Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

भारत की जलवायु

प्रश्न 21   असम की जलवायु है -
 (अ) उष्णकटिबंधीय सवाना
 (ब) उष्णकटिबंधीय मानसून
 (स) उष्णकटिबंधीय शुष्क
 (द) शुष्क मरूस्थल प्रकार की जलवायु

उत्तर : उष्णकटिबंधीय मानसून

प्रश्न 22   भारत में निम्नलिखित में से किस स्थान पर एक वर्ष में सर्वाधिक वर्षा होती है -
 (अ) मासिनराम
 (ब) देहरादून
 (स) डिब्रूगढ़
 (द) कोलकाता

उत्तर : मासिनराम

प्रश्न 23   दक्षिणी पश्चिम मानसून सबसे पहले पहुंचता है -
 (अ) मुम्बई
 (ब) केरल तट
 (स) कोलकाता
 (द) राजस्थान

उत्तर : केरल तट

प्रश्न 24   निम्न कथनों पर विचार कीजिए एवं निम्न कूट का उपयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए -
1. आम्र वर्षा केरल व तटीय कर्नाटक में पूर्व मानसून बौछारे हैं।
2. फूलों वाली वर्षा से केरल व निकटवर्ती कहवा उत्पादक क्षेत्रों में कहवा के फूल खिलने लगते है।
3. काल बैसाखी पश्चिमी भारत में धूल भरी आधियां है।
4. असम में भयंकर व विनाशकारी वर्षा युक्त पवनों को ‘बारदोली छीड़ा’ कहा जाता है।
कूट -

 (अ) 1 और 2 सही है।
 (ब) 2 और 3 सही है।
 (स) 1, 2 और 3 सही है।
 (द) 1, 2 और 4 सही है।

उत्तर : 1, 2 और 3 सही है।

प्रश्न 25   भारत में उत्तर-पूर्वी मानसून निम्नलिखित में से किन महीनों के बीच आता है -
 (अ) नवंबर से जनवरी
 (ब) अगस्त से नवंबर
 (स) अक्टूबर से दिसंबर
 (द) दिसंबर से फरवरी

उत्तर : अक्टूबर से दिसंबर

प्रश्न 26   विशेष रूप से केरल और कर्नाटक में, ग्रीष्म ऋतु के समाप्त होते होते, पूर्व-मानसून वर्षा सामान्य है। इसे प्रायः ______ कहा जाता है।
 (अ) केले की वर्षा
 (ब) नारियल की वर्षा
 (स) आम की वर्षा
 (द) वेनिला की वर्षा

उत्तर : आम की वर्षा

प्रश्न 27   भारत में निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में निम्न वनस्पति आच्छादन वाली शुष्क जलवायु पाई जाती है -
 (अ) तटवर्ती मैदान
 (ब) द्वीप
 (स) प्रायद्वीपीय पठार
 (द) भारतीय मरूस्थल

उत्तर : भारतीय मरूस्थल

प्रश्न 28   उत्तर-पूर्वी शीत मानसूनी पवनें किस तट के सहारे वर्षा करती है -
 (अ) कोरोमण्डल तट
 (ब) मालाबार तट
 (स) कन्नड़ तट
 (द) कोंकण तट

उत्तर : कोरोमण्डल तट

प्रश्न 29   भारतीय मानसून सर्वप्रथम कहां पहुंचता है -
 (अ) केरल
 (ब) तमिलनाडु
 (स) गोवा
 (द) अण्डमान-निकोबार द्वीप समूह

उत्तर : अण्डमान-निकोबार द्वीप समूह

प्रश्न 30   कौनसी एक मानसूनी वर्षा की विशेषता नहीं है -
 (अ) दक्षिणी पश्चिम मानसून से होने वाली वर्षा की प्रकृति मौसमी है।
 (ब) मध्य भारत अधिकांशतः लौटते मानसून से वर्षा प्राप्त करता है।
 (स) तटीय क्षेत्र महाद्वीपीय क्षेत्रों से अधिक वर्षा प्राप्त करते हैं।
 (द) जब पूर्वी जेट धारा दक्षिण की ओर सिन्धु गंगा के मैदान की ओर स्थानांतरित होती है, तो मानसून में रूकावट हो जाती है।

उत्तर : मध्य भारत अधिकांशतः लौटते मानसून से वर्षा प्राप्त करता है।

page no.(3/5)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.