दक्षिण भारत का इतिहास
प्रश्न 21 निम्न में से किस शासक ने “पट्टियनप्पालई” के लेखक को प्रभूत मात्रा में स्वर्ण मुद्राएं दी थीं -
(अ) करिकाल
(ब) नेडुंजेरल
(स) शेनगुटुवन
(द) नेडुनजेल्लियन
प्रश्न 22 निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -
a. राजराजा प्रथम ने नौसेना अभियानों द्वारा बर्मा के कुछ भागों पर, मलाया पर एवं सुमात्रा पर अधिकार कर लिया था।
b. राजेन्द प्रथम ने लंका (सिलोन) पर विजय प्राप्त की थी।
c. चोल राजाओं द्वारा उत्तरी लंका पर तब तक अधिकार बनाए रखा गया जब तक विजयबाहु प्रथम द्वारा उन्हें निष्कासित नहीं किया गया।
d. चोल शक्ति का तेरहवीं शताब्दी में उस समय ह्रास हुआ जब उनके क्षेत्र का होयसल एवं पाण्ड्य शक्तियों के मध्य विभाजन हो गया।
उपरोक्त में से कौन-सा/से सही है/हैं -
कूट :
(अ) a, b व c
(ब) c व d
(स) b, c व d
(द) केवल d
व्याख्या :
चोलों (8-12वीं शताब्दी ईस्वी) को भारत के दक्षिणी क्षेत्रों में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले राजवंशों में से एक के रूप में याद किया जाता है। राजराज ने अपनी शक्तिशाली नौसेना की सहायता से मालदीव पर विजय प्राप्त की। राजेंद्र ने 1017 ई. में सिंहल पर आक्रमण किया और संपूर्ण ईलमंडलम (श्रीलंका) पर अधिकार कर लिया। कुलोत्तुंग के शासन काल में सिंहली (श्रीलंका) नरेश विजयबाहु ने अपने को स्वतंत्र घोषित कर लिया था।
page no.(3/3)