भारत को दो साल के लिए फिर से अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन अध्यक्ष और फ्रांस को सह-अध्यक्ष चुन लिया गया है। अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन की आयोजित वचुर्अल बैठक में 34 सदस्य देशों ने इसका फैसला किया। बैठक में गठबंधन के चार क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले चार नये उपाध्यक्षों का भी चयन किया गया है। अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन सम्मेलन ने सतत जलवायु कार्रवाई गठबंधन के माध्यम से अपने सचिवालय की पहल को भी मंजूरी दी। सम्मेलन के पूर्ण अधिवेशन में गठबंधन के अध्यक्ष और भारत के ऊर्जा तथा नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने जलवायु परिवर्तन की समस्या से निपटने के लिए सदस्य देशों के एकजुट होकर प्रयास करने की सराहना की।
भारत ने फलस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी को 10 लाख डॉलर का योगदान किया है। इस राशि से शिक्षा, स्वास्थ्य, राहत और सामाजिक कार्यों सहित एजेंसी के कई कार्यक्रमों और सेवाओं को जारी रखने में मदद मिलेगी। भारत, फलस्तीनी शरणार्थियों को महत्वपूर्ण सेवाएं और आवश्यक मानवीय सहायता देने में संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी की गतिविधियों का समर्थन करता रहेगा।
रसायन और उर्वरक मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा ने कहा है कि भारत विश्व में जेनेरिक दवाओं के सबसे बड़े उत्पादकों और निर्यातकों में से एक है। दूरियों की पुनर्विवेचना यानि रीइमैजनिंग डिस्टेंसिस पर लैटिन अमरीका और कैरिबियन सत्र को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए श्री गौड़ा ने कहा कि भारत में फार्मा क्षेत्र 2024 तक 65 अरब डॉलर तक बढ़ सकता है। कोविड-19 के इलाज के लिए हैड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन और ऐजिथ्रॉमाइसिन की आपूर्ति के बारे में श्री गौड़ा ने कहा कि भारत ने 120 से अधिक देशों को ये दवाएं भेजी हैं। उन्होंने कहा कि दवाओं के आपूर्तिकर्ता के रूप में भारत की दुनिया में विश्वसनीय साख है। श्री गौड़ा ने कहा कि भारत में रसायन और पेट्रो रसायन क्षेत्र का योगदान लगभग 165 अरब डॉलर है और 2025 तक ये तीन सौ अरब डॉलर तक बढ़ सकता है।
जम्मू कश्मीर ज़ोज़िला टनल पर एक आयोजन में विस्फोट के बाद निर्माण का कार्य शुरू हो गया। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने निर्माण कार्य की शुरुआत की। एनएच-1 पर इस बनने वाली इस टनल से श्रीनगर घाटी और लेह के बीच (लद्दाख पठार में) सभी मौसम में निर्बाध संपर्क सुनिश्चित होगा। अवलांच रोधी इस ढांचे के निर्माण से जम्मू कश्मीर (अब केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर और लद्दाख) में आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। द्रास और कारगिल के रास्ते श्रीनगर तथा लेह को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-1 पर 14.15 किलोमीटर लंबी इस सुरंग का निर्माण 3000 मीटर की ऊंचाई पर ज़ोज़िला पास के नीचे किया जाएगा। वर्तमान में इस रास्ते पर केवल 6 महीने ही आवागमन हो सकता है। यह मार्ग वाहन चलाने के संदर्भ में दुनिया के सबसे खतरनाक रस्तों में से एक है। साथ ही यह परियोजना रणनीतिक रूप से संवेदनशील है।
गुजरात सरकार ने राज्य में एक ग्रीनफील्ड जिंक स्मेल्टर स्थापित करने के लिए वेदांत समूह की फर्म हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (HZL) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस सुविधा के लिए 5000- 10,000 करोड़ रुपये के निवेश की चरणों में आवश्यकता होगी, जिससे 5,000 से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा होंगे और 2022 तक चालू हो जाएंगे। प्रस्तावित 300 (किलो टन प्रति वर्ष) उत्पादन क्षमता परियोजना से स्थानीय आदिवासी क्षेत्र में युवाओं को बड़े रोजगार के अवसर प्रदान करेगी। प्रस्तावित संयंत्र का पहला चरण 36 महीनों में चालू हो जाएगा। यह परियोजना निर्यात के जरिए घरेलू और वैश्विक जरूरतों को पूरा करेगी। नई सुविधा - गुजरात में हिंदुस्तान जिंक के लिए पहली, जीरो डिस्चार्ज तकनीक के साथ स्थापित की जाएगी और दुनिया में सबसे कम लागत वाली स्मेल्टरों में से एक होगी।यह राज्य की नई औद्योगिक नीति के तहत राज्य द्वारा हस्ताक्षरित सबसे बड़े समझौता ज्ञापनों में से एक है, जो पिछड़े आदिवासी जिलों में निवेश करने वाली कंपनियों को अतिरिक्त लाभ देता है। हिंदुस्तान जिंक दुनिया का सबसे बड़ा और जिंक-लीड और सिल्वर का भारत का एकमात्र एकीकृत उत्पादक है।
दिल्ली सरकार ने हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिये ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान की शुरुआत की है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में तकरीबन 1 करोड़ पंजीकृत वाहन हैं, और यदि इनमें से 30-40 लाख वाहन भी एक दिन में सड़कों पर आते हैं और रेड लाइट होने पर इंजन बंद करते हैं तो इससे वायु प्रदूषण कम करने में काफी मदद मिल सकती है। एक अनुमान के अनुसार, यदि 10 लाख वाहन भी रेड लाइट पर इंजन बंद करते हैं, तो एक वर्ष के भीतर पीएम 10 (PM 10) के उत्सर्जन में 1.5 टन और पीएम 2.5 (PM 2.5) के उत्सर्जन में 0.4 टन की कमी हो सकती है। ध्यातव्य है कि दिल्ली में सर्दियों के मौसम में खास तौर पर प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ जाता है, जिसके कारण दिल्ली के आम निवासियों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने एक वृक्षारोपण नीति भी लागू की है।
हाल ही में तीन अंतरिक्ष यात्रियों की एक जोड़ी ने अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग कर केवल तीन घंटों में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (International Space Station-ISS) पर पहुँचाने का रिकॉर्ड स्थापित किया है। नासा के अंतरिक्ष यात्री केट रूबिंस (Kate Rubins) और रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रॉसकॉसमॉस (Roscosmos) के सर्गेई रेजिकोव (Sergey Ryzhiko) और कुद-सेवरचकोव (Sergey Kud-Sverchko), ने 14 अक्तूबर, 2020 को कजाखस्तान के बैकोनुर (Baikonur) से उड़ान भरी थी। ध्यातव्य है कि इससे पहले अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर जाने के लिये तकरीबन दोगुना समय लगता था। इस प्रकार ‘SoyuzMS17’ अंतरिक्ष यान विश्व का पहला ऐसा अंतरिक्ष यान बन गया है जिसने पृथ्वी की कक्षा के केवल दो चक्कर लगाए हैं। अंतरिक्ष स्टेशन एक ऐसा अंतरिक्ष यान होता है जिसमें चालक दल के सदस्यों के रहने की सुविधा होती है। इसे इस तरह से तैयार किया जाता है कि वह लंबे समय तक अंतरिक्ष में रह सके इसके अलावा इसमें अन्य अंतरिक्ष यान भी जुड़ सकते हैं। अभी तक अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (International Space Station-ISS) जिसे वर्ष 1998 में अंतरिक्ष में स्थापित किया गया था विश्व में सर्वाधिक लोकप्रिय है। यह पृथ्वी की निम्न कक्षा में स्थापित सबसे बड़ा मानव निर्मित निकाय है।
बैंक ऑफ घाना ने सेंट्रल बैंक ऑफ द ईयर अवार्ड 2020 जीता है। इसके अलावा, मार्क कार्नी (बैंक ऑफ इंग्लैंड के गवर्नर) ने सेंट्रल बैंक ऑफ़ द ईयर अवार्ड 2020 में गवर्नर ऑफ़ द ईयर जीता है। सेंट्रल बैंकिंग अवार्ड्स केंद्रीय बैंकिंग समुदाय में उत्कृष्टता को पहचानने के लिए प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। यह पुरस्कार का 7 वां संस्करण था और समारोह को वर्चुअली आयोजित किया गया था।
भारतीय गुड लेबोरेटरी प्रैक्टिस(जीएलपी) कार्यक्रम के योगदान को मान्यता देते हुए, भारत को आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) के कार्यकारी समूह, गुड लेबोरेटरी प्रैक्टिस (जीएलपी) का 'उपाध्यक्ष' नामित किया गया है। गुड लेबोरेटरी प्रैक्टिस (जीएलपी) एक गुणवत्ता प्रणाली है, जिसे आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) द्वारा विकसित किया गया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि औद्योगिक रसायनों, फार्मास्यूटिकल्स (मानव और पशु चिकित्सा), एग्रोकेमिकल्स, कॉस्मेटिक जैसे विभिन्न रसायनों पर उत्पन्न सुरक्षा डेटा उत्पादों, भोजन/फ़ीड योजक, और चिकित्सा उपकरणआदि का नियामक अधिकारियों द्वारा भरोसा किया जा सकता है। भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी)ने 24 अप्रैल, 2002 को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी के साथ राष्ट्रीय जीएलपी अनुपालन निगरानी प्राधिकरण (एनजीसीएमए) की स्थापना की।
आर्टन कैपिटल के पासपोर्ट इंडेक्स 2020 के अनुसार, भारत को विश्व के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की सूची में 58 वां स्थान दिया गया है। न्यूजीलैंड सबसे ऊपर है दूसरे स्थान पर जापान, जर्मनी, ऑस्ट्रिया, लक्जमबर्ग, स्विट्जरलैंड, आयरलैंड, दक्षिण कोरिया और ऑस्ट्रेलिया है।
भारतीय रिजर्व बैंक के अर्थव्यवस्था में नकद की जगह दूसरे माध्यमों से लेनदेन को बढ़ावा देने के प्रयासों का असर दिखने लगा है और पिछले पांच वर्षों के दौरान देश में डिजिटल भुगतान कई गुना बढ़ा है। केंद्रीय बैंक के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 2015-16 से 2019-20 के बीच डिजिटल भुगतान 55.1 प्रतिशत वार्षिक चक्रवृद्धि दर से बढ़ा है। इस दौरान डिजिटल भुगतान की मात्रा मार्च 2016 में 593.61 करोड़ से बढ़कर मार्च 2020 तक 3,434.56 करोड़ हो गई। इस दौरान लेनदेन का मूल्य 15.2 प्रतिशत की वार्षिक चक्रवृद्धि दर के साथ 920.38 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 1,623.05 लाख करोड़ रुपये हो गया है।
भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST) के तहत एक स्वायत्त संस्थान ‘आगरकर अनुसंधान संस्थान’ (Agharkar Research Institute- ARI) के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित एमएसीएस 6478 (MACS 6478) नामक गेहूँ की किस्म से महाराष्ट्र के किसानों की फसल पैदावार दोगुनी हो गई है। महाराष्ट्र के सतारा ज़िले में कोरेगाँव तहसील के एक गाँव के किसानों को एमएसीएस 6478 के उपयोग से 45-60 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज प्राप्त हुई है, जबकि पहले लोक 1 (Lok 1), एचडी 2189 (HD 2189) एवं अन्य पुरानी किस्मों के कारण औसत उपज 25-30 क्विंटल प्रति हेक्टेयर प्राप्त होती थी। नव विकसित गेहूँ की किस्म को उच्च उपज वाला एस्टिवम (High Yielding Aestivum) भी कहा जाता है।गेहूँ की यह किस्म 110 दिनों में परिपक्व हो जाती है।गेहूँ की यह किस्म पत्ती एवं तने संबंधी अधिकांश रोगों के लिये प्रतिरोधी होती है।
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने 13 अक्टूबर, 2020 को विश्व आर्थिक आउटलुक (WEO) जारी किया है। इस रिपोर्ट के अनुसार, भारत 2020 में प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के मामले में बांग्लादेश से नीचे खिसक जाएगा। नवीनतम रिपोर्ट में कहा गया है कि बांग्लादेश के 2020 में 4% से वृद्धि करने की सम्भावना है। इसमें यह कहा गया है कि, भारतीय अर्थव्यवस्था कोरोनावायरस लॉकडाउन के कारण संकुचन का सामना कर रही है।इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की अर्थव्यवस्था 2020 में 3% तक संकुचित होगी। ब्रिक्स राष्ट्र के बीच भारत की विकास दर सबसे धीमी होगी।यह चार वर्षों में भारत की सबसे कम वृद्धि है।इसने जून 2020 की तुलना में दुनिया के विकास अनुमानों को 8% तक संशोधित किया है।2020 में, भारत में उपभोक्ता मूल्य 9% बढ़ेगा, जबकि 2021 में इसमें 3.7% वृद्धि होगी।इस रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान और नेपाल के साथ भारत दक्षिण एशिया का तीसरा सबसे गरीब देश होगा।बांग्लादेश, भूटान, मालदीव और श्रीलंका को भारत से ऊपर रखा गया है।इस रिपोर्ट में कहा गया है कि श्रीलंका के बाद दक्षिण एशिया में COVID-19 महामारी से भारत की अर्थव्यवस्था सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है।2020 में श्रीलंका की प्रति व्यक्ति जीडीपी में 4% तक की कमी होने का अनुमान लगाया गया है। 2021 के पूर्वानुमानों की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था में तेज आर्थिक सुधार होगा। भारत की जीडीपी 2021 में 8.8% तक बढ़ेगी। इस प्रकार, यह 2021 में भारत को बांग्लादेश की प्रति व्यक्ति जीडीपी 5.4% से आगे बढ़ा देगा।
रूस ने अपनी दूसरी कोविड-19 वैक्सीन 'एपिवाकोरोना' (‘EpiVacCorona’) को मंजूरी दे दी है। ‘EpiVacCorona’ को यह मंजूरी प्रारंभिक चरण के अध्ययन के बाद मिली है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने घोषणा की कि देश ने दूसरा कोविड -19 वैक्सीन पंजीकृत (registered) किया है। यह नई कोरोना वैक्सीन, इससे पहले तैयार हुई वैक्सीन के दो महीने बाद आई है, क्योंकि इससे पहले रूस दुनिया की पहली कोरोनावायरस वैक्सीन स्पुतनिक वी (Sputnik V) को भी आधिकारिक तौर पर रजिस्टर करा चुका है। आपको बता दें कि स्पुतनिक वी (Sputnik V) के लिए रूस को देश और विदेश में वैज्ञानिकों की व्यापक आलोचना का सामना करना पडा था। रूस इस साल अगस्त में COVID-19 वैक्सीन को नियामक स्वीकृति देने वाला पहला देश बन गया था, जब स्पुतनिक वी आधिकारिक तौर पर बड़े पैमाने पर नैदानिक परीक्षण ( large-scale clinical trial) कर पंजीकृत हुआ था।
भारत के प्रमुख निजी क्षेत्र के बैंक, HDFC बैंक और अपोलो हॉस्पिटल्स ने holistic healthcare solution यानी पूर्ण स्वास्थ्य सेवा समाधान हेल्दीलाइफ प्रोग्राम (HealthyLife Programme) लॉन्च करने के लिए सहयोग किया है। यह कार्यक्रम एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों के लिए शुरू किया जाएगा, ताकि ग्राहकों के लिए प्रक्रिया को सुविधाजनक और आसान बनाते हुए स्वस्थ जीवन को सुलभ और सस्ता बनाया जा सके। ग्राहकों के पास, अपोलो के डिजिटल प्लेटफॉर्म अपोलो 24/7 पर नो कॉस्ट पर इमरजेंसी अपोलो डॉक्टर की एक्सेस होगी। इसमें और भी कई अन्य लाभ भी होंगे, जैसे कि भुगतान के विकल्प का चयन और सभी अपोलो अस्पतालों में इलाज के लिए फाईनेंस में सुलभता। ग्राहक,हेल्थ केयर चेन में किए गए मेडिकल खर्चों के लिए भुगतान करने के लिए अधिकतम 40 लाख रु. के असुरक्षित ऋण (unsecured loans) का लाभ उठा सकते हैं।
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य के सभी शहरी क्षेत्रों में गुणवत्ता वाले पेयजल की चौबीसों घंटे आपूर्ति के लिए “सुजल”, 'ड्रिंक फॉर टैप मिशन' योजना का उद्घाटन किया है। राज्य ने मार्च 2022 तक राज्य के सभी शहरी क्षेत्रों में पानी के पाइप कनेक्शन उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है। ओडिशा सरकार ने इस योजना के लिए 1300 करोड़ रुपये निर्धारित किए हैं, जिससे 15 शहरों में 15 लाख से अधिक लोग चरणबद्ध तरीके से लाभान्वित होंगे। एक बार पूरी तरह से लागू हो जाने के बाद, ओडिशा शहरी इलाकों में गुणवत्ता वाले पीने के पानी, प्रत्यक्ष उपभोग उपलब्ध कराने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा।
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने निर्माण भवन से वर्चुअल तरीके से थैलेसीमिया बीमारी से ग्रस्त शोषित समाज के रोगियों के लिए ‘थैलेसीमिया बाल सेवा योजना’ के दूसरे चरण का शुभारंभ किया। 2017 में शुरू की गई यह योजना कोल इंडिया की सीएसआर वित्त पोषित हेमाटोपोएटिक स्टेम सेल ट्रांसप्लांटेशन (एचएससीटी) कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य थैलेसीमिया और सिकल सेल जैसे हीमोग्लोबिनोपैथी रोग के लिए परिवार को जीवन में एक बार इलाज कराने का अवसर प्रदान करना है। सीएसआर पहल का लक्ष्य कुल 200 रोगियों को वित्तीय सहायता प्रदान करना रखा गया था जो प्रति एचएससीटी 10 लाख रुपये से अधिक नहीं होगी।
केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सऊदी अरब की अध्यक्षता में जी-20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों (एफएमसीबीजी) की बैठक में हिस्सा लिया। जी-20 देशों के मंत्री और गवर्नर साल 2020 के वैश्विक आर्थिक दृष्टिकोण और कोविड-19 महामारी को लेकर जी-20 की प्रतिक्रिया एवं जी-20 की अन्य वित्तीय प्राथमिकताओं पर चर्चा के लिए एकत्रित हुए।
रूस ने कहा है कि उसे अमरीका के साथ नई सामरिक शस्त्र कटौती संधि-स्टार्ट आगे बढ़ने की कोई उम्मीद नहीं है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि इसके बावजूद दोनों देश बातचीत जारी रखने की कार्य योजना तैयार कर रहे हैं। नए स्टार्ट समझौते पर 2010 में हस्ताक्षर हुए थे। इसमें दोनों देशों द्वारा सामरिक परमाणु शस्त्र तैनाती को सीमित किया गया है। यह संधि अगले वर्ष फरवरी में समाप्त हो जाएगी। संधि खत्म होने से अमरीका और रूस के बीच परमाणु हथियारों का संतुलन बनाए रखने का एक महत्वपूर्ण माध्यम हट जाएगा।
प्रदूषण रोधी उपाय ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान दिल्ली में लागू किया जायेगा। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने बिजली जनरेटर सेट के संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया है। पर्यावरण प्रदूषण प्राधिकरण ने पहले पंजाब, दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा सरकारों को ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के तहत वायु प्रदूषण नियंत्रण उपायों को लागू करने का निर्देश दिया था। ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान संस्थागत उपाय हैं जिन्हें वायु की गुणवत्ता बिगड़ने पर अपनाया जाता है। यह एक आपातकालीन उपाय है। इसे पर्यावरण प्रदूषण (रोकथाम और नियंत्रण) प्राधिकरण द्वारा तैयार किया गया था। इसका उद्देश्य पार्टिकुलेट मैटर पीएम 10 और पीएम 2.5 को “मध्यम” वायु गुणवत्ता सूचकांक से अधिक होने से रोकना है।
सरकार ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे युद्ध में शहीद हुए वीरों की विधवाओं तथा बच्चों और पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए सशस्त्र बल झंडा दिवस कोष में खुले दिल से दान दें। आयकर अधिनियम 1961 के अनुच्छेद-80 बी के तहत इस पर आयकर की छूट दी जाती है। रक्षा मंत्रालय का पूर्व सैनिक कल्याण विभाग, शहीदों के परिवारों और पूर्व सैनिकों के कल्याण और पुनर्वास के लिए काम करता है। उन्हें बच्चों की शिक्षा, अंतिम संस्कार और चिकित्सा के लिए अनुदान सहायता दी जाती है। यह वित्तीय सहायता सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष से दी जाती है। सशस्त्र बल झंडा दिवस के अवसर पर लोग इस कोष में अंशदान करते हैं। यह दिवस हर वर्ष सात दिसम्बर को मनाया जाता है। इसे चैक या डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से दिया जा सकता है। चैक या ड्राफ्ट, सशस्त्र बल झंडा कोष, नई दिल्ली के नाम देय होना चाहिए। दानकर्ता अपना अंशदान सीधे पंजाब नेशनल बैंक, नई दिल्ली में आर के पुरम शाखा के बचत खाता संख्या--3083000100179875 में जमा कर सकते हैं। बैंक का आई एफ एस सी कोड नम्बर--पीयूएनबी 0308300 है। अंशदान की राशि ऑनलाइन www.ksb.gov.in. पर भी जमा की जा सकती है।
टेलिविजन कार्यक्रम देखने वाले दर्शकों की अनुमानित संख्या से संबंधित टीआरपी के घोटाले में ब्रॉडकास्ट ऑडिएंस रिसर्च काउंसिल--बी.ए.आर.सी. ने सभी भाषाओं में समाचार चैनलों की साप्ताहिक रेटिंग को अस्थाई रूप से निलंबित करने की घोषणा की है। बी.ए.आर.सी. के आधिकारिक वक्तव्य में कहा गया है कि काउंसिल आंकडों को और अधिक सही बनाने के लिए मापन के मौजूदा मानकों की समीक्षा करना चाहती है। विज्ञप्ति में यह भी कहा गया है कि इसके लिए साप्ताहिक रेटिंग की घोषणा को बारह सप्ताह तक रोकना होगा।
हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी पूर्व मुख्यमंत्री रहते ली गई सरकारी सुविधाओं का बकाया जमा नहीं करने पर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के खिलाफ अवमानना याचिका दायर की गई है। मामले में सुप्रीम कोर्ट पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और बीसी खंडूड़ी के खिलाफ जारी अवमानना नोटिस पर रोक लगा चुका है। वहीं, केंद्रीय शिक्षा मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने 11 लाख रुपये जमा कर दिए हैं। मई, 2019 में रूरल लिटिगेशन एंड एंटाइटेलमेंट केंद्र (रूलक) की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए नैनीताल हाई कोर्ट ने छह माह के भीतर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्रियों से आवास व अन्य सुविधाओं का बकाया जमा करने का आदेश पारित किया था। तय अवधि में बकाया जमा नहीं करने पर रूलक संस्था ने पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक, विजय बहुगुणा, बीसी खंडूड़ी के खिलाफ अवमानना याचिका दायर की तो कोर्ट ने सभी को नोटिस जारी कर दिया। इधर, रूलक संस्था ने पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को संवैधानिक पद पर होने की वजह से अनुच्छेद-361 के तहत दो माह पहले नोटिस भेजा था। दस अक्टूबर को 60 दिन पूरे होने के बाद रूलक ने कोश्यारी के खिलाफ अवमानना याचिका दायर कर दी। पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी पर आवास व अन्य सुविधाओं का बाजार दर के हिसाब से 47 लाख 57 हजार 758 रुपये बकाया है। इसके अतिरिक्त बिजली पानी का 11 लाख से अधिक बकाया भी है।
किसान रेल सेवाओं का उपयोग करते हुए किसानों को और मदद तथा प्रोत्साहन देने के लिए रेल मंत्रालय और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय ने अधिसूचित फलों और सब्जियों (खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की ऑपरेशन ग्रीन्स – ‘टॉप टू टोटल’ योजना के तहत) की ढुलाई में 50 प्रतिशत सब्सिडी देने का निर्णय लिया है। यह सब्सिडी सीधे किसान रेल को प्रदान की जाएगी। इसके लिए खाद्य एवं प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय, रेल मंत्रालय को आवश्यक धन उपलब्ध कराएगा। पहली किसान रेल, देवलाली (नासिक, महाराष्ट्र) से दानापुर (पटना, बिहार) के बीच चली। इस रेल का उद्घाटन 07.08.2020 किया गया था। यह एक साप्ताहिक ट्रेन है। इसके बाद लोकप्रिय मांग के आधार पर इस ट्रेन को मुजफ्फरपुर (बिहार) तक बढ़ा दिया गया और इसका संचालन सप्ताह में दो बार कर दिया गया। इसके अलावा, सांगला और पुणे से इसमें लिंक कोच भी शुरू कर किए गए हैं जो किसान रेल में मनमाड से जुड़ते हैं।
इस वर्ष के 'आयुर्वेद दिवस' का आयोजन कोविड-19 महामारी के प्रबंधन में आयुर्वेद की संभावित भूमिका पर केंद्रित होगा। सन् 2016 से प्रति वर्ष धन्वंतरि जयंती के दिन आयुर्वेद दिवस मनाया जा रहा है। इस वर्ष यह दिवस 13 नवंबर 2020 को मनाया जायेगा। आयुर्वेद दिवस का उद्देश्य आयुर्वेद और उसके अद्वितीय उपचार सिद्धांतों की शक्तियों पर ध्यान केंद्रित करना है।
विद्युत मंत्रालय के सार्वजनिक उपक्रम पॉवर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की निदेशक (संचालन) श्रीमती सीमा गुप्ता को कारोबार में महिलाओं के लिए 17वें वार्षिक स्टेवी अवार्ड्स में लाइफटाइम अचीवमेंट बिजनेस श्रेणी में गोल्डन स्टेवी® अवार्ड का विजेता के तौर पर नामित किया गया है। कारोबार में महिलाओं के लिए स्टेवी अवार्ड्स के तहत महिला कार्यकारी अधिकारियों, उद्यमियों, कर्मचारियों और महिलाओं द्वारा संचालित वैश्विक कंपनियों को सम्मानित किया जाता है। स्टेवी अवार्ड्स को दुनिया का प्रमुख व्यावसायिक पुरस्कार माना जाता है। इस वर्ष के लिए स्वर्ण, रजत और कांस्य स्टेवी पुरस्कारों के विजेताओं का निर्णय विश्व के 180 से अधिक व्यावसायिक पेशेवरों के औसत स्कोर के आधार पर किया गया है।
वैश्विक उत्सर्जन आविष्कारों सीएएमएस-जीएलओबी वी2.1 के कार्यान्वयन में सुधार के द्वारा भारत के लिये वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान प्रणाली ‘सिस्टम फॉर इंटीग्रेटड मॉडलिंग ऑफ एटमॉसफेरिक कंपोजिशन’ (सिलम) को और अधिक बेहतर बनाया गया है। दस किमी के रिजोल्यूशन के लिये वैश्विक उत्सर्जन डेटासेट को लागू कर ऐसा किया गया है। दिल्ली के लिए एक ‘इनवायरन्मेंटल इनफॉरमेशन फ्यूजन सर्विस’ (इनफ्युजर) शुरू किया गया है, ताकि अत्यधिक वायु प्रदूषण वाले स्थानों (हॉटस्पॉट) और सड़कों की पहचान की जा सके। सिलम और इनफ्युजर को फिनिश मेट्रोलॉजिकल इंस्टीट्यूट (एफएमआई) के साथ तकनीकी सहयोग से विकसित किया गया है।
भारत के 11वें राष्ट्रपति डॉक्टर ए. पी. जे. अब्दुल कलाम की जयंती 15 अक्तूबर को सयुक्त राष्ट्र के तत्वाधान में विश्व विद्यार्थी दिवस के रूप में मनायी गई। इस वर्ष का विषय है लोगों, पृथ्वी, खुशहाली और शांति के लिए शिक्षण। डॉक्टर कलाम का जन्म 15 अक्तूबर 1931 में रामेश्वरम् में हुआ था। वे एरोस्पेस वैज्ञानिक थे जिन्होंने करीब चार दशक तक डीआरडीओं और इसरो में सेवा की थी। डॉक्टर कलाम को उन्हें शिक्षण और विद्यार्थियों से विशेष लगाव था। 2015 में अपनी मृत्यु से कुछ क्षण पहले उन्होंने शिलॉंग के भारतीय प्रबंधन संस्थान में व्याखान दिया था। सूचना और प्रसारण मंत्रालय का फिल्म्स डिविजन श्रद्धांजलि के रूप में अपनी वेबसाइट और यू-ट्यूब चैनल पर पीपुल्स प्रेसीडेंट शीर्षक से अंग्रेजी में 52 मिनट का एक वृत्तचित्र प्रसारित करेगा। इसका निर्देशन पंकज व्यास ने किया है और इसमें भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान कार्यक्रम की सफलता में डॉ. कलाम की महत्वपूर्ण भूमिका सहित उनके जीवन और कार्यों को दिखाया गया है।
विश्व हैंडवाशिंग दिवस हर वर्ष 15 अक्तूबर को, रोग रोकथाम के प्रभावी उपाय--हाथ धोने के महत्व के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की क्षेत्रीय निदेशक डॉ० पूनम क्षेत्रपाल सिंह ने कहा है कि इस वर्ष यह दिन पूरी दुनिया को यह याद दिलाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है कि इस साधारण और सस्ते उपाय से खतरनाक संक्रमण से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि दस महीने के महामारी के समय में साबुन से हाथ धोना और सुरक्षित दूरी बनाए रखना, मास्क का इस्तेमाल करना जैसे उपायों से कोरोना वायरस से काफी हद तक बचाव किया जा सका है।
अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस कृषि और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने, खाद्य सुरक्षा में सुधार और ग्रामीण गरीबी दूर करने में आदिवासी महिलाओं समेत सभी ग्रामीण महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका और योगदान के महत्व को रेखांकित करने के लिए प्रत्येक वर्ष 15 अक्टूबर को मनाया जाता है। भारत में, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय, कृषि के क्षेत्र में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने के लिए 2016 से राष्ट्रीय महिला किसान दिवस के रूप में मनाता है। इन महिलाओं के संघर्षों, उनकी आवश्यकताओं और हमारे समाज में उनकी महत्वपूर्ण और महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए, अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस 2020 की थीम - Building rural women’s resilience in the wake of COVID-19 है।
प्रसिद्ध कुचिपुड़ी नृत्यांगना, शोभा नायडू का निधन हो गया है। उनकी प्रमुख उपलब्धियों में बेलेट्स विप्रनारायण, कल्याण श्रीनिवासम और कई अन्य कोरियोग्राफी और प्रस्तुति शामिल है, जिसमें वे मुख्य भूमिका में थी और उन्होंने सत्यभामा, देवदेवी, पद्मावती, मोहिनी, साईं बाबा, और देवी पार्वती जैसी विभिन्न भूमिकाओं को चित्रित किया, जिससे उन्हें बड़ी प्रशंसा मिली। उनके द्वारा जीते गए कुछ प्रसिद्ध पुरस्कारों में 2001 में पद्म श्री, 1991 में संगीत नाटक अकादमी शामिल हैं।
न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेट ऑलराउंडर, जॉन रिचर्ड रीड का निधन हो गया है। वह वर्तमान के न्यूजीलैंड के सबसे वृद्ध टेस्ट प्लेयर भी थे। वह न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट जीत में लीड करने वाले पहले क्रिकेटर थे। रीड ने 58 टेस्ट मैचों में 33.28 के औसत के साथ 3428 रन बनाए, जिसमें 16 साल से अधिक समय के करियर में 22 अर्धशतक और छह शतक शामिल हैं। उनका पहला टेस्ट शतक 135 के स्कोर पर 1954 में केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ था।
मलयालम के प्रसिद्ध कवि और ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता अक्कीतम अच्युतन नंबूदिरी का 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। 18 मार्च, 1926 को केरल में जन्मे अच्युतन नंबूदिरी ने बचपन में ही संस्कृत, संगीत और ज्योतिष की शिक्षा प्राप्त कर ली थी। ये एकमात्र जीवित कवि थे जिन्हें मलयालम का महाकवि (महान कवि) कहा जाता था। अपने कॅरियर के शुरुआती वर्षों में अक्कीतम अच्युतन नंबूदिरी का कम्युनिस्ट विचारक ई.एम.एस. नंबूदरीपाद (E.M.S. Namboodiripad) के साथ घनिष्ठ संबंध था। अपने संपूर्ण लेखन कॅरियर में उन्होंने कुल 47 किताबें लिखी थीं, जिनमें कविता, नाटक, लघु कहानी, निबंध और अनुवाद आदि शामिल थे। उन्होंने मासिक पत्रिका मंगलोदयम (Mangalodayam) एवं साप्ताहिक पत्रिका योगक्षेमम् (Yogakshemam) का सह-संपादक भी किया था। वर्ष 2017 में इन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। अच्युतन नंबूदिरी को वर्ष 2019 के लिये ज्ञानपीठ पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।
महानायक अमिताभ बच्चन ने संकल्प लिया है कि वह मैला ढोने की प्रथा को खत्म करने के अभियान का हिस्सा बनेंगे। उनका कहना है कि यह कुप्रथा जड़ से समाप्त होनी चाहिए।अमिताभ कई सामाजिक कार्यो और महत्वपूर्ण अभियानों से जुड़े हुए हैं। अमिताभ बच्चन पोलियो उन्मूलन और बेटी बचाओ जैसे अभियानों से भी जुड़े हैं। वह पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए स्वच्छ भारत अभियान के ब्रांड एंबेसडर भी हैं।
© 2021 RajasthanGyan All Rights Reserved.