Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान का भौतिक स्वरूप

प्रश्न 31   राजस्थान के किस भौतिक प्रदेश में मुकुंदरा की पहाड़ियाँ स्थित हैं -
 (अ) मध्य अरावली
 (ब) दक्षिणी अरावली
 (स) हाड़ौती पठार
 (द) उत्तरी अरावली

उत्तर : हाड़ौती पठार
व्याख्या :
मुकुंदरा की पहाड़ियां मुख्य रूप से कोटा जिले में स्थित है तथा इसका कुछ भाग झालावाड़ में भी आता है। ये हाड़ौती पठार का भाग हैं।

प्रश्न 32   थार मरुस्थल में ‘ढ़ांड’ के नाम से कौन-सा जाना जाता है
 (अ) नखलिस्तान
 (ब) चन्द्राकार बालुका स्तूप में गर्त
 (स) उत्स्रुत बेसिन
 (द) मरुस्थल में प्लाया

उत्तर : चन्द्राकार बालुका स्तूप में गर्त
व्याख्या :
थार मरुस्थल में बालुका स्तूपो के बीच में कहीं-कहीं निम्न भूमि मिलती है जिसमें वर्षा का जल भर जाने से अस्थाई झीलों व दलदली भूमि का निर्माण होता है जिन्हें रन/ढांड/टाट कहते हैं।

प्रश्न 33   अरावली की दूसरी सबसे ऊँची चोटी है -
 (अ) तारागढ़
 (ब) गुरुशिखर
 (स) सेरगढ़
 (द) अचलगढ़

उत्तर : सेरगढ़
व्याख्या :
भारत के उत्तरी भाग के हिमालय पर्वत व पश्चिमी घाट के नीलगिरी पर्वत के मध्य राजस्थान में सर्वाधिक ऊंची चोटी सिरोही जिले में मांउट आबु क्षेत्र में स्थित गुरु शिखर (1722 मीटर)/(5650 फिट) है। सिरोही में ही सेर चोटी (1597 मी.) स्थित है। जो अरावली की दूसरी सबसे ऊंची चोटी है।

प्रश्न 34   राज्य में सबसे ऊँचा पठार है -
 (अ) उड़िया का पठार
 (ब) भोराट का पठार
 (स) मालेखत का पठार
 (द) मेसा पठार

उत्तर : उड़िया का पठार
व्याख्या :
उड़िया का पठार राजस्थान का सबसे ऊंचा (1360 मी.) पठार है। उड़िया का पठार सिरोही जिले की माऊंट आबू नामक जगह पर स्थित है।

प्रश्न 35   चित्तौड़गढ़ का किला जिस पठार पर निर्मित है, वह है -
 (अ) मेसा का पठार
 (ब) भोराट का पठार
 (स) मालखेत का पठार
 (द) लसाड़िया का पठार

उत्तर : मेसा का पठार
व्याख्या :
मेसा का पठार राजस्थान राज्य के चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित है। मेसा के पठार पर चित्तौड़गढ़ का किला स्थित है। चित्तौड़ के किले का निर्माण 7वीं शताब्दी में मौर्य वंश के राजा चित्रांगद मौर्य ने कराया था।

प्रश्न 36   ‘कुकरा की पहाड़ियाँ’ किस जिले में स्थित हैं -
 (अ) उदयपुर
 (ब) सिरोही
 (स) अजमेर
 (द) चित्तौड़गढ़

उत्तर : अजमेर
व्याख्या :
कुकरा की पहाड़ियां अजमेर ज़िले में स्थित हैं।

प्रश्न 37   राज्य की सर्वोच्च पर्वत चोटी गुरुशिखर (1722 मी.) के निकट कौनसा पठार स्थित है -
 (अ) भोराट का पठार
 (ब) उड़िया का पठार
 (स) मालवा का पठार
 (द) भीम का पठार

उत्तर : उड़िया का पठार
व्याख्या :
उड़िया का पठार राजस्थान का सबसे ऊंचा (1360 मी.) पठार है। उड़िया का पठार सिरोही जिले की माऊंट आबू नामक जगह पर स्थित है।

प्रश्न 38   सुण्डा पर्वत का सम्बन्ध राजस्थान के किस जिले से है -
 (अ) राजसमन्द
 (ब) पाली
 (स) जालौर
 (द) सिरोही

उत्तर : जालौर
व्याख्या :
सुण्डा पर्वत भीनमाल (जालौर) के निकट स्थित पहाड़ियां है, जिनमें सुण्डा माता का मंदिर स्थित है।
इस पर्वत पर राजस्थान का प्रथम रोप वे 20 दिसम्बर 2006 को प्रारंभ किया गया।

प्रश्न 39   कौनसे राज्य में मालवा पठार का फैलाव नहीं है -
 (अ) मध्य प्रदेश
 (ब) राजस्थान
 (स) गुजरात
 (द) महाराष्ट्र

उत्तर : महाराष्ट्र
व्याख्या :
मालवा पठार राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात में फैला हुआ है। इसका कुल क्षेत्रफल लगभग 81,767 वर्ग किलोमीटर है।

प्रश्न 40   “छप्पन के मैदान” का सम्बन्ध निम्नलिखित में से किस नदी से है -
 (अ) माही
 (ब) बनास
 (स) चम्बल
 (द) लूणी

उत्तर : माही
व्याख्या :
माही नदी बेसिन में प्रतापगढ़ और बांसवाड़ा के बीच 56 नदी नालों का प्रवाह क्षेत्र (या 56 गावों का समूह) छप्पन का मैदान कहलाता है जबकि जालौर से बालोतरा के मध्य फैले पहाड़ को छप्पन की पहाड़ियां कहते हैं।

page no.(4/47)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.