कारक
प्रश्न 11 अनुपयुक्त परसर्ग का प्रयोग हुआ है -
(अ) उसकी काम करने की इच्छा नहीं है।
(ब) अध्यक्ष को निवेदन करना चाहता हूँ।
(स) आठ बजने में दस सैकण्ड हैं।
(द) नानक ने अपना सारा धन साधुओं में बाँट दिया।
प्रश्न 12 ‘चोर ने धन के लिए, धारदार हथियार से व्यवसायी की गर्दन धड़ से अलग कर दी।’ इस वाक्य में किस कारक का प्रयोग नहीं हुआ है -
(अ) अपादान
(ब) करण
(स) सम्बन्ध
(द) अधिकरण
प्रश्न 13 किस वाक्य में कर्म कारक है -
(अ) छात्र छत पर बैठे हैं।
(ब) लड़का पत्थर फेंकता है।
(स) यह गोपाल की पुस्तक है।
(द) मजदूर थक्कर सो गया।
प्रश्न 14 किस वाक्य में करण कारक(परसर्ग) का प्रयोग किया गया है -
(अ) बालक पुस्तक पढ़ रहा है।
(ब) सोहन जयपुर गया है।
(स) किसान दिन-रात मेहनत करता है।
(द) हम नाक से सांस लेते हैं।
प्रश्न 15 ईश्वर ने सुनने को दो कान दिए हैं - इसमें ‘सुनने को’ वाक्यांश में कौनसा कारक है -
(अ) अधिकरण
(ब) करण
(स) सम्प्रदान
(द) कर्म
प्रश्न 16 किस वाक्य में कर्मकारक नहीं है -
(अ) बालक रोते-रोते सो गया।
(ब) ग्वाला गाय दुहता है।
(स) माँ बच्चे को सुलाती है।
(द) राजा ने ब्राह्मण को बुलाया।
प्रश्न 17 इनमें से किस ‘वाक्यांश’ में करण कारक (परसर्ग) का प्रयोग किया गया है ?
(अ) हिन्दुओं का
(ब) अदर्श ग्रन्थ
(स) तुलसीकृत
(द) रामचरितमानस है।
प्रश्न 18 इनमें से किस ‘वाक्यांश’ में कर्म कारक है ?
(अ) सड़क पर
(ब) बहुत से लोग
(स) उत्सुकता के साथ
(द) तमाशा देख रहे हैं।
प्रश्न 19 किस ‘वाक्यांश’ में अधिकरण कारक है।
(अ) बाग में
(ब) कुछ लोग
(स) धीरे-धीरे
(द) टहल रहे हैं।
प्रश्न 20 किस ‘वाक्यांश’ में अपादान कारक है ?
(अ) चोरी करने के कारण
(ब) उसने
(स) नौकर को
(द) घर से निकाल दिया।
page no.(2/4)