राजस्थान के जिले व संभाग
प्रश्न 11 70° पूर्वी देशांतर _________ जिले से होकर गुज़रता है -
(अ) जैसलमेर
(ब) धौलपुर
(स) नागौर
(द) जोधपुर
व्याख्या :
70° पूर्वी देशांतर जैसलमेर जिले से होकर गुज़रती है।
प्रश्न 12 अक्षय तृतीया निम्न में से किस शहर का स्थापना दिवस है -
(अ) कोटा
(ब) डूंगरपुर
(स) बीकानेर
(द) अजमेर
व्याख्या :
बीकानेर शहर की स्थापना 1487 ई. में राठौड़ राजा राव बीका जी ने की थी।
प्रश्न 13 राजस्थान में संभागीय आयुक्त व्यवस्था को कब पुनर्जीवित किया गया -
(अ) 1977
(ब) 1985
(स) 1987
(द) 1989
व्याख्या :
राजस्थान में संभागीय व्यवस्था की शुरूआत 1949 में हीरालाल शास्त्री सरकार द्वारा की गई। अप्रैल, 1962 में मोहनलाल सुखाडि़या सरकार के द्वारा संभागीय व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया। 15 जनवरी, 1987 में हरि देव जोशी सरकार के द्वारा संभागीय व्यवस्था की शुरूआत दुबारा की गई।
प्रश्न 14 21 जून को सूर्य राजस्थान के किस जिले में लम्बवत चमकता है -
(अ) गंगानगर
(ब) अजमेर
(स) बांसवाड़ा
(द) जोधपुर
व्याख्या :
राजस्थान में कर्क रेखा बाॅंसवाडा जिले के कुशलगढ़ तहसील से होकर गुजरती है। अतः बांसवाडा जिले में सूर्य की किरणे सर्वाधिक सीधी पड़ती है। जबकी श्री गंगानगर जिला कर्क रेखा से सर्वाधिक दूरी पर स्थित है अतः श्री गंगानगर जिले में सूर्य की किरणे सर्वाधिक तिरछी पडती है।
प्रश्न 15 निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए -
जिला
अ. बांसवाड़ा
ब. जैसलमेर
स. धौलपुर
द. गंगानगर
अक्षांश/देशांतर
1. 30º12’ उत्तर
2. 69º30’ पूर्व
3. 23º3’ उत्तर
4. 78º17’ पूर्व
सही कूट है -
अ, ब, स, द
(अ) 3, 2, 1, 4
(ब) 3, 2, 4, 1
(स) 2, 3, 4, 1
(द) 1, 2, 4, 3
व्याख्या :
राजस्थान राज्य भारत में उत्तरी-पश्चिमी भाग में 23० 3' से 30० 12' उत्तरी अक्षांश (दक्षिण में बोरकुण्ड गाँव(कुशलगढ़, बांसवाड़ा) से उत्तर में कोणा गाँव (गंगानगर)) तथा 69० 30' से 78० 17' पूर्वी देशान्तर (पश्चिम में कटरा(फतेहगढ़,सम, जैसलमेर) सिलाना से पुर्व में गाँव(राजाखेड़ा, धौलपुर)) के मध्य स्थित है।
प्रश्न 16 निम्नलिखित में से कौन सा शहर राजस्थान का पाँचवाँ सबसे बड़ा शहर है -
(अ) कोटा
(ब) अजमेर
(स) अलवर
(द) बीकानेर
व्याख्या :
बीकानेर राजस्थान का पाँचवाँ सबसे बड़ा शहर है, जो इसके उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में थार रेगिस्तान के मध्य में स्थित है। इस शहर की स्थापना 1486 ई. में राठौड़ राजकुमार राव बीकाजी ने की थी।
प्रश्न 17 निम्नलिखित में से कौनसा सुमेलित नहीं है -
संभाग - जिला
(अ) अजमेर - भीलवाड़ा
(ब) भरतपुर - गंगापुर सिटी
(स) बांसवाड़ा - प्रतापगढ़
(द) जयपुर - अलवर
व्याख्या :
भीलवाड़ा उदयपुर संभाग के अंतर्गत आता है। उदयपुर संभाग में 5 जिले हैं। उदयपुर संभाग : उदयपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, राजसमंद,सलुम्बर
प्रश्न 18 जैसलमेर की स्थापना हुई थी –
(अ) 13वीं शताब्दी में
(ब) 12वीं शताब्दी में
(स) 11वीं शताब्दी में
(द) 10वीं शताब्दी में
व्याख्या :
जैसलमेर की स्थापना 12वीं शताब्दी में हुई थी। 1156 सीई में, रावल जैसल ने अपनी राजधानी को लुदरवा से जैसलमेर स्थानांतरित कर दिया था क्योंकि लुदरवा तुर्को-अफगान और बलूच जनजातियों के हमलों की चपेट में था।
प्रश्न 19 अजमेर राजस्थान का छठा संभाग कब बना -
(अ) 1987
(ब) 1982
(स) 1991
(द) 1977
व्याख्या :
राजस्थान में संभागीय व्यवस्था की शुरूआत 1949 में हीरालाल शास्त्री सरकार द्वारा की गई। अप्रैल, 1962 में मोहनलाल सुखाडि़या सरकार के द्वारा संभागीय व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया। 15 जनवरी, 1987 में हरि देव जोशी सरकार के द्वारा संभागीय व्यवस्था की शुरूआत दुबारा की गई।
1987 में राजस्थान का छठा संभाग अजमेर को बनाया गया।
प्रश्न 20 राजस्थान के उदयपुर संभाग में जिलों की संख्या कितनी है -
(अ) छह
(ब) पाँच
(स) चार
(द) सात
व्याख्या :
उदयपुर संभाग में 5 जिले हैं। उदयपुर संभाग : उदयपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, राजसमंद,सलुम्बर
page no.(2/10)