Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

भारत में पंचायती राज

प्रश्न 11   महिलाओं को पंचायतों में आरक्षण भारतीय संविधान में सेशोधन करके दिया गया है। वह है -
 (अ) 1992 का 70 वां संशोधन
 (ब) 1992 का 73 वां संशोधन
 (स) 1992 का 74 वां संशोधन
 (द) 1994 का 77 वां संशोधन

उत्तर : 1992 का 73 वां संशोधन

प्रश्न 12   मनरेगा कार्यक्रम निम्न में से भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद को लागू करने हेतु लाया गया है -
 (अ) अनुच्छेद 43
 (ब) अनुच्छेद 45
 (स) अनुच्छेद 47
 (द) अनुच्छेद 50

उत्तर : अनुच्छेद 43

प्रश्न 13   पंचायती राज संस्था के चुनाव लड़ने हेतु प्रत्याशी की निर्धारित न्यूनतम आयु सीमा क्या है -
 (अ) 18 वर्ष
 (ब) 21 वर्ष
 (स) 25 वर्ष
 (द) 30 वर्ष

उत्तर : 21 वर्ष

प्रश्न 14   ‘राइट टू रिकाॅल’ क्या है -
 (अ) मतदाताओं का निर्वाचित प्रतिनिधियों को जनमत संग्रह द्वारा वापस बुलाने का अधिकार
 (ब) जनता द्वारा अपनी समस्याओं को संबंधित निकाय के समक्ष प्रस्तुत करने की सामूहिक कार्यवाही
 (स) जनप्रतिनिधियों द्वारा समय-समय पर अपने क्षेत्र के निवासियों की सभा कर विकास योजनाएं बनाने की क्रिया।
 (द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर : मतदाताओं का निर्वाचित प्रतिनिधियों को जनमत संग्रह द्वारा वापस बुलाने का अधिकार

प्रश्न 15   पंचायती राज अधिनियम के अनुसार पंच, उपसरपंच व सरपंच अपना त्यागपत्र किसको सौंपते हैं -
 (अ) उपखण्ड अधिकारी
 (ब) जिला प्रमुख
 (स) विकास अधिकारी
 (द) जिला कलेक्टर

उत्तर : विकास अधिकारी

प्रश्न 16   जिला परिषद् का अध्यक्ष कौन होता है -
 (अ) जिला प्रमुख
 (ब) लोकसभा सदस्य
 (स) प्रधान
 (द) जिलाधीश

उत्तर : जिला प्रमुख

प्रश्न 17   पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव करवाने का दायित्व किसका है -
 (अ) भारत निर्वाचन आयोग का
 (ब) पंचायती राज विभाग, राजस्थान का
 (स) राज्य निर्वाचन आयोग का
 (द) मुख्य चुनाव अधिकारी, राजस्थान का

उत्तर : राज्य निर्वाचन आयोग का

प्रश्न 18   ग्राम पंचायत में सरकारी अधिकारी कौन होता है -
 (अ) ग्राम सचिव(ग्राम सेवक)
 (ब) सरपंच
 (स) मुख्य कार्यकारी अधिकारी
 (द) प्रधान

उत्तर : ग्राम सचिव(ग्राम सेवक)

प्रश्न 19   पंचायतीराज विषय संविधान की कौनसी सूची में शामिल है -
 (अ) संघ सूची
 (ब) राज्य सूची
 (स) समवर्ती सूची
 (द) अवशिष्ट सूची

उत्तर : राज्य सूची

प्रश्न 20   शहरी स्थानीय स्वशासन किस सूची का विषय है -
 (अ) राज्य सूची
 (ब) संघ सूची
 (स) समवर्ती सूची
 (द) उक्त सभी

उत्तर : राज्य सूची

page no.(2/5)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.