Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

सिन्धु घाटी सभ्यता

प्रश्न 11   1947 में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के तत्कालीन डायरेक्टर-जनरल थे
 (अ) अलेक्जैंडर कनिंघम
 (ब) आर.सी. बनर्जी
 (स) आर.ई.एम. व्हीलर
 (द) सर जॉन मार्शल

उत्तर : आर.ई.एम. व्हीलर

प्रश्न 12   बेरीगाज़ा प्राचीन भारत के कौन से बंदरगाह का यूनानी नाम था -
 (अ) भरुच
 (ब) अरिकामेडु
 (स) पुहार
 (द) मदुरै

उत्तर : भरुच

प्रश्न 13   लोथल नामक हड़प्पाई स्थल कहाँ स्थित है -
 (अ) राजस्थान
 (ब) गुजरात
 (स) हरियाणा
 (द) कश्मीर

उत्तर : गुजरात

प्रश्न 14   भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण के पहले जनरल कौन थे -
 (अ) लॉर्ड कॉर्नवालिस
 (ब) सर जॉन मार्शल
 (स) अलेक्जेंडर कनिंघम
 (द) विलियम बैंटिंक

उत्तर : अलेक्जेंडर कनिंघम
व्याख्या :
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण संस्कृति मंत्रालय से जुड़ी एक भारतीय सरकारी एजेंसी है जो पुरातात्विक अनुसंधान और देश में सांस्कृतिक स्मारकों के संरक्षण और रखरखाव के लिए उत्तरदायी है। इसकी स्थापना 1861 में अलेक्जेंडर कनिंघम ने की थी जो इसके पहले महानिदेशक भी बने।

प्रश्न 15   अरिकामेड़ के विषय में पूर्ण सत्य कथन बताइए।
(I) यह पुडुचेरी में स्थित था।
(II) अरिकामेड़ महत्त्वपूर्ण पत्तन था।
(III) यहाँ एफोरा जैसे पात्र मिले हैं।
(IV) यहाँ पर यूनानी साम्राज्य से संबंधित वस्तुएँ मिली हैं।
(V) यहाँ के राजा चेर वंशी थे।

 (अ) I, II, III
 (ब) III, IV, V
 (स) IV, V,I
 (द) V, IV,I

उत्तर : I, II, III

प्रश्न 16   निम्नलिखित में से कौन-सी सिन्धु घाटी सभ्यता की सबसे प्रमुख विशेषता थी -
 (अ) अर्थव्यवस्था
 (ब) धार्मिक जीवन
 (स) नगर योजना
 (द) सामाजिक जीवन

उत्तर : नगर योजना
व्याख्या :
सिंधु घाटी सभ्यता की सबसे प्रमुख विशेषता नगर योजना थी। इस सभ्यता के लोग अपने शहरों को बहुत ही सुनियोजित तरीके से बनाते थे। सिंधु घाटी सभ्यता के नगरों की योजना एक ग्रिड प्रारूप पर आधारित थी, जिसमें सड़कें समकोण पर काटती थीं। जालनुमा सड़कें व गालियाँ, सुनियोजित जल निकास प्रणाली एवं पक्की ईंटों का प्रयोग आदि कई विशेषताएँ सिंधु सभ्यता में देखने को मिलती हैं।

प्रश्न 17   ‘बुर्ज़होम’ जहाँ अनाजों और पालतू पशुओं की अस्थियों के प्रमाण मिले हैं, वर्तमान में कहाँ स्थित है -
 (अ) कश्मीर
 (ब) उत्तर प्रदेश
 (स) बिहार
 (द) झारखंड

उत्तर : कश्मीर

प्रश्न 18   सुमेलित कीजिए -

सिंधु कालीन अवशेष स्थान
अ. गोदी-बाड़ा 1. मोहनजोदड़ो
ब. महास्नानागार 2. हड़प्पा
स. जुते हुए खेत 3. कालीबंगा
द. श्रमिक-आवास 4. लोथल
अ, ब, स, द
 (अ) 1, 2, 3, 4
 (ब) 2, 1, 3, 4
 (स) 3, 4, 1, 2
 (द) 4, 1, 3, 2

उत्तर : 4, 1, 3, 2

प्रश्न 19   निम्नलिखित सिंधु-सरस्वती सभ्यता स्थलों में से कौन-से पाकिस्तान में स्थित है -
1. मोहनजोदड़ो 2. हड़प्पा
3. प्रभास पाटन 4. आलमगीरपुर
5. चन्हुदड़ो 6. कोटदीजी

 (अ) 1, 3, 5, 6
 (ब) 1, 2, 4, 5
 (स) 1, 2, 5, 6
 (द) 1, 2, 3, 4

उत्तर : 1, 2, 5, 6

प्रश्न 20   निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सिंधु सभ्यता के लोगों की विशेषता/विशेषताएंँ प्रदर्शित करता है/करते हैं -

  1. उनके पास बड़े-बड़े महल और मंदिर थे।
  2. वे पुरुष और स्त्री दोनों रूपों में देवताओं की पूजा करते थे।
  3. उन्होंने युद्ध में घोड़ों द्वारा खींचे गए रथों को नियोजित किया।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन कीजिये:
 (अ) केवल 1 और 2
 (ब) केवल 2
 (स) 1, 2 और 3
 (द) उपरोक्त में से कोई नहीं है

उत्तर : केवल 2

page no.(2/7)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.