Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

स्थानीय स्वायत्त शासन एवं पंचायती राज

प्रश्न 31   यदि कोई पंचायत राज संस्था अपनी अवधि समाप्त होने से पूर्व भंग कर दी जाती है, तो उसका निर्वाचन ____ होना चाहिए।
 (अ) विघटन से तीन माह के अंदर
 (ब) विघटन से छ: माह के अंदर
 (स) विघटन से एक वर्ष के अंदर
 (द) कभी भी

उत्तर : विघटन से छ: माह के अंदर

प्रश्न 32   निम्नलिखित में से कौनसा कार्य नगरीय निकायों का नहीं है -
 (अ) गरीबी निवारण
 (ब) आबकारी नियमन
 (स) जनस्वास्थ्य एवं सफाई
 (द) अग्निशमन

उत्तर : आबकारी नियमन

प्रश्न 33   राजस्थान में वार्ड पंच, उप-सरपंच किसे संबोधित कर अपना त्यागपत्र देता/देती है -
 (अ) खण्ड विकास अधिकारी को
 (ब) ग्राम विकास अधिकारी को
 (स) प्रधान, पंचायत समिति को
 (द) सरपंच को

उत्तर : खण्ड विकास अधिकारी को

प्रश्न 34   निम्नलिखित में से कौनसा ग्राम सभा का कार्य नहीं है -
 (अ) जनजाति कल्याण
 (ब) ग्रामीण स्वास्थ्य
 (स) जल योजना
 (द) जनगणना

उत्तर : जनगणना

प्रश्न 35   जिला आयोजन समिति के संबंध में कौनसा कथन सही है-
 (अ) जिला प्रमुख- अध्यक्ष
 (ब) मुख्य आयोजना अधिकारी- सदस्य सचिव
 (स) राज्य सरकार द्वारा मनोनीत सदस्य - पांच
 (द) उपरोक्त सभी कथन सत्य हैं।

उत्तर : उपरोक्त सभी कथन सत्य हैं।

प्रश्न 36   राजस्थान पंचायती राज (संशोधन) अधिनियम, 2019 द्वारा, राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 की किस धारा के प्रावधानों में संशोधन किया गया -
 (अ) धारा 29
 (ब) धारा 19
 (स) धारा 30
 (द) धारा 25

उत्तर : धारा 19

प्रश्न 37   राजस्थान के निम्नांकित में से किस / किन जिला/ जिलों के सभी स्तरों पर पंचायती राज संस्थाओं के अध्यक्षों के सभी स्थान अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों के लिए आरक्षित हैं -
(A) बाँसवाड़ा
(B) डूंगरपुर
(C) प्रतापगढ़
(D) सिरोही
सही विकल्प का चयन कीजिए:

 (अ) केवल (A), (B) और (C)
 (ब) केवल (A), (B) और (D)
 (स) केवल (B), (C) और (D)
 (द) (A), (B), (C) और (D)

उत्तर : केवल (A), (B) और (C)

प्रश्न 38   राजस्थान में नगरपालिका की वित्त समिति में अधिकतम सदस्य हो सकते हैं -
 (अ) 6
 (ब) 8
 (स) 10
 (द) 12

उत्तर : 10

प्रश्न 39   नगरपालिका के सदस्य के रूप में किसी व्यक्ति के निर्वाचन को किसके समक्ष निर्वाचन याचिका प्रस्तुत कर प्रश्नगत किया जा सकता है -
 (अ) जिला न्यायाधीश
 (ब) जिला निर्वाचन अधिकारी
 (स) मुख्य निर्वाचन अधिकारी
 (द) निर्वाचन अधिकारी (रिटर्निंग अधिकारी)

उत्तर : जिला न्यायाधीश

प्रश्न 40   राजस्थान में पंचायत समिति के प्रधान के विरुद्ध अविश्वास के प्रस्ताव पर विचार करने के लिये किसी बैठक के गठन के लिये गणपूर्ति उसमें मतदान के हकदार व्यक्तियों की कुल संख्या की _____ होगी।
 (अ) एक चौथाई (1/4)
 (ब) दसवाँ भाग (1/10)
 (स) एक तिहाई (1/3)
 (द) दो तिहाई (2/3)

उत्तर : एक तिहाई (1/3)

page no.(4/14)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.