूप में मान्यता दी गई है -
 (अ) अरुणाचल प्रदेश
 (ब) लद्दाख
 (स) हिमाचल प्रदेश
 (द) सिक्किम

उत्तर : अरुणाचल प्रदेश
व्याख्या :
अरुणाचल प्रदेश की सेला सुरंग, एक इंजीनियरिंग चमत्कार को इंटरनेशनल बुक ऑफ ऑनर (IBH), इंग्लैंड, यूनाइटेड किंगडम (UK) द्वारा भारत की सबसे ऊंची सुरंग के रूप में मान्यता दी गई है। यह मान्यता पटेल इंजीनियरिंग लिमिटेड द्वारा किए गए निर्माण के साथ प्रोजेक्ट VARTAK के माध्यम से 13,000 फीट की ऊंचाई पर सुरंग बनाने में सीमा सड़क संगठन (BRO) की उपलब्धि को रेखांकित करती है। सेला सुरंग दुनिया की सबसे लंबी द्वि-लेन सुरंग है जो असम के तेजपुर को अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले में तवांग से जोड़ने वाली सड़क पर बनाई गई है।

प्रश्न 5   कौनसा आईआईटी अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात में अपना पहला शैक्षणिक सत्र, 2024-25 में शुरू करेगा -
 (अ) आईआईटी दिल्ली
 (ब) आईआईटी जोधपुर
 (स) आईआईटी ग्वालियर
 (द) आईआईटी बॉम्बे

उत्तर : आईआईटी दिल्ली
व्याख्या :
आईआईटी दिल्ली का पहला अंतरराष्ट्रीय परिसर अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अपना पहला शैक्षणिक सत्र,2024-25 में शुरू करेगा। प्रारंभ में आईआईटी दिल्ली अबू धाबी परिसर स्नातक पाठ्यक्रमों की पेशकश करेगा। 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) यात्रा के दौरान यूएई में आईआईटी कैंपस खोलने पर दोनों देशों के बीच सहमति बनी थी ।

प्रश्न 6   कौन सा मानसून आमतौर पर हर साल मई के अंत/जून के पहले सप्ताह में केरल में स्थापित होता है -
 (अ) उत्तर-पूर्वी मानसून
 (ब) दक्षिण-पश्चिम मानसून
 (स) शीतकालीन मानसून
 (द) ग्रीष्मकालीन मानसून

उत्तर : दक्षिण-पश्चिम मानसून
व्याख्या :
दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून ने देश के सबसे दक्षिणी छोर निकोबार द्वीपसमूह पर दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने कहा कि मॉनसून अगले 48 घंटों में मालदीव के कुछ हिस्सों और कोमोरिन क्षेत्र तथा दक्षिण बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों, निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण अंडमान सागर की तरफ बढ़ रही है। मॉनसून के 31 मई तक केरल पहुंचने की संभावना है।

प्रश्न 7   किस निर्देशक की फिल्म ‘मंथन’ 18 मई 2024 को कान्स फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित की गई -
 (अ) सत्यजीत रे
 (ब) श्याम बेनेगल
 (स) राजकुमार हिरानी
 (द) मीरा नायर

उत्तर : श्याम बेनेगल
व्याख्या :
77वें कांस फिल्म फेस्टिवल में वर्गीज कुरियन के दुग्ध सहकारी आंदोलन से प्रेरित लीजेंड्री फिल्ममेकर श्याम बेनेगल की 48 साल पुरानी फिल्म मंथन की स्क्रीनिंग हुई। स्क्रीनिंग के बाद दर्शकों ने फिल्म को स्टैंडिंग ऑवेशन दिया है। फिल्म में लीजेंड्री एक्टर नसीरुद्दीन शाह अहम किरदार में थे। स्क्रीनिंग के बाद उन्होंने कहा है कि ये भारतीय सिनेमा के लिए एक गौरव का पल है। फिल्म के मुख्य कलाकारों में गिरीश कर्नाड, स्मिता पाटिल, अमरीश पुरी अब इस दुनिया में नहीं है।

प्रश्न 8   संयुक्त राष्ट्र (यूएन) द्वारा प्रतिवर्ष दुनिया भर में शांति से एक साथ रहने का अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया गया -
 (अ) 10 मई
 (ब) 14 मई
 (स) 15 मई
 (द) 16 मई

उत्तर : 16 मई
व्याख्या :
शांति, सहिष्णुता, समावेशन, समझ और एकजुटता को बढ़ावा देने के लिए वैश्विक समुदायों के प्रयासों को एकजुट करने के लिए संयुक्त राष्ट्र (यूएन) शांति में एक साथ रहने का अंतर्राष्ट्रीय दिवस 2024 16 मई को दुनिया भर में मनाया गया।

प्रश्न 9   WHO की पूर्व मुख्य वैज्ञानिक डॉ. सौम्या स्वामीनाथन की जीवनी “एट द व्हील ऑफ रिसर्च: एन एक्सक्लूसिव बायोग्राफी ऑफ डॉ. सौम्या स्वामीनाथन” के लेखक कौन हैं -
 (अ) विजयादेवी राणे
 (ब) सत्यनारायण गंगाराम पित्रोदा
 (स) अनुराधा मैस्करेनहास
 (द) मनसुख मंडाविया

उत्तर : अनुराधा मैस्करेनहास
व्याख्या :
द इंडियन एक्सप्रेस की वरिष्ठ सहायक संपादक अनुराधा मैस्करेनहास ने “एट द व्हील ऑफ रिसर्च: एन एक्सक्लूसिव बायोग्राफी ऑफ डॉ. सौम्या स्वामीनाथन” नामक एक नई किताब लिखी है। यह पुस्तक ब्लूम्सबरी पब्लिशिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रकाशित की गई है।

प्रश्न 10   मई 2024 में, पद्म श्री पुरस्कार विजेता मालती जोशी का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। मालती जोशी को 2018 में ___________ (क्षेत्र) में पद्म श्री पुरस्कार मिला।
 (अ) कला
 (ब) साहित्य और शिक्षा
 (स) सार्वजनिक मामलों
 (द) सामाजिक कार्य

उत्तर : साहित्य और शिक्षा
व्याख्या :
पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध लेखिका, कहानीकार मालती जोशी का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। जोशी को साहित्य और शिक्षा में उनके योगदान को मान्यता देते हुए 2018 में प्रतिष्ठित 'पद्म श्री' से सम्मानित किया गया था।

page no.(1/29)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.