Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान में नृत्य

प्रश्न 11 “कुचामणि ख्याल” किसने प्रारंभ किया -
Stenographer Exam 2024 (Paper - I)
  • (अ) फूल जी भट्ट
  • (ब) नानू राम
  • (स) शाह अली
  • (द) लच्छी राम
उत्तर : लच्छी राम
व्याख्या :
कुचामनी ख्याल के प्रवर्तक लच्छीराम है। इनमें पुरुष पात्र ही स्त्री चरित्र का अभिनय करते हैं। इसके प्रमुख कलाकार चेतराम, हमीद बेग, ताराचन्द हैं।
प्रश्न 12 राजस्थान के विभिन्न लोक नृत्य रूपों के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है -
Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -Ist
  • (अ) घुड़ला नृत्य केवल महिलाओं के द्वारा किया जाता है।
  • (ब) बम नृत्य अलवर और भरतपुर क्षेत्र का एक प्रसिद्ध नृत्य है।
  • (स) वर्ष 2022 में यूनेस्को ने वालर नृत्य शैली को अपनी अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर में शामिल किया था।
  • (द) जसनाथी पंथ का अग्नि नृत्य रूप बीकानेर के कतरियासर गाँव में उत्पन्न हुआ।
उत्तर : वर्ष 2022 में यूनेस्को ने वालर नृत्य शैली को अपनी अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर में शामिल किया था।
व्याख्या :
वर्ष 2022 में वालर नृत्य को यूनेस्को द्वारा अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर में शामिल करने का कथन सही नहीं है। कालबेलिया नृत्य राजस्थान के कालबेलिया समुदाय द्वारा किया जाने वाला एक पारंपरिक लोक नृत्य है। यह मुख्य रूप से महिलाओं द्वारा किया जाता है, इसे सपेरा नृत्य के नाम से भी जाना जाता है। इस नृत्य को 2010 में यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल किया गया था।
प्रश्न 13 लच्छीराम किस लोक नाटक/कला से सम्बंधित है -
Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -Ist
  • (अ) जयपुरी खयाल
  • (ब) हेला खयाल
  • (स) कूचामणी खयाल
  • (द) शेखावटी खयाल
उत्तर : कूचामणी खयाल
व्याख्या :
कुचामनी ख्याल - इसका उद्गम नागौर जिले का कुचामन शहर है। लोक जीवन के विख्यात लोक नाट्यकार ‘लच्छीराम’ द्वारा इसका प्रवर्तन किया गया। उन्होंने प्रचलित ख्याल परम्परा में अपनी शैली का समावेश किया।
प्रश्न 14 राजस्थान का राज्य नृत्य क्या है?
Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - K2)
  • (अ) मुंदारी
  • (ब) घूमर
  • (स) भांगड़ा
  • (द) पावदा
उत्तर : घूमर
व्याख्या :
घूमर नृत्य एक पारंपरिक राजस्थानी लोक नृत्य है जो मूल रूप से राजस्थान के मारवाड़ क्षेत्र से आया है। यह सुंदर नृत्य शैली सदियों से राजस्थानी संस्कृति का अभिन्न अंग रही है।
प्रश्न 15 ‘गींदड़ नृत्य’ किस राजस्थान क्षेत्र में प्रदर्शित होता है -
Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - K1)
  • (अ) मेवाड़
  • (ब) हाड़ोती
  • (स) बागड़
  • (द) शेखावटी
उत्तर : शेखावटी
व्याख्या :
गींदड़ नृत्य शेखावाटी का लोकप्रिय नृत्य है। सुजानगढ़, चूरू, रामगढ़, लक्ष्मणगढ़, सीकर और उसके आसपास के क्षेत्रों में होली के दिनों में इस नृत्य के सामूहिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। नगाड़ा इस नृत्य का मुख्य वाद्य होता है। नर्तक अपने हाथों में छोटे डण्डे लिये हुए होते हैं।
प्रश्न 16 पुरुषों और महिलाओं द्वारा किया जाने वाला निम्नलिखित में से कौन सा नृत्य सिरोही क्षेत्र के गरासिया जनजाति का प्रसिद्ध नृत्य है -
Assistant Engineer - Civil (Local Self Govt. Deptt.) Comp. Exam - 2022
  • (अ) तेरह ताली नृत्य
  • (ब) अग्नि नृत्य
  • (स) वालर नृत्य
  • (द) बम नृत्य
उत्तर : वालर नृत्य
व्याख्या :
वालर, राजस्थान की गरासिया आदिवासी जनजाति का एक सुंदर और उत्साही नृत्य है।
प्रश्न 17 निम्नलिखित में से कौनसे क्षेत्र में रतवाई लोकगीत गाए जाते हैं -
Computor Exam 2023
  • (अ) मेवाड़
  • (ब) मेवाती
  • (स) रामदी
  • (द) हाड़ौती
उत्तर : मेवाती
व्याख्या :
रतवई नृत्य मेवात क्षेत्र में लोकप्रिय है।
प्रश्न 18 “गीदड़ नृत्य” राजस्थान के कौन से क्षेत्र में किया जाता है -
Junior Accountant & Tehsil Revenue Accountant Exam 2023 (Paper 1)
  • (अ) बागड़
  • (ब) हाड़ोती
  • (स) शेखावाटी
  • (द) मेवाड़
उत्तर : शेखावाटी
व्याख्या :
गीदड़ नृत्य राजस्थान का प्रसिद्ध लोक नृत्य है। यह नृत्य राजस्थान के शेखावटी क्षेत्र में प्रसिद्ध है।
प्रश्न 19 राजस्थान में किस संप्रदाय के पुरुषों द्वारा अग्नि नृत्य किया जाता है -
RAS (Pre) Exam - 2023
  • (अ) बिश्नोई संप्रदाय
  • (ब) रामस्नेही संप्रदाय
  • (स) जसनाथी सिद्ध
  • (द) दादू पंथ
उत्तर : जसनाथी सिद्ध
व्याख्या :
अग्नि नृत्य राजस्थान के जसनाथी सिद्ध संप्रदाय के पुरुषों द्वारा किया जाता है। यह नृत्य बीकानेर के कतरियासर गाँव में शुरू हुआ था।
प्रश्न 20 निम्नलिखित में से कौन सा नृत्य जनजाति नृत्य नहीं है -
Veterinary Officer Exam 2019
  • (अ) वालर
  • (ब) गवरी
  • (स) मांदल
  • (द) घूमर
उत्तर : घूमर
व्याख्या :
राजस्थान का वालर नृत्य एक खूबसूरत और उत्साही आदिवासी नृत्य है, जो विशेष रूप से महिलाओं के द्वारा किया जाता है। गरासिया जनजाति का एक महत्वपूर्ण नृत्य है। गवरी नृत्य भील जनजाति द्वारा किया जाता है। मांदल नृत्य गरासिया जाति की स्त्रियों द्वारा वृत्ताकार घेरा बनाकर किया जाता है।

page no.(2/29)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.