उच्च न्यायालय
प्रश्न 31 कमलकांत वर्मा राजस्थान के पहले ____ थे -
(अ) राज्यपाल
(ब) मुख्यमंत्री
(स) मुख्य न्यायाधीश
(द) उप मुख्यमंत्री
प्रश्न 32 ‘राजस्थान उच्च न्यायालय’ के पहले मुख्य न्यायाधीश कौन थे -
(अ) के.के. वर्मा
(ब) डी.एस. दवे
(स) सरजू प्रसाद
(द) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 33 ‘राजस्थान उच्च न्यायालय की पीठ (बेंच) निम्न में से कहाँ स्थित है -
(अ) जोधपुर
(ब) बीकानेर
(स) अजमेर
(द) जयपुर
प्रश्न 34 ‘राजस्थान उच्च न्यायालय’ की प्रमुख पीठ कहां है -
(अ) जोधपुर
(ब) जयपुर
(स) टोंक
(द) झालावाड़
प्रश्न 35 उच्च न्यायालय के पास अनुच्छेद 226 के तहत किस के प्रवर्तन के लिए अधिकार क्षेत्र है।
(अ) नागरिक आधिकार
(ब) स्वीकृति अधिकार
(स) मौलिक अधिकार
(द) बाल अधिकार
प्रश्न 36 निम्नलिखित में से कौन सा कथन राजस्थान के महाधिवक्ता के बारे में सही नहीं है/हैं -
1. वह राज्यपाल द्वारा नियुक्त किये जाते हैं और राष्ट्रपति के प्रसादपर्यन्त तक पद पर बने रहते हैं।
2. महाधिवक्ता बनने की योग्यता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के समान है।
3. महाधिवक्ता का पद एक वैधानिक पद होता है।
(अ) केवल 1
(ब) केवल 1 और 2
(स) केवल 1 और 3
(द) 1, 2 और 3
व्याख्या :
संविधान के अनुच्छेद 165 में राज्य के महाधिवक्ता की व्यवस्था की गई है। वह राज्य का सर्वोच्च कानून अधिकारी होता है। इस तरह वह भारत के महान्यायवादी का अनुपूरक होता है। प्रत्येक राज्य का राज्यपाल, उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त होने के लिए अर्हित किसी व्यक्ति को राज्य का महाधिवक्ता नियुक्त करेगा। (अनुच्छेद 165)
उल्लेखनीय है कि महाधिवक्ता राज्यपाल के प्रसादपर्यंत पद धारण करेगा और ऐसा पारिश्रमिक प्राप्त करेगा जो राज्यपाल निर्धारित करें।
प्रश्न 37 विशाखा व अन्य बनाम राजस्थान राज्य व अन्य मुकदमा संबंधित है –
(अ) महिलाओं की तबादला नीति से
(ब) समाज में व्याप्त दहेज प्रथा के प्रचलन की रोकथाम
(स) कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम से
(द) कामकाजी महिलाओं के मातृत्व अवकाश से
प्रश्न 38 राजस्थान उच्च न्यायालय के निम्नांकित न्यायाधीशों में से कौन राजस्थान सरकार में राज्यमंत्री के पद पर आसीन रहे हैं -
(अ) जस्टिस यादराम मीणा
(ब) जस्टिस सूरज नारायण डीडवानिया
(स) जस्टिस फारूख हसन
(द) जस्टिस मोहम्मद यामीन
प्रश्न 39 राजस्थान उच्च न्यायालय के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा सही नहीं है/ हैं -
1. इसकी स्थापना 29 अगस्त 1949 को राजस्थान उच्च न्यायालय अध्यादेश, 1949 के तहत की गई थी।
2. राजस्थान उच्च न्यायालय की प्रमुख सीट जयपुर में है।
3. राजस्थान उच्च न्यायालय में न्यायाधीश की संख्या 30 है।
(अ) केवल 1 और 2
(ब) केवल 2
(स) केवल 2 और 3
(द) केवल 1
प्रश्न 40 निम्नलिखित में से कौन सा जिला राजस्थान उच्च न्यायालय की जोधपुर पीठ के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है -
(अ) झुंझुनू
(ब) हनुमानगढ़
(स) चित्तौड़गढ़
(द) सिरोही
page no.(4/7)