30 दिसम्बर, 2019 को केंद्रीय पर्यावरण व जलवायु मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने “इंडिया स्टेट ऑफ़ फारेस्ट रिपोर्ट, 2019” जारी की। इस रिपोर्ट को प्रत्येक दो वर्ष बाद जारी किया जाता है। इस रिपोर्ट में फारेस्ट कवर, वन में वनस्पति घनत्व, पौधरोपण की दर इत्यादि की विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई जाती है। इस रिपोर्ट के मुताबिक देश का कुल वनाच्छादित क्षेत्र (फारेस्ट कवर) 7,12,249 वर्ग किलोमीटर है जो कि देश के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 21.67% है। देश का ट्री कवर लगभग 95,027 वर्ग किलोमीटर है जो कि देश के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 2.89% है। इंडिया स्टेट ऑफ़ फारेस्ट रिपोर्ट, 2017 के मुकाबले इस वर्ष देश के फारेस्ट कवर में 3,976 वर्ग किलोमीटर (0.56%) की वृद्धि हुई है। जिन राज्यों के फारेस्ट कवर में सबसे ज्यादा वृद्धि हुई है : कर्नाटक (1,025 वर्ग किलोमीटर), आंध्र प्रदेश (990 वर्ग किलोमीटर), केरल (823 वर्ग किलोमीटर), जम्मू-कश्मीर (371 वर्ग किलोमीटर) तथा हिमाचल प्रदेश (334 वर्ग किलोमीटर) । देश के पहाड़ी जिलों में फारेस्ट कवर 2,84,006 वर्ग किलोमीटर है, जो कि इन जिलों के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 40.30% है। जनजातीय जिलों में फारेस्ट कवर 4,22,351 वर्ग किलोमीटर है, जो कि इन जिलों के क्षेत्रफल का 37.54% है। उत्तर-पूर्व क्षेत्र का कुल फारेस्ट कवर 1,70,541 वर्ग किलोमीटर है, जो कि इस क्षेत्र के कुल क्षेत्रफल का 65.05% है। पिछले आकलन के मुकाबले इस वर्ष देश के मैन्ग्रोव कवर में 54 वर्ग किलोमीटर (1.10%) की वृद्धि हुई है। देश का कुल बांस युक्त क्षेत्र 1,60,037 वर्ग किलोमीटर है, इसमें 3,229 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि हुई है। वर्तमान में वनों में कुल कार्बन स्टॉक लगभग 7,124.6 मिलियन टन है, इसमें 2017 के आकलन के मुकाबले 42.6 टन की वृद्धि हुई है। देश में कुल 62,466 आर्द्र क्षेत्र हैं जो कि देश के 3.83% हिस्से पर फैले हुए हैं। इंधन के लिए वनों पर सर्वाधिक निर्भरता महाराष्ट्र में है, जबकि चारे के लिए वर्णों पर सर्वाधिक निर्भरता मध्य प्रदेश में है। नवीनतम विश्लेष्ण के अनुसार देश का 21.40% फारेस्ट कवर आगजनी के खतरे से प्रभावित है।
सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत (61) को देश का पहला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) नियुक्त किया गया। जनरल रावत का कार्यकाल 31 दिसंबर से शुरू हो जाएगा जो कि अगले आदेश आने तक जारी रहेगा। वहीं, लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवणे 28वें सेनाप्रमुख के तौर पर 31 दिसंबर को शपथ लेंगे। 31 दिसंबर को जनरल बिपिन रावत का तीन साल का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।
सतत विकास लक्ष्य सूचकांक 2019-20 में देश के समग्र रैंक में सुधार हुआ है और यह 57 से 60 हो गया है। भारत ने यह उपलब्धि जल, स्वच्छता, ऊर्जा और उद्योग क्षेत्रों में बेहतर काम कर हासिल की है। सूचकांक की राज्यों की सूची में केरल, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना सबसे ऊपर हैं। केरल 70 अंकों के साथ समेकित एस डी जी सूचकांक में शीर्ष पर है। जिन राज्यों में सबसे अधिक सुधार हुआ है उनमें उत्तर प्रदेश शीर्ष पर है। बिहार में भी थोड़ा सुधार हुआ है और इसका अंक 48 से बढ़कर 50 हो गया है। नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार ने भारत के सतत विकास लक्ष्य सूचकांक का दूसरा संस्करण जारी किया। नीति आयोग ने डैशबोर्ड 2019-20 की शुरूआत की है। एस डी जी भारत सूचकांक और डैशबोर्ड, सांख्यिकी तथा कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय द्वारा तैयार किए गए संकेतक के आधार पर राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों की प्रगति पर नजर रखता है और राज्यों की श्रेणी तय करता है। सूचकांक में 17 में से 16 सतत विकास लक्ष्यों और 17 लक्ष्यों पर गुणवत्ता का आंकलन किया जाता है।
असम सरकार ने राज्य की हर लड़की की शादी में सोना देने के लिए 1 जनवरी से नई योजना की शुरुआत करने जा रही है। राज्य सरकार की ‘अरुंधति स्वर्ण योजना’ के तहत दुल्हनों को 10 ग्राम सोना दिया जाएगा। इस योजना पर सरकार हर साल करीब 800 करोड़ रुपए खर्च करेगी। इस योजना की शुरुआत 1 जनवरी 2020 से हो रही है। असम सरकार ने घोषणा की है कि वह हर दुल्हन जिसकी उम्र 18 साल हो, जिसने कम से कम 10वीं पास की हो और अपनी शादी को रजिस्टर्ड कराया हो, उसे 10 ग्राम सोना उपहार के रूप में दिया जाएगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए दुल्हन के परिवार की सालाना आमदनी 5 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाविकास अघाड़ी गठबंधन सरकार के मंत्रिमंडल का पहला विस्तार किया गया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अजीत पवार को उप-मुख्यमंत्री बनाया गया है। राज्य विधान परिषद प्रांगण में आयोजित एक समारोह में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और एनसीपी प्रमुख शरद पवार की उपस्थिति में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने नये 36 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे, ठाकरे परिवार के पहले सदस्य हैं जिन्होंने कैबिनेट में राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।
असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने राज्य में 10 से 22 जनवरी तक होने वाले तीसरे खेलो इंडिया युवा खेलों की मशाल रैली की शुरुआत की। इन खेलों का उद्घाटन समारोह 10 जनवरी को गुवाहाटी के इंदिरा गांधी स्टेडियम में होगा। हालांकि खिलाड़ी इससे पहले ही अपनी-अपनी स्पर्धाओं में भाग लेना शुरू कर देंगे।
मशहूर मराठी साहित्यकार भालचंद्र नेमाडे और हिंदी के लेखक ज्ञानरंजन को ‘आकाशदीप सम्मान’ प्रदान किया गया। मशहूर गीतकार-फिल्मकार गुलजार ने नेमाडे और ज्ञानरंजन को यह पुरस्कार प्रदान दिया। उसके तहत उन्हें पांच लाख रूपये प्रदान किया गया। मीडिया घराने ‘अमर उजाला’ ने यह पुरस्कार शुरू की थी।
प्रख्यात संगीतकार इलैयाराजा को इस साल के हरिवरसनम पुरस्कार के लिए चुना गया है। पुरस्कार स्वरूप अगले महीने सबरीमला सन्निधानम में एक कार्यक्रम में एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न दिया जाएगा। यह पुरस्कार केरल सरकार ने शुरू किया था और 2012 से इसे दिया जा रहा है।
पाकिस्तान ने अपने पहले स्वदेशी लड़ाकू विमान जेएफ-17 को सार्वजनिक किया। चीन के सहयोग से बना यह विमान दो सीटों वाला है। पाकिस्तानी वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल मुजाहिद अनवर खान ने कहा, इस विमान को रिकॉर्ड पांच महीने में तैयार किया गया है। यह जल्द ही पाकिस्तानी वायुसेना में शामिल होकर उसका मुख्य लड़ाकू विमान बनेगा। पाकिस्तान एयरोनॉटिकल कॉम्प्लेक्स (पीएसी) और चाइना नेशनल एयरो टेक्नोलॉजी इंपोर्ट एंड एक्सपोर्ट कॉर्पोरेशन (सीएटीआइसी) मिलकर इस विमान का निर्माण कर रहे हैं।
वित्त मंत्री ने ई-ऑक्शन मंच eBkray लॉन्च किया। यह मंच बैंकों द्वारा कुर्क की गई परिसंपत्तियों की ऑनलाइन नीलामी करने में सक्षम होगा। मंच सभी PSB की ई-नीलामी संपत्ति की जानकारी, संपत्ति को खोजने जैसी सुविधाए के लिंक प्रदान करेगा। इस मंच पर ई-नीलामी के लिए रखी गई संपत्तियों की जानकारी और समान संपत्तियों की तुलना के लिए वीडियो और तस्वीरों को भी अपलोड किया जाएगा। भारतीय बैंकों में गिरवी रखी गई संपत्तियों की जानकारी (IBAPI) पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग की नीति के तहत भारतीय बैंक संघ की एक पहल है, जिसे PSBs के साथ वित्त मंत्रालय को बैंकों द्वारा ऑनलाइन नीलाम की जाने वाली गिरवी रखी गई संपत्तियों का विवरण देने के लिए एक मंच प्रदान करने के लिए शुरू किया गया था।
नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ देश भर में प्रदर्शनों के दौरान 80 करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे परिसंपत्तियों को नुकसान पहुंचा था। आगजनी और हिंसा में शामिल पाए जाने वालों से इस नुकसान की वसूली की जाएगी। रेलवे पुलिस बल-आरपीएफ राज्य सरकार के साथ समन्वय कर रेलवे की परिसंपत्तियों को नुकसान पहुंचाने के लिए जिम्मेदार लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रहा है।
पूर्वोत्तर रूस का साखा जिला (याकुटिया) दुनिया का सबसे ठंडा इंसानी बसेरा है। यहां एक गांव है ओम्यकॉन। साइबेरिया की ‘सम’ बोली में ओम्यकॉन का मतलब है- ऐसा पानी, जो जमा हुआ न हो। हालांकि, इस इलाके में साल के अधिकांश दिन नदियां जमी ही रहती हैं। यह जगह आर्कटिक सर्किल से सिर्फ 350 किमी दूर है। सर्दी में सूरज यहां सिर्फ तीन घंटे निकलता है तो गर्मियों में दिन 21 घंटे तक हो जाता है। इतनी ठंड में भी यहां कभी जिंदगी नहीं रुकती। ठंड जितनी भी हो, बच्चे रोज स्कूल जाते हैं।
आधार-पैन कार्ड को लिंक करने की मियाद मार्च 2020 तक बढ़ा दी गई है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टेक्सेस (सीबीडीटी) ने इसकी जानकारी दी। पहले इसकी डेडलाइन 31 दिसंबर थी। सीबीडीटी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, आधार और पैन कार्ड को लिंक करने की मियाद 31 दिसंबर 2019 से बढ़ाकर 31 मार्च, 2020 कर दी गई है। विभाग ने आठवीं बार यह समयसीमा बढ़ाई है। इससे पहले आधार-पैन लिंक की डेडलाइन 30 सितंबर थी, जिसे सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस (सीबीडीटी) ने बढ़ाकर 31 दिसंबर किया था।
मास्टरकार्ड ने RiskRecon के अधिग्रहण समझौता पूरा होने की घोषणा की है। RiskRecon साइबर एनालिसिस और सिक्योरिटी पर केंद्रित डेटा एनालिटिक्स सॉल्यूशंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के अग्रणी प्रदाताओं में से एक है और जो कंपनियों के सामने आने वाली साइबर जोखिमों को कम करने के लिए समाधान खोजती है। इस अधिग्रहण से वैश्विक स्तर पर भुगतान संबंधी सेवाएं प्रदान करने वाले मास्टरकार्ड की साइबर-सुरक्षा प्रणालियां सुरक्षित बनेंगी है।
भारत 2026 में जर्मनी को पीछे छोड़ दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। यूके स्थित सेंटर फॉर इकोनॉमिक्स एंड बिजनेस रिसर्च(सीईबीआर) की ताजा रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। रिपोर्ट में यह भी उम्मीद जताई गई है कि भारत 2034 में जापान से आगे निकल जाएगा और अमेरिका, चीन के बाद तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा। सीईबीआर ने यह भी कहा है कि भारत की जीडीपी 2026 तक 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगी। हालांकि, मोदी सरकार ने इस लक्ष्य के लिए 2024 निर्धारित किया है।
एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस ने अपने सेवाओं का विस्तार करने के लिए पेटीएम के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी का उद्देश्य पेटीएम के ग्राहकों को एचडीएफसी लाइफ से बीमा उत्पाद खरीदने में सक्षम बनाना है। एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस अपने सेवा नेटवर्क को मजबूत करने के लिए नई साझेदारी बनाने और बनाए रखने के अवसरों की लगातार तलाश कर रहा है। साझेदारी से एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस का लक्ष्य भारत में बीमा क्षेत्र में पैठ बनाना और ग्राहकों के लिए खरीद से लेकर दावा प्रक्रिया तक के अनुभव को आसान बनाना है।
भारत और बांग्लादेश के सीमा सुरक्षा बलों के बीच 49 वां सीमा समन्वय सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित किया गया। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सीमा सुरक्षा बल महानिदेशक विवेक कुमार जौहरी कर रहे थे और बांग्लादेश के प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश (बीजीबी) के प्रमुख शादीनुल इस्लाम ने की। सम्मेलन, दोनों सेनाओं के बीच सीमा सुरक्षा और सीमा प्रबंधन में सहयोग पर ध्यान केंद्रित करने पर आयोजित किया गया था। सम्मेलन के दौरान, दोनों बलों ने सीमा पर मवेशियों की तस्करी या किसी अन्य आपराधिक गतिविधि के खतरे को रोकने और सीमाओं पर शांति सुनिश्चित करने के लिए सभी संभव प्रयास करने पर सहमत सहमति जताई।
दूरदर्शन के पूर्व महानिदेशक शिव शर्मा का गुरुग्राम में निधन हो गया। वे 85 वर्ष के थे। वे 1982 के एशियाई खेलों की व्यापक कवरेज से जुड़े थे। श्री शर्मा ने विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों में भी सक्रिय भूमिका निभाई थी। वे आकाशवाणी में भी कार्यरत रहे थे।
नगालैंड विधानसभा के अध्यक्ष विखो-ओ योशू का मुम्बई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे 69 वर्ष के थे। नगालैंड डेमोक्रेटिक प्रोगेसिव पार्टी के नेता विखो-ओ यीशू को पिछले मार्च में विधान सभा का अध्यक्ष चुना गया था। उनके सम्मान में राज्य सरकार ने तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। नगालैंड के राज्यपाल आर एन रवि ने विखो-ओ यीशू के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
केन्द्र सरकार देश में सभी दूरसंचार कंपनियों को 5जी स्पेक्ट्रम का परीक्षण करने की अनुमति देने का सैद्धांतिक रूप से निर्णय लिया है। सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में दिल्ली के उपभोक्ताओं के लिए वेब पोर्टल जारी करते हुए यह जानकारी दी। इसके जरिए चोरी या गुम हुए मोबाइल फोनों को ब्लॉक किया जा सकता है तथा पता लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि 5जी भविष्य है तथा सरकार 5जी स्पेक्ट्रम में नवाचार को बढ़ावा देगी।
उपराष्ट्रपति एम0 वैंकेया नायडू ने केरल में वर्कला के शिवगिरी तीर्थदान मठ में 87वें शिवगिरी सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने कहा कि श्रीनारायण गुरू महान दूरदृष्टा थे, जिनकी शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं । श्री नायडू नलन्चिरा में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के समापन समारोह में भी शामिल होंगे।
© 2020 RajasthanGyan All Rights Reserved.