Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान की हस्तकला / हस्तशिल्प

प्रश्न 31   कृपाल सिंह शेखावत का सम्बन्ध किस कला से है -
 (अ) कुन्दन कला
 (ब) थेवा कला
 (स) टेराकोटा
 (द) ब्लू पॉटरी

उत्तर : ब्लू पॉटरी

प्रश्न 32   सुमेलित कीजिए

हस्तशिल्प उत्पाद स्थान
(1) बादला (i) जयपुर
(2) नमदा (ii) लेटा
(3) पाव रजाई (iii) जोधपुर
(4) खेसला (iv) टोंक
कूट -
 (अ) 1-iv, 2-iii, 3-ii, 4-i
 (ब) 1-iii, 2-iv, 3-i, 4-ii
 (स) 1-iii, 2-iv, 3-ii, 4-i
 (द) 1-iv, 2-iii, 3-i, 4-ii

उत्तर : 1-iii, 2-iv, 3-i, 4-ii
व्याख्या :
बादला : मरुस्थल मे पानी को ठण्डा रखने के लिए जस्ते से निर्मित बर्तन पर कपड़े या चमड़े की परत चढाई जाती है। इस कलात्मक बर्तन को बादला कहते है। जोधपुर में निर्मित खूबसूरत रंगों तथा डिजाइनों में बने बादले काफी प्रसिद्ध है।
नमदे : टोंक, बीकानेर के प्रमुख प्रसिद्ध है
पाव रजाई : पाव रजाई जयपुरी रजाई को संदर्भित कर सकती है, जो 250 ग्राम कपास से बनी होती है। जयपुरी रजाई हल्की, सांस लेने योग्य और गर्म होती है।
खेसला : खेसला उद्योग के लिए प्रसिद्ध लेटा ग्राम जालोर जिले में स्थित है।

प्रश्न 33   सुमेलित कीजिये -

(1) अजरख प्रिंट (I) कैथून
(2) पावरलूम कपड़ों पर छपाई (II) जोधपुर
(3) मोठड़ा (III) बालोतरा
(4) मसूरिया (IV) बाडमेर
सही विकल्प चुनें -
 (अ) (1)-(IV), (2)-(III), (3)-(II), (4)-(I)
 (ब) (1)-(I), (2)-(II), (3)-(III), (4)-(IV)
 (स) (1)-(II), (2)-(III), (3)-(IV), (4)-(I)
 (द) (1)-(III), (2)-(IV), (3)-(I), (4)-(II)

उत्तर : (1)-(IV), (2)-(III), (3)-(II), (4)-(I)
व्याख्या :
बाड़मेर का अजरक प्रिंट प्रसिद्ध है। इस प्रिंट में लाल और नीले रंग का प्रयोग किया जाता है।
बालोतरा में पावरलूम कपड़ों पर छपाई की जाती है।
मोठड़ा एक प्रकार का ओढ़नी या पगड़ी है। जब किसी वस्त्र की आड़ी रेखाएँ एक दूसरे को काटती हैं, तो उसे मोठड़ा कहा जाता है। जोधपुर का मोठड़ा प्रसिद्ध है।
कोटा से 15 किमी. दूर कैथून गांव के बुनकरों द्वारा सूती धागे के साथ रेशमी धागे और जरी का प्रयोग करके की जाने वाली चौकोर बुनाई को मंसूरिया या कोटा डोरिया बुनाई कहते है।

प्रश्न 34   राजस्थान के कुदरत सिंह किस हस्तशिल्प से सम्बद्ध है -
 (अ) उस्ता कला
 (ब) बंधेज
 (स) ब्ल्यू पॉटरी
 (द) मीनाकारी

उत्तर : मीनाकारी

प्रश्न 35   ______ फड़-चित्रण के लिए जाना जाता है।
 (अ) शाहपुरा
 (ब) चित्तौड़
 (स) नाथद्वारा
 (द) किशनगढ़

उत्तर : शाहपुरा

प्रश्न 36   तारकशी का संबंध है -
 (अ) जोधपुर
 (ब) जयपुर
 (स) बीकानेर
 (द) नाथद्वारा

उत्तर : नाथद्वारा

प्रश्न 37   राजस्थान के किस क्षेत्र के ‘पनढारी मोदक’ प्रसिद्ध हैं -
 (अ) नाथद्वारा
 (ब) सीकर
 (स) बीकानेर
 (द) जोधपुर

उत्तर : बीकानेर

प्रश्न 38   ‘कावड़’ बनाने के लिए कौन प्रसिद्ध है -
 (अ) मांगीलाल मिस्त्री
 (ब) साहिबराम
 (स) चम्पालाल
 (द) उस्ताद लालचन्द

उत्तर : मांगीलाल मिस्त्री

प्रश्न 39   रूपाहली और सुनहरी (स्वर्णिम) छपाई राजस्थान के किन जिलों में प्रसिद्ध है -
 (अ) जयपुर, जोधपुर और जैसलमेर
 (ब) किशनगढ़, चित्तौड़गढ़ और कोटा
 (स) अजमेर, टोंक और बांसवाड़ा
 (द) बूंदी, पाली और सिरोही

उत्तर : किशनगढ़, चित्तौड़गढ़ और कोटा

प्रश्न 40   कौनसा वित्तीय संस्थान राजस्थान के हस्तशिल्प के विकास के लिए उत्तरदायी है -
 (अ) राजसीको
 (ब) रिको
 (स) राजस्थान वित्त निगम
 (द) रिडकोर

उत्तर : राजसीको

page no.(4/23)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.