Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान के जिले व संभाग

प्रश्न 11   अलवर जिला किस संभाग का भाग है -
 (अ) भरतपुर
 (ब) जयपुर
 (स) जोधपुर
 (द) अजमेर

उत्तर : जयपुर
व्याख्या :
जयपुर संभाग में 7 जिले आते हैं - जयपुर, जयपुर (ग्रामीण), दूदू, बहरोड-कोटपूतली, दौसा, खैरथल-तिजारा, अलवर

प्रश्न 12   राजस्थान के निम्नलिखित में से किन दो जिला मुख्यालयों का अक्षांश मान समान है -
 (अ) पाली-सवाई माधोपुर
 (ब) पाली-भीलवाडा
 (स) उदयपुर-सिरोही
 (द) पाली-बाडमेर

उत्तर : पाली-बाडमेर
व्याख्या :
पाली और बाडमेर के जिला मुख्‍यालय लगभग समान अक्षांश (25º45' उत्‍तरी अक्षांश) पर स्थित है।

प्रश्न 13   राजस्थान के जिले जहां से कर्क रेखा गुजरती है -
 (अ) जैसलमेर, जोधपुर
 (ब) जालौर, बाड़मेर
 (स) जोधपुर, भरतपुर
 (द) बांसवाडा, डूंगरपुर

उत्तर : बांसवाडा, डूंगरपुर
व्याख्या :
कर्क रेखा राजस्थान के बांसवाड़ा के मध्य से होकर गुजरती है। डूंगरपूर जिले को स्पर्श(चिखली गांव के नजदीक से) करती है।

प्रश्न 14   किस जिले की सीमा पाली जिले की सीमा से नहीं लगती है -
 (अ) भीलवाडा
 (ब) बालोतरा
 (स) उदयपुर
 (द) राजसमन्द

उत्तर : भीलवाडा
व्याख्या :
भीलवाडा की सीमा पाली जिले से नहीं लगती।

प्रश्न 15   निम्न में किस जिले का क्षेत्रफल सबसे कम है -
 (अ) प्रतापगढ़
 (ब) सिरोही
 (स) कोटा
 (द) बूंदी

उत्तर : प्रतापगढ़
व्याख्या :
प्रतापगढ़ जिले का क्षेत्रफल सबसे कम है। इन जिलों में पुनर्गठन के बाद कोई बदलाव नहीं हुआ।

प्रश्न 16   राजस्थान के संभागों का वह समूह जिसका क्षेत्रफल 50000 वर्ग किमी. से ज्यादा है -
 (अ) जोधपुर-जयपुर
 (ब) जोधपुर-उदयपुर
 (स) जोधपुर-कोटा
 (द) जोधपुर-बीकानेर

उत्तर : जोधपुर-बीकानेर
व्याख्या :
अभी इन संभागों का क्षेत्रफल ज्ञात नहीं है।

प्रश्न 17   निम्नलिखित में अधिकतम भौगोलिक दूरी वाला समूह कौनसा है -(हवाई दूरी)
 (अ) जयपुर-जोधपुर
 (ब) जयपुर-कोटा
 (स) जयपुर-बीकानेर
 (द) जयपुर-उदयपुर

उत्तर : जयपुर-उदयपुर
व्याख्या :
जयपुर से उदयपुर की हवाई दूरी अधिकतम (लगभग 327Km) है।

प्रश्न 18   राजस्थान की संभागीय व्यवस्था के बारे में कौनसा कथन असत्य है -
 (अ) भरतपुर संभाग में 6 जिले हैं।
 (ब) अजमेर में 7 जिले है तथा यह केन्द्रिय स्थिति वाला संभाग है।
 (स) राजस्थान में किसी भी संभाग में 6 से ज्यादा जिले नहीं है।
 (द) राजस्थान में 4 जिले वाले संभागों की संख्या 4 है।

उत्तर : राजस्थान में किसी भी संभाग में 6 से ज्यादा जिले नहीं है।
व्याख्या :
जयपुर एवं अजमेर संभाग में 7-7 जिले हैं। सीकर, बीकानेर, कोटा एवं पाली में 4-4 जिले हैं। भरतपुर संभाग में 6 जिले (भरतपुर, धौलपुर, करौली, डीग, गंगापुरसिटी, सवाई माधोपुर) हैं।

प्रश्न 19   बांरा जिले की सीमा राजस्थान के कितने जिलों से लगती है -
 (अ) 3
 (ब) 2
 (स) 5
 (द) 4

उत्तर : 2
व्याख्या :
बारां जिले की सीमा केवल दो जिलों कोटा और झालावाड़ से लगती है।

प्रश्न 20   डूंगला एवं कापासन किस जिले की तहसीले है -
 (अ) बांसवाडा
 (ब) प्रतापगढ़
 (स) चित्तौड़गढ़
 (द) उदयपुर

उत्तर : चित्तौड़गढ़
व्याख्या :
चित्तौड़गढ़ जिले की तहसीलें : बड़ीसादड़ी, बस्सी, बेगूं, भदेसर, भूपालसागर, चित्तौड़गढ़, डूंगला, गंगरार, कपासन, निम्बाहेड़ा, राशमी, रावतभाटा

page no.(2/10)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.