राजस्थान एक परिचय
प्रश्न 31 निम्न में से सत्य कथन है -
अ. राजस्थान का अक्षांशीय अंतराल - 8 डिग्री 47 मिनट है।
ब. राजस्थान 23º 3' से 30º 12' उत्तरी अक्षांश के मध्य स्थित है।
स. राजस्थान की उत्तर से दक्षिण लम्बाई 869 किमी. है।
(अ) केवल अ सही है
(ब) केवल ब सही है
(स) ब और स सही है
(द) अ, ब और स सही है
व्याख्या :
राजस्थान राज्य भारत में उत्तरी-पश्चिमी भाग में 23० 3' से 30० 12' उत्तरी अक्षांश (विस्तार 7० 9') तथा 69० 30' से 78० 17' पूर्वी देशान्तर (विस्तार 8० 47') के मध्य स्थित है।
राजस्थान का अक्षांशीय अंतराल - 7०9'
राजस्थान का देशान्तरीय अंतराल - 8०47'
उत्तर से दक्षिण तक लम्बाई 826 कि. मी. व विस्तार उत्तर में कोणा गाँव (गंगानगर) से दक्षिण में बोरकुण्ड गाँव(कुशलगढ़, बांसवाड़ा) तक है।
प्रश्न 32 ग्रीन वीच रेखा के सापेक्ष राजस्थान ........ में स्थिति है -
(अ) उत्तरी गोलार्द्ध
(ब) दक्षिण गोलार्द्ध
(स) पुर्वी गोलार्द्ध
(द) पश्चिमी गोलार्द्ध
व्याख्या :
ग्रीन वीच रेखा के सापेक्ष राजस्थान पुर्वी गोलाद्र्व में स्थित है। भुमध्य रेखा के सापेक्ष राजस्थान उतरी गोलाद्र्व में स्थित है।
प्रश्न 33 निम्न में से राजस्थान के संदर्भ में सही कथन है -
अ. राजस्थान 1 नवम्बर 2001 को देश का सबसे बड़ा राज्य बना।
ब. राजस्थान का क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग किमी. है, जो देश का 10.14 प्रतिशत है।
स. 2011 में राजस्थान की कुल जनसंख्या 68,548,437 थी।
(अ) अ और ब सही है
(ब) अ और स सही है
(स) केवल ब सही है
(द) केवल स सही है
व्याख्या :
राजस्थान क्षेत्रफल की दृष्टि से हमारे देश का सबसे बड़ा राज्य है। 1 नवम्बर 2000 को मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ का गठन हुआ और उसी दिन से राजस्थान देश का सबसे बड़ा राज्य बना। राजस्थान का कुल क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग कि.मी. है। जो कि देश का 10.41 प्रतिशत है। 2011 में राजस्थान की कुल जनसंख्या 68,548,437 थी जो की देश की जनसंख्या का 5.67 प्रतिशत है।
प्रश्न 34 निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये।
a) राजस्थान की अक्षांशीय सीमा 23०3’ दक्षिण से 30०12’ उत्तर है।
b) राजस्थान की देशांतरीय सीमा 69०30’ पश्चिम से 78०17’ पूर्व है।
c) राजस्थान का कुल क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग किमी है।
d) राजस्थान का आकार अनियमित समचतुर्भुजवत या समचतुर्भुज जैसा दिखता है।
ऊपर दिया गया कौन सा/से कथन सही है/हैं -
(अ) केवल a और b
(ब) केवल c और d
(स) केवल a, b और c
(द) केवल a और d
व्याख्या :
राजस्थान राज्य भारत में उत्तरी-पश्चिमी भाग में 23०3' से 30०12' उत्तरी अक्षांश (विस्तार 7० 9') तथा 69० 30' से 78० 17' पूर्वी देशान्तर (विस्तार 8० 47') के मध्य स्थित है।
प्रश्न 35 निम्न में से कौन सी रेखा, राजस्थान के दक्षिणी भाग से गुजरती है -
(अ) प्रधान मध्याह्न रेखा
(ब) मकर रेखा
(स) कर्क रेखा
(द) विषुवत् रेखा
व्याख्या :
23० 30' उतरी अक्षाश को कर्क रेखा कहते है। कर्क रेखा राजस्थान के बांसवाड़ा के मध्य से होकर गुजरती है। डूंगरपूर जिले को स्पर्श(चिखली गांव के नजदीक से) करती है।
प्रश्न 36 राजस्थान की उत्तर से दक्षिण की लम्बाई है -
(अ) 826 किमी.
(ब) 869 किमी.
(स) 650 किमी.
(द) 550 किमी.
व्याख्या :
उत्तर से दक्षिण तक लम्बाई 826 कि. मी. व विस्तार उत्तर में कोणा गाँव (गंगानगर) से दक्षिण में बोरकुण्ड गाँव(कुशलगढ़, बांसवाड़ा) तक है।
प्रश्न 37 निम्नलिखित में से कौन सी तहसील राजस्थान के दक्षिणतम भाग में स्थित है -
(अ) कुशलगढ़
(ब) घाटोल
(स) बागीदोरा
(द) गढ़ी
व्याख्या :
राजस्थान के दक्षिणतम भाग में बोरकुण्ड गाँव(कुशलगढ़ तहसील, बांसवाड़ा) है।
प्रश्न 38 1800 ईस्वी में किस विद्वान ने प्रथम बार वर्तमान राजस्थान क्षेत्र के लिए राजपूताना नाम का उपयोग किया -
(अ) वी. स्मिथ
(ब) कर्नल टॉड
(स) जार्ज थॉमस
(द) मैक्स मूलर
व्याख्या :
सन् 1800 ई.में आरलैण्ड के निवासी जार्ज थामस ने राजस्थान के इस भाग के लिए ‘राजपुताना’ की संज्ञा दी। इस बात का उल्लेख विलियम फ्रेंकलिन की पुस्तक “Military Memoirs Of Mr. George Thomas” में आता है।
प्रश्न 39 ....... को सूर्य उत्तरी गोलार्द्ध में कर्क रेखा पर लम्बवत् चमकता है -
(अ) 21 जून
(ब) 11 जुलाई
(स) 23 सितंबर
(द) 25 दिसंबर
व्याख्या :
21 जून उत्तरी गोलार्ध में सबसे लंबा दिन है। सूर्य उत्तरी गोलार्ध में कर्क रेखा पर 21 जून को लंबवत चमकता है।
प्रश्न 40 कर्क रेखा की राजस्थान में लम्बाई है -
(अ) लगभग 20 किमी.
(ब) लगभग 26 किमी.
(स) लगभग 32 किमी.
(द) लगभग 42 किमी.
व्याख्या :
राजस्थान में कर्क रेखा की लम्बाई लगभग 26 किमी. है।
page no.(4/12)