Direction
प्रश्न 1 सोनू उत्तर की ओर 10 किमी. चलता है तथा दायीं ओर 45° मुड़कर 6 किमी. चलता है। तब दायीं ओर मुड़कर 8 किमी, चलता है। अब उसका चेहरा किस दिशा में है -
(अ) दक्षिण - पूर्व
(ब) दक्षिण - पश्चिम
(स) उत्तर - पूर्व
(द) उत्तर - पश्चिम
प्रश्न 2 मोनू ने अपने घर से पूर्व की दिशा में 6 किमी. की दूरी तय करने के बाद यह महसूस किया कि उसने गलत दिशा में दूरी तय की है। वह वापस घूमा और पश्चिम की दिशा में 12 किमी. की दूरी तय की, दायीं ओर घूमकर अपने कार्यालय पहुँचने के लिए 8 किमी. की दूरी तय की। उसके घर से कार्यालय की सीधी दूरी है -
(अ) 20 किमी.
(ब) 14 किमी.
(स) 10 किमी.
(द) 8 किमी.
प्रश्न 3 एक व्यक्ति एक स्थान से चलना प्रारम्भ करता है और 3 किमी. उत्तर में चलता है। इसके बाद पश्चिम में मुड़कर 2 किमी. चलता है। वह उत्तर में मुड़कर 1 किमी. चलता है और 5 किमी. पूर्व में चलता है। अब वह प्रारम्भिक स्थान से कितना दूर है -
(अ) 8 किमी.
(ब) 3 किमी.
(स) 5 किमी.
(द) 11 किमी.
प्रश्न 4 मधु 5 किलोमीटर दक्षिण की ओर साईकल चलाती है और फिर अपने दायें मुड़कर 6 किलोमीटर जाती है, और फिर अपने दायें मुड़कर 5 किलोमीटर जाती है। वह फिर अपने दायें मुड़कर 7 किलोमीटर जाती है। अब वह अपने शुरुआती बिन्दु से कितनी दूर है -
(अ) 23 किलोमीटर
(ब) 1 किलोमीटर
(स) 11 किलोमीटर
(द) 13 किलोमीटर
प्रश्न 5 पाँच लड़कियाँ एक मैदान में एक निश्चित दूरी पर खड़ी हुई हैं। रेखा और बीना एक-दूसरे से 18 मी. दूर हैं। वीना, रेखा और बीना के बीच में कहीं पर खड़ी है। पिंकी, रेखा से 5 मीटर उत्तर दिशा में खड़ी है। रेखा, वीना से 12 मीटर पश्चिम दिशा में है। यामिनी, बीना से 8 मीटर दक्षिण दिशा की ओर खड़ी है। पिंकी और यामिनी में न्यूनतम दूरी क्या है -
(अ) 33 मीटर
(ब) 31 मीटर
(स) 23 मीटर
(द) 13 मीटर
व्याख्या :
समकोण त्रिभुज में, कर्ण (सबसे लंबी भुजा) का वर्ग, आधार और लंबवत (अन्य दो भुजाओं) के वर्गों के योग के बराबर होता है। इसी आधार पर हम 5 और 12 से तीसरी भुजा 13 ज्ञात कर लेंगे और 8 और 6 से तीसरी भुगा 10 ज्ञात कर लेंगे और दोनों का योग 23 मीटर होगा।
प्रश्न 6 नेहा अपने विद्यालय से पश्चिम की ओर 5 किमी चलती है। तब वह दायीं ओर मुड़कर 4 किमी चलती है । पुनः वह दायीं ओर मुड़कर 5 किमी चलती है। वह किस दिशा में जा रही है -
(अ) उत्तर
(ब) दक्षिण
(स) पूर्व
(द) पश्चिम
प्रश्न 7 पुनीत पश्चिम की ओर चलता है, वह बायीं ओर मुड़ता है, फिर बायीं ओर एक बार पुनः बायीं ओर तथा अब दायीं ओर एवं अंत में दायीं ओर चलता है। वह किस दिशा में जा रहा है -
(अ) पश्चिम
(ब) उत्तर
(स) दक्षिण
(द) पूर्व
प्रश्न 8 यदि दक्षिण-पूर्व दिशा, उत्तर दिशा बन जाती है, उत्तर-पूर्व दिशा, पश्चिम दिशा बन जाती है और इसी क्रम में दिशाएँ बनती हैं, तो दक्षिण दिशा क्या बन जायेगी -
(अ) उत्तर-पूर्व
(ब) उत्तर
(स) उत्तर-पश्चिम
(द) दक्षिण-पश्चिम
प्रश्न 9 ‘A’ 10 मीटर पूर्व की ओर चलता है और फिर 10 मीटर अपने दायीं ओर जाता है। फिर हर बार अपनी बायीं ओर मुड़कर वह क्रमश: 5, 15 और 15 मीटर चलता है। अब वह अपने प्रारंभिक स्थान से कितनी दूरी पर है -
(अ) 10 मी.
(ब) 15 मी.
(स) 5 मी.
(द) 20 मी.
प्रश्न 10 राहुल बिंदु R से चलना शुरू करता है, जो बिंदु T के पश्चिम में 16 मी. है। बिंदु R से, वह 20 मी. दक्षिण की ओर चलता है, दायें मुड़ता है और 10 मी. चलता है। फिर वह दायें मुड़ता है, 6 मी. चलता है और बिंदु C पर रुक जाता है। गौरव बिंदु A से चलना शुरू करता है, जो बिंदु T के 8 मी. दक्षिण में है। बिंदु A से, वह 10 मी. पूर्व की ओर चलता है, दायें मुड़ता है और 6 मी. चलता है। फिर वह दायें मुड़ता है और 26 मी. चलता है और बिंदु B पर रुक जाता है। बिंदु C और बिंदु B के बीच की दूरी कितनी है -
(अ) 25 मी.
(ब) 10 मी.
(स) 15 मी.
(द) 12 मी.
page no.(1/14)