संवैधानिक आयोग
प्रश्न 21 निम्नलिखित में कौन एक राज्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति हेतु गठित समिति का सदस्य नहीं होता है -
(अ) मुख्यमंत्री
(ब) विपक्ष का नेता
(स) मुख्यमंत्री द्वारा नाम निर्देशित एक केबिनेट मंत्री
(द) उच्च न्यायालय का न्यायाधीश
प्रश्न 22 राजस्थान राज्य सूचना आयोग का गठन कब किया गया था -
(अ) 18 अप्रैल, 2006
(ब) 2 अक्टूबर, 2005
(स) 5 जून, 2006
(द) 12 मई, 2005
प्रश्न 23 राजस्थान में राजस्व मण्डल की स्थापना कब हुई -
(अ) 1949
(ब) 1959
(स) 1969
(द) 1979
प्रश्न 24 ‘सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005’ की किस धारा के अन्तर्गत राजस्थान के लोक अधिकारी पर राजस्थान राज्य सूचना आयोग का आदेश बाध्यकारी होगा -
(अ) 19(4)
(ब) 19(5)
(स) 19(6)
(द) 19(7)
प्रश्न 25 निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए:
I. जनसूचना पोर्टल से सूचना पाने के लिए एस.एस.ओ. आई.डी. जरूरी है।
II. जनसूचना पोर्टल के माध्यम से ई-मित्र की सूचना पाने का कोई शुल्क नहीं है।
(अ) केवल I सही है।
(ब) केवल II सही है।
(स) I व II दोनों सही हैं।
(द) न तो I, न ही II सही है। (3)
प्रश्न 26 निम्नांकित में से क्या राजस्थान संपर्क में सुशासन के आयाम के रूप में गलत चिह्नित है -
(अ) पारदर्शिता
(ब) शिकायत निवारण
(स) विश्वास
(द) ठोस सेवा-प्रदान प्रणाली
प्रश्न 27 सर्वप्रथम किस देश में नागरिक अधिकार-पत्र प्रारंभ हुआ -
(अ) जापान
(ब) फ्रांस
(स) अमेरिका
(द) ब्रिटैन
प्रश्न 28 राजस्थान सरकार ने राजस्व से भिन्न मामलों के लिए पंचायत स्तर पर किसे लोक सुनवाई अधिकारी के रूप में अधिसूचित किया है -
(अ) ग्राम सेवक
(ब) पटवारी
(स) सरपंच
(द) वार्ड पंच
प्रश्न 29 निम्नांकित में से कौन सी ‘जन सुनवाई’ राजस्थान में लोगों के सूचना के अधिकार आन्दोलन के लिए पहली ‘जन सुनवाई’ थी -
(अ) कोट-किराना
(ब) भीम
(स) विजयपुरा
(द) ब्यावर
प्रश्न 30 निम्नांकित में से कौन सी शब्दावली सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की उद्देशिका में उल्लिखित है -
A. सूचना की पारदर्शिता
B. सूचना का प्रकटन
C. संसूचित नागरिकता
D. लोकतांत्रिक आदर्श की प्रभुता
सही उत्तर का चयन नीचे दिए गए कूट से कीजिए-
(अ) केवल A
(ब) A और B
(स) A, B और C
(द) A, B, C और D
page no.(3/5)