Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

संवैधानिक आयोग

प्रश्न 31   राजस्थान सूचना आयोग की स्थापना हुई -
 (अ) अप्रैल, 2009 को
 (ब) जून, 2014 को
 (स) अप्रैल, 2006 को
 (द) मई, 2008 को

उत्तर : अप्रैल, 2006 को

प्रश्न 32   राजस्थान राज्य वित्त आयोग के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
1. अनुच्छेद 280 के तहत 1993 से देश के सभी राज्यों में राज्य वित्त आयोगों की स्थापना की गई।
2. राज्य वित्त आयोग अनुशंसा करता है कि नगरीय निकायों/पंचायती राज संस्थाओं द्वारा कौन-से शुल्क, चुंगी, कर, टोल वसूल किए जाने चाहिए।
3. प्रद्युम्न सिंह राजस्थान राज्य वित्त आयोग के वर्तमान अध्यक्ष हैं।
उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं -

 (अ) केवल 1 और 2
 (ब) केवल 2 और 3
 (स) केवल 1 और 3
 (द) 1, 2 और 3

उत्तर : केवल 2 और 3

प्रश्न 33   राजस्थान राज्य स्तरीय उपभोक्ता संरक्षण परिषद का गठन किया गया था -
 (अ) अगस्त, 1987
 (ब) मार्च, 1987
 (स) जुलाई, 1987
 (द) अक्टूबर, 1987

उत्तर : अगस्त, 1987

प्रश्न 34   किस समिति की सिफारिश पर राजस्थान विधान सभा राज्यपाल के अभिभाषण में निर्दिष्ट विषयों की चर्चा के लिए सामान्यतः समय नियत करेगी -
 (अ) नियम समिति
 (ब) विशेषाधिकार समिति
 (स) कार्य सलाहकार समिति
 (द) आचरण समिति

उत्तर : कार्य सलाहकार समिति

प्रश्न 35   जिला महिला सहायता समिति की अध्यक्षता करता है -
 (अ) जिला कलेक्टर
 (ब) जिला प्रमुख
 (स) जिला एवं सत्र न्यायाधीश
 (द) जिला पुलिस अधीक्षक

उत्तर : जिला कलेक्टर

प्रश्न 36   भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत राजस्थान राज्य चुनाव आयोग की स्थापना हुई -
 (अ) अनुच्छेद 243 Z
 (ब) अनुच्छेेद 243 K
 (स) अनुच्छेेद 243 A
 (द) अनुच्छेेद 243 C

उत्तर : अनुच्छेेद 243 K

प्रश्न 37   जिला उपभोक्ता फोरम में कितने सदस्य होते हैं -
 (अ) 3
 (ब) 5
 (स) 9
 (द) 10

उत्तर : 3

प्रश्न 38   26-12-2018 के दिन राजस्थान के मुख्य सूचना आयुक्त हैं -
 (अ) श्री सुरेश चौधरी
 (ब) श्री चन्द्रमोहन मीणा
 (स) श्री आशुतोष शर्मा
 (द) श्री टी. श्रीनिवासन

उत्तर : श्री सुरेश चौधरी

प्रश्न 39   राज्य वित्त आयोग पंचायतों की वित्तीय स्थिति के बारे में अनुशंसा करता है -
 (अ) राज्यपाल को
 (ब) मुख्यमंत्री को
 (स) राज्य के वित्त मंत्री को
 (द) राज्य के वित्त सचिव को

उत्तर : राज्यपाल को

प्रश्न 40   जिला नवाचार कोष की स्थापना किसके द्वारा की गई थी -
 (अ) 11वें वित्त आयोग
 (ब) 12वें वित्त आयोग
 (स) 13वें वित्त आयोग
 (द) 10वें वित्त आयोग

उत्तर : 13वें वित्त आयोग

page no.(4/5)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.