Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान की प्राचीन सभ्यताएँ

प्रश्न 31   आहड़ का उत्खनन कार्य किसके नेतृत्व में निष्पादित हुआ था -
 (अ) एच. डी. सांकलिया
 (ब) बी. बी. लाल
 (स) वी. एस. वाकणकर
 (द) वी. एन. मिश्रा

उत्तर : एच. डी. सांकलिया
व्याख्या :
आहड़ के उत्खनन का कार्य सर्वप्रथम 1953 में अक्षय कीर्ति व्यास के नेतृत्व में हुआ। 1956 ई. में श्री रतचंद्र अग्रवाल की देखरेख में खनन कार्य हुआ। इसके उपरांत डॉ. एच.डी. सांकलिया, डेकन कॉलेज पूना, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग, राजस्थान तथा मेलबोर्न विश्वविद्यालय, ऑस्ट्रेलिया के संयुक्त अभियान में वर्ष 1961-62 के दौरान इस स्थल का उत्खनन कार्य किया गया।

प्रश्न 32   किस सभ्यता में अच्छी विकसित प्राचीर युक्त किलेबंदी के अवशेष मिले हैं -
 (अ) गणेश्वर
 (ब) कालीबंगा
 (स) बालाथल
 (द) पीलीबंगा

उत्तर : कालीबंगा
व्याख्या :
हरियाणा में राखीगढ़ी एवं गुजरात में धौलावीरा के बाद राजस्थान में कालीबंगा देश का तीसरा सबसे बड़ा पुरातात्विक स्थल है। यह नगर दो भागों में विभाजित है और दोनों भाग सुरक्षा दिवार(परकोटा) से घिरे हुए हैं।

प्रश्न 33   आहड़ का उत्खनन कार्य किसके नेतृत्व में सम्पादित हुआ था -
 (अ) वी. एन. मिश्रा
 (ब) वी.एस. वाकणकर
 (स) एच.डी. सांकलिया
 (द) बी.बी. लाल

उत्तर : एच.डी. सांकलिया
व्याख्या :
आहड़ स्थल के उत्खनन का कार्य सर्वप्रथम 1953 में अक्षय कीर्ति व्यास के नेतृत्व में हुआ। 1956 ई. में श्री रतचंद्र अग्रवाल की देखरेख में खनन कार्य हुआ। इसके उपरांत डॉ. एच.डी. सांकलिया, डेकन कॉलेज पूना, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग, राजस्थान तथा मेलबोर्न विश्वविद्यालय, ऑस्ट्रेलिया के संयुक्त अभियान में वर्ष 1961-62 के दौरान इस स्थल का उत्खनन कार्य किया गया।

प्रश्न 34   निम्नलिखित में से किस सभ्यता में आवास एवं बस्तियां बनाने में ईंटों का प्रयोग नहीं होता था -
 (अ) गणेश्वर
 (ब) नूह
 (स) कालीबंगा
 (द) पीलीबंगा

उत्तर : गणेश्वर
व्याख्या :
गणेश्वर सभ्यता में आवास और बस्तियां बनाने में ईंटों का प्रयोग नहीं होता था।

प्रश्न 35   निम्नलिखित में से किस एक अभिकरण ने कालीबंगा के उत्खनन कार्य का उत्तरदायित्व सँभाला -
 (अ) मेलबोर्न विश्वविद्यालय, ऑस्ट्रेलिया
 (ब) राजस्थान पुरातत्त्व एवं संग्रहालय विभाग, जयपुर
 (स) भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण, नई दिल्ली
 (द) डेक्कन कॉलेज, पुणे

उत्तर : भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण, नई दिल्ली
व्याख्या :
अमलानंद घोष ने कालीबंगा सभ्यता की खोज की थी। इस साइट की खोज इतालवी भारतविद और भाषाविद् लुइगी पियो टेसिटोरी ने की थी। 1952 में आजादी के बाद, अमलानंद घोष ने हड़प्पा सभ्यता के हिस्से के रूप में स्थल की पहचान की और इसे खुदाई के लिए चिन्हित किया। बाद में, 1961-69 के दौरान, बी. बी. लाल और बालकृष्ण थापर द्वारा खुदाई की गई। अमलानंद घोष 1953 से 1968 तक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के निदेशक थे।

प्रश्न 36   बागोर सभ्यता किस नदी के किनारे स्थित है -
 (अ) आयड़ नदी
 (ब) बनास नदी
 (स) कोठारी नदी
 (द) कांतली नदी

उत्तर : कोठारी नदी
व्याख्या :
भीलवाड़ा कस्बे से 25 किलोमीटर दूर कोठारी नदी के किनारे वर्ष 1967-68 में डॉ. वीरेंद्रनाथ मिश्र, डॉ. एल.एस. लेश्निक व डेक्कन कॉलेज पूना और राजस्थान पुरातत्व विभाग के सहयोग से की गयी खुदाई में 3000 ई.पू. से लेकर 500 ई.पू. तक के काल की बागौर सभ्यता का पता लगा।

प्रश्न 37   300 ई. पू. से 300 ई. तक के काल के राजस्थान में गोल चैत्य कहाँ मिला है -
 (अ) बैराठ
 (ब) कोलवी
 (स) लालसोट
 (द) नगरी

उत्तर : बैराठ
व्याख्या :
वर्ष 1999 में बीजक की पहाड़ी से अशोककालीन ‘गोल बौद्ध मंदिर’, ‘स्तूप’ एवं ‘बौद्ध मठ’ के अवशेष मिले हैं जो हीनयान संप्रदाय से संबंधित हैं, ये भारत के प्राचीनतम् मंदिर माने जा सकते हैं। चैत्य एक बौद्ध या जैन मंदिर है जिसमे एक स्तूप समाहित होता है।

प्रश्न 38   यूनानी शासक मिलेंडर के सिक्के किस सभ्यता से प्राप्त हुए थे -
 (अ) बालाथल
 (ब) कालीबंगा
 (स) गणेश्वर
 (द) बैराठ

उत्तर : बैराठ
व्याख्या :
बैराठ से 36 चांदी के सिक्के प्राप्त हुए हैं 36 में से 28 सिक्के हिन्द - युनानी राजाओं के है। 28 में से 16 सिक्के मिनेण्डर राजा(प्रसिद्ध हिन्द - युनानी राजा) के मिले हैं।

प्रश्न 39   ______ की सभ्यता कांटली नदी पर स्थित है।
 (अ) गणेश्वर
 (ब) बैराठ
 (स) आहड़
 (द) कालीबंगा

उत्तर : गणेश्वर
व्याख्या :
गणेश्वर का टीला, नीम का थाना में कांतली नदी के उद्गम स्थल पर अवस्थित है। गणेश्वर में रत्नचंद्र अग्रवाल ने 1977 में खुदाई कर इस सभ्यता पर प्रकाश डाला। इस क्षेत्र का विस्तृत उत्खनन कार्य 1978-89 के बीच विजय कुमार ने किया।

प्रश्न 40   निम्नलिखित में से किसे सिन्धु सरस्वती सभ्यता का एक महत्वपूर्ण केन्द्र कहा जाता है -
 (अ) कालीबंगा
 (ब) गिलूण्ड
 (स) बागोर
 (द) रंगमहल

उत्तर : कालीबंगा
व्याख्या :
कालीबंगा प्राचीन सरस्वती नदी के बाएं तट पर जिला मुख्यालय हनुमानगढ़ से लगभग 25 किमी. दक्षिण में स्थित है। वर्तमान में यहाँ घग्घर नदी बहती है।

page no.(4/30)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.