Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान सरकार की योजनाएं

प्रश्न 31   कौन-सा तथ्य संबल ग्राम योजना से सम्बन्धित नहीं है -
 (अ) 40% से अधिक अनुसूचित जाति की जनसंख्या वाले गाँवों का चयन
 (ब) राशि का ग्राम पंचायतों को आवंटन
 (स) एक वर्ष में एक गाँव के लिए अधिकतम ₹ 5.00 लाख
 (द) आधारभूत सुविधाओं के विकास का कार्य

उत्तर : राशि का ग्राम पंचायतों को आवंटन

प्रश्न 32   राजस्थान सरकार की अनुप्रति योजना अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों को वित्तीय सहायता प्रदान करती है -
 (अ) प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिये
 (ब) घर बनाने के लिये
 (स) विवाह के लिये
 (द) व्यापार के लिये

उत्तर : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिये

प्रश्न 33   निम्नलिखित में से राजस्थान सरकार द्वारा घोषित राजीव गांधी स्कॉलरशिप फॉर ऐकॅडेमिक एक्सीलेंस स्कीम, 2021 की विशेषता कौन सी नहीं है -
 (अ) इस स्कीम का उद्देश्य राजस्थान के विद्यार्थियों को ऊँची विदेशी विश्वविद्यालयों में अध्ययन के लिए वित्तीय सहायता देना है।
 (ब) इस स्कीम में न्यूनतम 33% स्थान लड़कियों के लिए आरक्षित है।
 (स) जिन विद्यार्थियों के अभिभावकों की वार्षिक आय ₹8 लाख से कम हो उनको उच्च प्राथमिकता दी गई है।
 (द) इसकी घोषणा राजीव गांधी के जन्म दिवस पर 20-08-2021 को की गई थी।

उत्तर : इस स्कीम में न्यूनतम 33% स्थान लड़कियों के लिए आरक्षित है।

प्रश्न 34   राजस्थान में ‘मिशन बुनियाद’ का संबंध है –
 (अ) ई-हेल्थ सेवाओं से
 (ब) गरीबी उन्मूलन से
 (स) पुलिस सुधार से
 (द) डिजिटल लर्निंग से

उत्तर : डिजिटल लर्निंग से

प्रश्न 35   राजस्थान शुभ शक्ति योजना का लाभान्वित समूह समूह है –
 (अ) स्टार्टअप संस्थापक
 (ब) फुटपाथ विक्रेता
 (स) महिला व्यापारी
 (द) श्रमिक परिवार की लड़कियाँ व महिलाएँ

उत्तर : श्रमिक परिवार की लड़कियाँ व महिलाएँ

प्रश्न 36   “अक्षय” परियोजना वर्ष 2002 में भारत के किस राज्य में सर्वप्रथम आरम्भ की गयी -
 (अ) केरल
 (ब) महाराष्ट्र
 (स) उत्तर प्रदेश
 (द) राजस्थान

उत्तर : केरल

प्रश्न 37   इंदिरा रसोई योजना का आरम्भ कब से हुआ -
 (अ) 20 अगस्त 2020
 (ब) 15 अगस्त 2019
 (स) 26 जनवरी 2021
 (द) 20 अगस्त 2022

उत्तर : 20 अगस्त 2020

प्रश्न 38   कौन सा एक ‘अभय कमाण्ड एवम् कन्ट्रोल सेंटर’ से सीधा सम्बन्धित है -
 (अ) पुलिस विभाग
 (ब) स्वास्थ्य विभाग
 (स) महिला एवम् बाल विकास विभाग
 (द) बीमा विभाग

उत्तर : पुलिस विभाग

प्रश्न 39   प्रधान मंत्री कुसुम योजना सम्बंधित है -
 (अ) सौर ऊर्जा आधारित पम्प से
 (ब) सौर ऊर्जा आधारित यातायात से
 (स) सौर ऊर्जा आधारित भोजन पकाने से
 (द) सौर ऊर्जा आधारित ई-रिक्शा से

उत्तर : सौर ऊर्जा आधारित पम्प से

प्रश्न 40   राजस्थान में मुख्य मंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में स्वास्थ्य बीमा ₹5 लाख से बढ़ाकर ₹ ____ कर दिया गया है।
 (अ) 9 लाख
 (ब) 10 लाख
 (स) 15 लाख
 (द) 7 लाख

उत्तर : 10 लाख

page no.(4/28)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.