रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने हैदराबाद में उन्नत हाइपरसोनिक विंड टनल परीक्षण सुविधा का उद्घाटन किया। अमरीका और रूस के बाद यह अत्याधुनिक परीक्षण सुविधा विकसित करने वाला भारत तीसरा देश बन गया है। यह परियोजना पूरी तरह भारत में विकसित है और भारतीय उद्योगजगत की समन्वित साझेदारी का परिणाम है। हैदराबाद स्थित डीआरडीओ की प्रयोगशाला में देश में निर्मित मिसाइल, वैमानिकी प्रणाली, अत्याधुनिक और इलेक्ट्रॉनिक युद्धक सामग्री जैसी विभिन्न प्रणालियों और तकनीकों का प्रदर्शन किया गया है। इस अवसर पर डीआरडीओ ने दो ड्रोन-रोधी तकनीक का भी प्रदर्शन किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वोकल फॉर लोकल मंत्र की तर्ज पर मध्य प्रदेश सरकार ने भोपाल की हस्तकला को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान देने के लिए राग भोपाली नाम से एक नया ब्राण्ड शुरू किया है। भोपाल अपनी ज़री, ज़रदोजी और जूट कारीगरी के लिए काफी लोकप्रिय है। इस कारीगरी को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान देने के लिए एक नई पहल शुरू की जा रही है।
नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली के मंत्रिमंडल की सिफारिश पर संसद भंग कर दी। राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में बताया है कि संसदीय चुनाव अगले वर्ष 30 अप्रैल और 10 मई को होंगे। यह निर्धारित समय से लगभग एक वर्ष पहले होंगे। नेपाल की संसद को संविधान के अनुच्छेद 76 और 85 के तहत भंग किया गया है।
विश्व में कोविड-19 के संक्रमितों की संख्या साढ़े सात करोड़ से अधिक हो गई। कई देशों ने इस वायरस से बचाव के लिए टीकाकरण शुरू कर दिया है। टीकाकरण करने वाला ब्रिटेन पहला पश्चिमी देश बन गया है। ब्रिटेन फाइजर और उसकी जर्मन भागीदार कंपनी बायो एनटेक द्वारा विकसित कोविड-19 टीका लगा रहा है। अमरीका में भी ऐसा ही अभियान चलाया जा रहा है। यूरोप में कोविड के सबसे अधिक दो करोड़ 16 लाख मामले सामने आये हैं। उत्तरी अमरीका में एक करोड़ 79 लाख, लैटिन अमरीका में एक करोड़ 45 लाख और एशिया में एक करोड़ तीन लाख कोरोना मामले सामने आये हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने Covid-19 की उत्पत्ति की जांच करने का फैसला किया है। इसके लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन जनवरी, 2021 एक टीम को चीन भेजेगा। चीनी ने डब्ल्यूएचओ के साथ सहयोग करने के लिए सहमती प्रकट की है। COVID-19 महामारी के तीव्र प्रसार के एक वर्ष, अब 12-15 अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों की एक टीम को चीन जा कर जांच करेगी। यह टीम चीनी शोधकर्ताओं द्वारा एकत्र किए गए मानव और पशु के नमूनों की जांच करेगी। गौरतलब है कि कोरोनावायरस के तीव्र प्रसार के बाद चीन पर जानकारी छिपाने का गंभीर आरोप लगाया गया था। इसके अलावा विश्व स्वास्थ्य संगठन की कार्य प्रणाली और पारदर्शिता पर भी सवाल उठाये गये थे। उसके बाद से चीन और विश्व स्वास्थ्य संगठन पर Covid-19 की जांच करने का दबाव बना हुआ है। मई में, विश्व स्वास्थ्य सभा (डब्ल्यूएचए) ने निष्पक्ष, स्वतंत्र और व्यापक जांच करने के लिए एक स्वतंत्र जांच स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इसने डब्ल्यूएचओ को “वायरस के स्रोत और मानव आबादी में संक्रमण के मार्ग” की जांच करने के लिए भी कहा था।
हाल ही में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने “बेंगलुरु मिशन 2022” लॉन्च किया। इस मिशन का उद्देश्य बेंगलुरु के लोगों को उनकी दिन-प्रतिदिन की समस्याओं और चुनौतियों का समाधान करने के लिए आवश्यक बुनियादी ढाँचा और बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध कराना है। इसका मूल उद्देश्य शहर के बुनियादी ढांचे का कायाकल्प करना है। इसके तहत देश की आजादी के 75वें वर्ष के अवसर पर बेंगलुरु को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शहरों में से एक बनाने के लिए कार्य करना है। हाल ही में सरकार ने “बेंगलुरु मिशन 2022 – रिवाइटलाइजिंग बेंगलुरु” नामक एक पुस्तिका भी साझा की।
जम्मू-कश्मीर की प्रसिद्ध डल झील में 155 साल में पहली बार शिकारा एंबुलेंस तैरेगी इसे तारिक अहमद पतलू ने 12 लाख रुपए खर्च कर तैयार कराया है। उन्होंने कहा- 'कोरोना काल में सामने आने वाली परेशानियों को देखते हुए इसे तैयार किया है। बतौर तारिक, 1865 के दशक में झेलम नदी में मरीजों को लाने और ले जाने के लिए एक बोट हुआ करती थी।
वरिष्ठ नागरिकों को बड़ी राहत देते हुए सरकार ने पेंशनरों के जीवन-प्रमाण पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि को अगले वर्ष 28 फरवरी तक बढ़ा दिया है। कार्मिक और पेंशन मामलों के केंद्रीय मंत्री डॉक्टर जीतेन्द्र सिंह ने यह जानकारी दी है। कोविड महामारी को देखते हुए वरिष्ठ नागरिकों को यह राहत दी गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 दिसंबर को भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव--आई आई एस एफ 2020 का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए उद्घाटन करेंगे। विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे। दरअसल 22 दिसम्बर को महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन का जन्म दिवस है, इस दिन से भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव की शुरुआत होगी। इस महोत्सव का समापन 25 दिसम्बर को होगा, 25 दिसम्बर को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिवस है। थीम : आत्मनिर्भर भारत और वैश्विक कल्याण के लिए विज्ञान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 दिसंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह को संबोधित करेंगे। आयोजन के दौरान प्रधानमंत्री एक डाक टिकट भी जारी करेंगे। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सैयदना मुफद्दाल सैफुद्दीन और शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के गुरुद्वारा रकाबगंज में गुरु तेग बहादुर जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। गुरु तेगबहादुर जी ने कुछ सदी पहले महान कार्य के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था। संसद भवन के नजदीक स्थित गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब का निर्माण वर्ष 1783 में हुआ था। इस पवित्र स्थान पर सिखों के नौवें गुरु तेग बहादुर जी के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया था। मुगल शासक औरंगजेब ने गुरु जी को इस्लाम धर्म अपनाने को कहा और इन्कार करने पर उनका सिर कलम करा दिया था। उनके शिष्य भाई जैता जी किसी तरह से उनका सिर लेकर पंजाब स्थित चक्क नानकी गए, जिसे आनंदपुर साहिब के नाम से जाना जाता है। औरंगजेब ने गुरु जी का शरीर देने से इन्कार करने के साथ ही दाह संस्कार करने पर भी प्रतिबंध लगा दिया था। इस पर गुरुजी के एक शिष्य लखी शाह बंजारा ने किसी तरह से शरीर को अंधेरे में अपने घर पहुंचाया था। इसके बाद अंतिम संस्कार करने के लिए घर को जला दिया था। वर्ष 1783 में बाबा बघेल सिंह के दिल्ली फतेह करने के बाद इस स्थान पर गुरुद्वारा बनाया गया। नौवें गुरू तेग बहादुर जी का जन्म 1621 में हुआ था और दिल्ली में 1675 में शहीद हुए।
भारत ने वायुसेना की निगरानी क्षमता में सुधार करने के लिए 6 नए ‘एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल प्लेन’ (AEW&C) का निर्माण करने का फैसला लिया है। इस विमानों का निर्माण रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा किया जायेगा। इन विमानों की सहायता से भारतीय वायुसेना चीन और पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा की निगरानी को और बेहतर तरीके से कर सकेगी। इन विमानों के लिए नए विमान बनाने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि एयर इडिया के एयरक्राफ्ट में कुछ बदलाव किये जायेंगे और उनमे कुछ एक उपकरण लगाये जायेंगे। इसके लिए एयर इंडिया के 6 A320 विमानों का उपयोग किया जायेगा। यह कार्य 10,500 करोड़ रुपये की लागत से किया जायेगा।
हाल ही में विश्व बैंक ने भारत में मौजूदा बांधों के प्रदर्शन में सुधार लाने और उनकी सुरक्षा में सुधार के लिए 250 मिलियन डालर की मंजूरी दी। DRIP-2 (Dam Rehabilitation and Improvement Project) के लिए यह धनराशी आवंटित की गयी है। इस धनराशी का उपयोग भारत में 120 बांधों को मजबूत करने के लिए किया जायेगा। DRIP का अर्थ Dam Rehabilitation and Improvement Project है। इस परियोजना को विश्व बैंक से ऋण सहायता के द्वारा लागू किया जा रहा है। पहले यह परियोजना सात राज्यों कर्नाटक, झारखंड, केरल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा, उत्तराखंड और तमिलनाडु में शुरू की गई थी। इसे 2012 में लॉन्च किया गया था।
हाल ही में अमेरिका का फेडरल रिज़र्व (अमेरिका का केद्रीय बैंक) ‘नेटवर्क फॉर ग्रीनिंग द फाइनेंशियल सिस्टम(NGFS)’ में शामिल हुआ। इसमें कई यूरोपीय प्रतिभूति और बाजार प्राधिकरण भी शामिल हुए हैं। इस नेटवर्क के नए सदस्यों में आइसलैंड का केन्द्रीय बैंक, पोलिश वित्तीय पर्यवेक्षण प्राधिकरण, उरुग्वे, पैराग्वे तथा इंडोनेशिया और मिस्र के वित्तीय प्राधिकरण शामिल हैं। जुलाई 2020 में, एशियाई विकास बैंक पर्यवेक्षक के रूप में ‘नेटवर्क फॉर ग्रीनिंग द फाइनेंशियल सिस्टम’ शामिल हुआ था। वर्ष 2017 में ‘नेटवर्क फॉर द ग्रीनिंग द फाइनेंशियल सिस्टम’ को बनाया गया था। यह 75 केंद्रीय बैंकों और वित्तीय पर्यवेक्षकों का एक नेटवर्क है। इस नेटवर्क की स्थापना पेरिस समझौते के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए आठ केंद्रीय बैंकों द्वारा की गई थी। एनजीएफएस प्रणाली का उद्देश्य ग्रीन फाइनेंस (हरित वित्त) को बढ़ावा देना है। यह जलवायु परिवर्तन के लिए केंद्रीय बैंकों की भूमिका की सिफारिश करता है। फ्रैंक एल्डर्सन इसके वर्तमान अध्यक्ष है।
अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मैसी ने वेलेंसिया के खिलाफ बार्सिलोना के लिए गोल करके एक क्लब के लिए 643 गोल करने के ब्राजील के प्रसिद्ध खिलाड़ी पेले के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। मैसी ने स्पेन के एक लीग मैच में गोल करके यह उपलब्धि हासिल की। पेले ने 1956 से 1974 के बीच ब्राजील के क्लब सांतोस के लिए 665 मैचों में 643 गोल किए थे, जबकि मैसी ने 2005 से 2020 के बीच 748 मैच खेल कर यह उपलब्धि हासिल की।
भारतीय मुक्केबाज सिमरनजीत कौर और मनीषा ने जर्मनी के कोलोन में चल रहे मुक्केबाजी विश्व कप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारत ने टूर्नामेंट में 9 पदक जीते हैं। महिलाओं के 57 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में आज मनीषा ने साक्षी को 3-2 से हराया। सिमरनजीत ने खिताबी मुकाबले में जर्मनी की माया कालीनहंस को 4-1 से मात दी। इससे पहले भारतीय मुक्केबाज अमित पंघाल ने जर्मनी के कोलोन में चल रहे मुक्केबाजी विश्व कप में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया था। भारत टूर्नामेंट में 9 पदक जीतकर ओवर ऑल दूसरे स्थान पर रहा। इनमें तीन स्वर्ण और दो रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं।
हाल ही में भारत सरकार ने E20 ईंधन को अपनाने के लिए एक प्रस्ताव रखा है। इसके लिए मसौदा अधिसूचना सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा प्रकाशित की गई है। E20 ईंधन 20% इथेनॉल और गैसोलीन का मिश्रण है। जबकि भारत में वर्तमान में मिश्रण का स्वीकार्य स्तर 10% इथेनॉल है। लेकिन अभी तक भारत केवल 5.6% सम्मिश्रण स्तर तक ही पहुँच पाया है। E20 ईंधन वाहनों में इस्तेमाल होने वाला ईंधन है। इसके सबसे बड़ा लाभ यह है कि इससे वाहनों से होने वाले उत्सर्जन में कमी आएगी और इससे प्रदूषण कम होगा।
रूस ने अपने सोयूज-2.1 बी कैरियर रॉकेट को सफलतापूर्वक लांच कर दिया है, जिससे ब्रिटेन स्थित वनवेब कंपनी के 36 उपग्रह अंतरिक्ष में पहुंच गए हैं। रूसी स्पेस कॉर्पोरेशन यानी रोस्कॉस्मोस का वोस्टोचनी स्पेसपोर्ट से वनवेब उपग्रहों का यह पहला प्रक्षेपण था और इस अंतरिक्ष केंद्र से पहला वाणिज्यिक प्रक्षेपण था। 28 फरवरी, 2019 को फ्रेंच गुयाना के कोरू अंतरिक्ष केंद्र से एक सोयूज-एसटी कैरियर रॉकेट द्वारा पहले छह वनवेब उपग्रह लांच किए गए थे और उसी दिन कक्षा में रखे गए थे। इस वर्ष बैकोनूर अंतरिक्ष केंद्र से दो और प्रक्षेपण किए गए। कंपनी की लगभग 600 उपग्रह तैनात करने की योजना है।
खेल मंत्रालय ने हरियाणा में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स- 2021 में चार स्वदेशी खेलों को शामिल करने को मंजूरी दी है। इन खेलों में गतका, कलारीपयट्टू, थांग-ता और मलखम्ब हैं। ये चार चयनित खेल देश के अलग-अलग हिस्सों का प्रतिनिधित्व करते हैं। कलारीपयट्टू की उत्पत्ति केरल में हुई है और इसे खेलने वाले पूरे विश्व में हैं। बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल इनमें से एक हैं। वहीं मलखम्ब को मध्य प्रदेश सहित पूरे देश में अच्छी तरह से जाना जाता है। महाराष्ट्र इस खेल का मुख्य केंद्र है। गतका खेल का संबंध पंजाब से है और यह निहंग सिख योद्धाओं की पारंपरिक लड़ाई शैली है। वे इसका उपयोग आत्म-रक्षा के साथ-साथ खेल के रूप में भी करते हैं। थांग-ता मणिपुर की एक मार्शल आर्ट है, जो पिछले कुछ दशकों के दौरान लुप्त होती जा रही है, लेकिन खेलो इंडिया यूथ गेम्स- 2021 की मदद से इसे एक बार फिर राष्ट्रीय पहचान मिलेगी।
आत्मनिर्भर भारत के लिए ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति के क्रम में जारी प्रयासों के अंतर्गत पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस तथा इस्पात मंत्री ने श्री धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के आठवें उत्पादन बेसिन-बंगाल बेसिन को राष्ट्र को समर्पित किया। श्री धर्मेंद्र प्रधान ने अशोकनगर तेल खोज एवं उत्पादन क्षेत्र को राष्ट्र को समर्पित करते हुए कहा कि यह खोज भारत की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी। यह राज्य में पहला तेल एवं गैस भंडार है। प्रधान ने कहा कि कोलकाता से लगभग 47 किलोमीटर दूर स्थित इस भंडार से उत्पादन शुरू हो गया है और कच्चा तेल इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आइओसी) की हल्दिया रिफाइनरी को भेजा जा रहा है। इसके साथ ही भारत के निर्धारित 8 उत्पादन बेसिन में से ओएनजीसी की अब 7 में खोज पूरी हो चुकी है और उत्पादन शुरू कर दिया गया है, जो भारत के स्थापित तेल एवं गैस रिजर्व का 83 प्रतिशत है। ओएनजीसी भारत की सबसे बड़ी तेल एवं गैस उत्पादन कंपनी है, जो देश के कुल हाइड्रोकार्बन उत्पादन का 72 प्रतिशत उत्पादन करती है।
हाल ही में कर्नाटक में भूमि सुधार अधिनियम में संशोधन के कारण विवाद उत्पन्न हुआ। दरअसल, कर्नाटक सरकार ने हाल ही में भूमि सुधार अधिनियम, 1961 में कुछ एक संशोधन किए हैं। जबकि कर्नाटक में विपक्षी ने इस अधिनियम में इन संशोधनों का विरोध किया है। इन संशोधनों के लिए हाल ही में राज्य सरकार ने विधानसभा में बिल पारित किया था। इन संशोधनों से अब गैर-कृषक कर्नाटक में कृषि भूमि खरीद सकेंगे। इस विधेयक ने कर्नाटक भूमि सुधार अधिनियम, 1961 के तीन प्रमुख खंडों में संशोधन किया गया है। इस विधेयक ने अधिनियम की धारा 79A के प्रावधानों को हटा दिया है। अधिनियम की धारा 79A एक अनुसार केवल उन लोगों को कृषि भूमि खरीदने की अनुमति दी है जिनकी वार्षिक कमाई 25 लाख रुपये से कम है। इस विधेयक ने अधिनियम की धारा 79 सी को भी हटा दिया। इस अधिनियम की धारा 79 सी के तहत राजस्व विभाग भूमि खरीद के दौरान धारा 79 ए और 79 बी के उल्लंघन की जांच कर सकते थे। धरा 79B के अनुसार, कृषि के माध्यम से आजीविका कमाने वाले लोग ही कृषि भूमि खरीद सकते हैं।
केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने हाल ही में भारतीय विरासत संस्थान स्थापित करने के प्रस्ताव की समीक्षा की। भारतीय विरासत संस्थान संस्कृति मंत्रालय के तहत एक प्रस्तावित संस्थान है। इसे 2020-21 के बजट के हिस्से के रूप में घोषित किया गया था। इसकी स्थापना सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 1860 के तहत की जाएगी। इसे कला और विरासत अध्ययन में उत्कृष्टता के केंद्र के रूप में स्थापित किया जायेगा और एक ‘डीम्ड विश्वविद्यालय’ का दर्जा हासिल होगा। वर्तमान में IGNCA और भारत के राष्ट्रीय अभिलेखागार जैसे विभिन्न संस्थानों द्वारा चलाये जा रहे प्रमाणपत्र और डिप्लोमा पाठ्यक्रम भारतीय विरासत संस्थान के तहत लाए जायेंगे।
भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एस.के. सिंघल को बिहार का नया पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। श्री सिंघल बिहार कैडर के 1988 बैच के आई.पी.एस. अधिकारी हैं। वे अगले वर्ष 31 अगस्त को सेवानिवृत्त होंगे। तत्कालीन पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पाण्डेय द्वारा 22 सितम्बर को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के बाद से श्री सिंघल महानिदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।
प्रतिवर्ष 20 दिसम्बर को अन्तर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 22 दिसम्बर, 2005 को 60/209 प्रस्ताव पारित किया था। इस दिवस को विविधता में एकता के सम्मान में मनाया जाता है।इस दिवस के द्वारा विभिन्न सरकारों को अन्तर्राष्ट्रीय समझौतों का सम्मान करने के लिए स्मरण करवाया जाता है।इस दिवस के द्वारा एकता के बारे में जागरूकता फैलाने का प्रयास किया जाता है।इस दिवस पर सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए एकता को बढ़ावा दिया जाता है।इस दिवस का उद्देश्य निर्धनता उन्मूलन के लिए नई पहल शुरू करना है। 19 अगस्त को प्रत्येक वर्ष विश्व मानवता दिवस (World Humanitarian Day) के रूप में मनाया जाता है।
हाल ही में बाघा जतिन का नाम सुर्ख़ियों में था। दरअसल, बाघा जतिन एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे। हाल ही में कुछ शरारती तत्वों ने बांग्लादेश के कुश्तिया में उनकी मूर्ती को क्षतिग्रस्त किया। इससे कुछ दिन पहले बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की प्रतिमा को भी नुकसान पहुँचाया गया था। बाघा जतिन एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे। बाघा जतिन का जन्म 7 दिसम्बर, 1879 को ब्रिटिश भारत की बंगाल प्रेसीडेंसी में कुश्तिया में हुआ था। उनका पूरा नाम जतिन्द्रनाथ मुखर्जी था। उन्होंने अपनी पढ़ाई कलकत्ता विश्वविद्यालय से पूरी की थी। वे जुगांतर पार्टी के एक प्रमुख नेता थे। जुगांतर पार्टी बंगाल में स्वतंत्रता सेनानियों का एक मुख्य क्रांतिकारी संगठन था। उन्होंने अपने जीवनकाल में स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रूप से भाग लिया। उन्होंने अपने जीवनकाल में सिस्टर निवेदिता, स्वामी विवेकानंद और श्री औरोबिन्दो जैसी महान विभूतियों के साथ कार्य किया। बाघा जतिन ने ब्रिटिश के विरुद्ध सशस्त्र संघर्ष का मार्ग अपनाया। 1914 में जब प्रथम विश्व युद्ध शुरू हुआ, जो उन्होंने जर्मनी से सहायता प्राप्त करने का प्रयास किया। इसी कड़ी में उन्हें जर्मनी से एक समुद्री जहाज़ में शस्त्रों का जखीरा मिलने वाला था, यह युद्ध सामग्री उन्होंने ओडिशा में बालासोर के निकट मिलने वाली थी। परन्तु इस घटना के दौरान उनकी अंग्रेजों से मुठभेड़ हुई, इस मुठभेड़ में वे गंभीर रूप से घायल हुए। उनका निधन 10 सितम्बर, 1915 को हुआ था।
प्रवर्तन निदेशालय ने जम्मू कश्मीर क्रिकेट संघ (जेकेसीए) घोटाले के संबंध में पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला और कई अन्य की 11 करोड़ 86 लाख रुपए की संपत्ति कुर्क कर ली है। कुर्क संपत्तियों का अंकित मूल्य 11 करोड़ 86 लाख रुपए है जबकि इनका बाजार मूल्य करीब 60 से 70 करोड़ रुपए आंका गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन निवारण अधिनियम के अंतर्गत कुर्की के अस्थाई आदेश जारी किए थे। कुर्क की गई ये सभी संपत्ति जम्मू और श्रीनगर में हैं।
© 2020 RajasthanGyan All Rights Reserved.