Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

भारतीय संविधान के अनुच्छेद ,अनुसूचियॉं एंव भाग

प्रश्न 21   सूची - I को सूची - II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-

सूची-I सूची-II
(a) सूचना का अधिकार (i) अनु. 19 (1) छ और अनु. 19(6)
(b) भारत में निवास का अधिकार (ii) अनु. 21 (क)
(c) शिक्षा का अधिकार (iii) अनु. 39 (छ)
(d) पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए समान काम के लिए समान वेतन (iv) अनु. 19 (1) क
(v) अनु. 19 (1) ड़ और 19(5)
कूट- a b c d
 (अ) iv iii v ii
 (ब) iv ii iii i
 (स) iv v ii iii
 (द) iii v ii iv

उत्तर : iv v ii iii

प्रश्न 22   संविधान की किस अनुसूची में राज्य सभा की सीटों का राज्य-वार आवंटन उल्लिखित है -
 (अ) चौथी अनुसूची
 (ब) आठवीं अनुसूची
 (स) दसवीं अनुसूची
 (द) तीसरी अनुसूची

उत्तर : चौथी अनुसूची

प्रश्न 23   निम्नांकित में से किस अनुच्छेद का सम्बन्ध भारत के संविधान की बारहवीं अनुसूची से है -
 (अ) अनुच्छेद 243 ब
 (ब) अनुच्छेद 243 भ
 (स) अनुच्छेद 243 म
 (द) अनुच्छेद 243 य

उत्तर : अनुच्छेद 243 ब

प्रश्न 24   निम्नलिखित में से कौन सा विषय भारत के संविधान की ग्यारहवीं अनुसूची में सूचीबद्ध नहीं है -
 (अ) पशुपालन
 (ब) लघु उद्योग
 (स) काँजीहाउस
 (द) बाजार एवं मेले

उत्तर : काँजीहाउस

प्रश्न 25   निम्नलिखित में से कौन सा कथन भारत के संविधान की सातवीं अनुसूची का सही वर्णन करता है -
 (अ) इसमें संविधान में मान्यता प्राप्त भाषाओं को शामिल किया गया है।
 (ब) इसमें जनजातीय क्षेत्रों के प्रशासन के संबंध में प्रावधान शामिल है।
 (स) यह संघ और राज्यों के बीच शक्तियों के वितरण की सूची देती है।
 (द) यह संवैधानिक कार्यकर्ताओं के वेतन और अनुमोदनों से संबंधित है।

उत्तर : यह संघ और राज्यों के बीच शक्तियों के वितरण की सूची देती है।

प्रश्न 26   74वां संविधान संशोधन कानून अनिवार्य आरक्षण का प्रावधान करता है -
(i) अनुसूचित जातियों के लिए
(ii) अनुसूचित जनजातियों के लिए
(iii) महिलाओं के लिए
(iv) पिछड़े वर्गों के लिए
सही कूट का चयन कीजिए -

 (अ) (i) एवं (ii)
 (ब) (i) एवं (iii)
 (स) (i), (ii) एवं (iii)
 (द) (i), (ii), (iii) एवं (iv)

उत्तर : (i), (ii) एवं (iii)

प्रश्न 27   भारतीय संविधान की कौनसी अनुसूची दल-बदल विरोधी कानून से संबंधित है -
 (अ) चौथी अनुसूची
 (ब) आठवीं अनुसूची
 (स) दसवीं अनुसूची
 (द) बारहवीं अनुसूची

उत्तर : दसवीं अनुसूची

प्रश्न 28   ‘परिवार कल्याण’ विषय भारत के संविधान की किस अनुसूची में दिया गया है -
 (अ) 4
 (ब) 6
 (स) 9
 (द) 11

उत्तर : 11

प्रश्न 29   भारत के संविधान की आठवीं अनुसूची में अनुसूचित भाषाओं के सही समूह को पहचानें ।
 (अ) बांग्ला, अंग्रेजी, संस्कृत
 (ब) अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत
 (स) संथाली, हिंदी, संस्कृत
 (द) गुजराती, मराठी, अंग्रेजी

उत्तर : संथाली, हिंदी, संस्कृत

प्रश्न 30   भारत में पथ विक्रेता (जीविका संरक्षण और पथ विक्रय विनियमन) अधिनियम कब लागू हुआ -
 (अ) 2010
 (ब) 2011
 (स) 2013
 (द) 2014

उत्तर : 2014

page no.(3/9)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.