राजस्थान एक परिचय
प्रश्न 11 राजस्थान का नेहरू कहा जाता है-
(अ) मोहनलाल सुखाडिया
(ब) पं ़ जुगल किशोर चतुर्वेदी
(स) जमनालाल बजाज
(द) जयनारायण व्यास
व्याख्या :
जुगल किशोर चतुर्वेदी को दुसरा जवाहरलाल नेहरू के उपनाम से जाना जाता है।
प्रश्न 12 राज्य कि प्रथम महिला राज्यपाल नियुक्त की गई-
(अ) श्रीमती प्रतिभा पाटिल
(ब) श्रीमती सरोजनी नायडू
(स) श्रीमती सुचित्रा सिंह
(द) श्रीमती सरोज देवी
व्याख्या :
8 नवंबर, 2004 को श्रीमती प्रतिभा पाटिल ने राजस्थान के राज्यपाल का पद संभाला और इस प्रतिष्ठित पद को संभालने वाली पहली महिला बनीं। प्रतिभा पाटिल देश की पहली महिला राष्ट्रपति भी थीं। उनका कार्यकाल 2007 से 2012 तक रहा था।
प्रश्न 13 राज्य की कोनसी विधानसभा निर्धारित कार्यकाल की समाप्ति से पूर्व ही भंग कर दी गई थी-
(अ) तीसरी
(ब) चैथी
(स) पांचवीे
(द) छठी
व्याख्या :
छठी विधानसभा (1977-80) भंग हो जाने के फलस्वरूप प्रथम बार राज्य विधानसभा का मध्यावधि चुनाव हुआ। छठी विधानसभा के चुनाव से पूर्व विधानसभा क्षेत्रों का परिसीमन किया गया तथा इनकी संख्या 184 से बढ़ाकर 200 कर दी गयी। चुनाव में जनता पार्टी ने 199 स्थानों के लिये अपने प्रत्याक्षी खड़े किये जिन्होंने 150 स्थानों पर विजय प्राप्त की। 22 जून 1977 को भैरोसिंह शेखावत ने राज्य में प्रथम गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
प्रश्न 14 डांग क्षेत्र में आने वाला भू भाग है-
(अ) धौलपुर
(ब) करौली
(स) स माधौपुर का कुछ भाग
(द) उक्त सभी
व्याख्या :
राजस्थान राज्य के पूर्वी एवं दक्षिण पूर्वी जिले यथा भरतपुर, बारां, बून्दी, धौलपुर, झालावाड़, करौली, कोटा एवं सवाईमाधोपुर अपनी भौगोलिक विषमताओं, बीहड़ वनों एवं दस्युओं के आतंक के कारण डांग क्षेत्र के नाम से जाने जाते हैं।
प्रश्न 15 राजस्थान के प्रथम एवं एकमात्र राजप्रमुख थे-
(अ) महाराजा भवानीसिंह
(ब) उदयपूर महाराणा भूपालसिंह
(स) उदयपूर महाराणा भीमसिंह
(द) जयपुर महाराजा सवाई मानसिंह
व्याख्या :
राज्य के पहले राजप्रमुख जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह एवं प्रथम प्रधानमंत्री(मुख्यमंत्री) श्री हीरालाल शास्त्री बने। 1952 में हुए आम चुनावों के बाद प्रथम निर्वाचित मुख्यमंत्री श्री टीकाराम पालीवाल बने।
प्रश्न 16 राजस्थान के प्रथम राज्यपाल थे-
(अ) सरदार गुरूमुख निहाल सिंह
(ब) सरदार जोगेंद्र सिंह
(स) सरदार मनमोहन सिंह
(द) सरदारा सिंह
व्याख्या :
1 नवंबर 1956 को राज्य पुनर्गठन के बाद राजप्रमुख का पद समाप्त कर दिया व राज्यपाल का पद सृजित हुआ। सरदार गुरूमुख निहालसिंह राज्य के पहले राज्यपाल(मुख्यमंत्री श्री मोहनलाल सुखाड़िया) बने।
प्रश्न 17 राजस्थान की प्रथम महिला विधायक थी-
(अ) श्रीमती यशोदा देवी
(ब) महारानी गायत्री देवी
(स) श्रीमती प्रभाराव
(द) श्रीमती प्रतिभा पाटिल
व्याख्या :
यशोदा देवी राजस्थान के जनजाति जिले बांसवाड़ा से 1953 में हुए उपचुनाव में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बनीं। यशोदा देवी को राजस्थान की पहली महिला विधायक बनने का गौरव भी हासिल है।
प्रश्न 18 भारत का पहला भूमिगत परमाणु परीक्षण कहाॅे किया गया था-
(अ) पोकरण जैसलमेर
(ब) डीडवाना नागौर
(स) बामनवास सवाईमाधोपुर
(द) शिव बाडमेर
व्याख्या :
भारत ने पहला भूमिगत परमाणु परीक्षण 18 मई 1974 को राजस्थान के पोखरण में किया था इस ऑपरेशन का नाम स्माइलिंग बुद्धा रखा गया था।
प्रश्न 19 मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्त करने वाली राजस्थान की प्रथम महिला है-
(अ) श्रीमती रतनशात्री
(ब) श्रीमती अरूणा राॅय
(स) श्रीमती शारदा भार्गव
(द) श्रीमती वीणा सहारण
व्याख्या :
सामुदायिक नेतृत्व के लिए साल 2000 में उन्हें मैगसेसे पुरस्कार दिया गया। सामाजिक कार्यकर्ता अरूणा राय का जन्म जून 1946 को तमिलनाडु के चेन्नई में हुआ था। राजस्थान में सोशल वर्क एंड रिसर्च सेंटर में काम करना शुरू किया। इस संस्था की स्थापना अरुणा के पति संजित बंकर ने की थी।
प्रश्न 20 राजस्थान का प्रवेश द्वार कहलाता है-
(अ) भरतपुर
(ब) जयपुर
(स) जोधपुर
(द) अलवर
व्याख्या :
राजस्थान का प्रवेश द्वार भरतपुर को कहा जाता है।
page no.(2/12)