Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान सरकार की योजनाएं

प्रश्न 11   राजस्थान के सम्दर्भ में ‘अन्नपूर्णा भण्डार’ क्या है -
 (अ) उचित मूल्य दुकान
 (ब) समान मूल्य की दुकान
 (स) अन्न भण्डार
 (द) BPL गरीबों के लिए मुफ्त खाना

उत्तर : उचित मूल्य दुकान

प्रश्न 12   ‘DWCRA’ योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है -
 (अ) शहरी महिलाओं के विकास की योजना
 (ब) ग्रामीण महिलाओं के विकास की योजना
 (स) शहरी व ग्रामीण महिलाओं के विकास की योजना होगा
 (द) ग्रामीण महिलाओं व बच्चों के विकास की योजना होगा

उत्तर : ग्रामीण महिलाओं व बच्चों के विकास की योजना होगा

प्रश्न 13   ‘आस्था योजना’ का सम्बंध है :
 (अ) विशेष योग्यजन से
 (ब) अनुसूचित जातियों के विद्यार्थियों से
 (स) जनजातीय क्षेत्रों की महिलाओं से
 (द) झुग्गियों के निवासियों से

उत्तर : विशेष योग्यजन से

प्रश्न 14   राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना (रिप्स) 2022 की अवधि है -
 (अ) अक्टूबर 2022 से मार्च 2027
 (ब) अक्टूबर 2022 से अक्टूबर 2027
 (स) जनवरी 2022 से दिसंबर 2027
 (द) अक्टूबर 2022 से अक्टूबर 2025

उत्तर : अक्टूबर 2022 से मार्च 2027

प्रश्न 15   राजस्थान इन्दिरा गाँधी मातृत्व पोषण योजना के सम्बन्ध में निम्न में कौन सा कथन सही नहीं है -
 (अ) यह दूसरी बार गर्भवती होने वाली महिलाओं पर लागू होती है।
 (ब) इसके तहत प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बाँसवाड़ा एवं उदयपुर जिले सम्मिलित हैं।
 (स) इस योजना में ₹ 5,000, 5 चरणों में सीधे लाभार्थियों के खाते में स्थानान्तरित किए जाएँगे।
 (द) यह योजना महिला एवं बाल विकास विभाग के अधीन आई. सी. डी. एस. के सहयोग से क्रियान्वित की जा रही है।

उत्तर : इस योजना में ₹ 5,000, 5 चरणों में सीधे लाभार्थियों के खाते में स्थानान्तरित किए जाएँगे।

प्रश्न 16   राजस्थान की पालनहार योजना की पात्रता हेतु कौन सी शर्त सही नहीं है -
 (अ) कुछ शर्तों के अधीन पुनर्विवाहित विधवा के बच्चे पात्र हैं।
 (ब) पात्र बच्चे की अधिकतम आयु 18 वर्ष से कम होनी चाहिए।
 (स) पालनहार एवं बच्चे आवेदन की तिथि से कम से कम 2 वर्ष की अवधि से राजस्थान राज्य में रह रहे हों।
 (द) पालनहार परिवार की वार्षिक आय 1.20 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

उत्तर : पालनहार एवं बच्चे आवेदन की तिथि से कम से कम 2 वर्ष की अवधि से राजस्थान राज्य में रह रहे हों।

प्रश्न 17   मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना के सम्बन्ध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए:
(A) पेंशन का सम्पूर्ण भार राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाता है।
(B) 75 वर्ष या इससे अधिक उम्र के व्यक्ति के लिए पेंशन की दर ₹750 प्रति माह है।
सही विकल्प का चयन कीजिए:

 (अ) (A) एवं (B) दोनों सही हैं ।
 (ब) (A) एवं (B) दोनों गलत हैं।
 (स) केवल (A) सही है।
 (द) केवल (B) सही है।

उत्तर : केवल (A) सही है।

प्रश्न 18   मुख्यमंत्री निःशुल्क जाँच योजना को _______ से लाँच किया गया था -
 (अ) 2015
 (ब) 2016
 (स) 2011
 (द) 2013

उत्तर : 2013

प्रश्न 19   ‘मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना, 2022’ का सम्बन्ध है -
 (अ) महिलाओं के लिए निःशुल्क मोबाइल फोन से
 (ब) कमजोर वर्गों हेतु निःशुल्क कम्प्यूटर कोर्सेज से
 (स) नए ई-मित्र स्थापित करने से
 (द) निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से

उत्तर : महिलाओं के लिए निःशुल्क मोबाइल फोन से

प्रश्न 20   कौन-सा तथ्य संबल ग्राम योजना से सम्बन्धित नहीं है -
 (अ) 40% से अधिक अनुसूचित जाति की जनसंख्या वाले गाँवों का चयन
 (ब) राशि का ग्राम पंचायतों को आवंटन
 (स) एक वर्ष में एक गाँव के लिए अधिकतम ₹ 5.00 लाख
 (द) आधारभूत सुविधाओं के विकास का कार्य

उत्तर : राशि का ग्राम पंचायतों को आवंटन

page no.(2/27)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.