मिश्रण
प्रश्न 11 दो बर्तनों में इथेनॉल और प्रोपेनॉल का मिश्रण है। इन बर्तनों में एथेनॉल तथा प्रोपेनॉल का अनुपात क्रमश: 5 : 3 और 5 : 6 है। इन मिश्रणों को कितने अनुपात में मिलाया जाना चाहिए कि नए मिश्रण में इथेनॉल तथा प्रोपेनॉल का अनुपात 6 : 5 हो जाए -
(अ) 7 : 8
(ब) 8 : 7
(स) 7 : 6
(द) 6 : 7
प्रश्न 12 70 लीटर के एक विलयन में अल्कोहल और पानी का अनुपात 5 ∶ 2 है। अनुपात को उल्टा करने के लिए विलयन में कितना पानी मिलाया जाना चाहिए -
(अ) 120 लीटर
(ब) 105 लीटर
(स) 115 लीटर
(द) 130 लीटर
प्रश्न 13 एक मिश्रण में दूध एवं पानी 7 : 3 के अनुपात में हैं| मिश्रण में कुछ मात्रा में पानी मिलाने पर दोनों, दूध एवं पानी की मात्रा समान हो जाती है| यदि वास्तविक मिश्रण में 120 मिली पानी है तो वास्तविक मिश्रण में मिलाई जाने वाली पानी की मात्रा ज्ञात कीजिये -
(अ) 160 मिली
(ब) 120 मिली
(स) 280 मिली
(द) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 14 समान मात्रा के दो गिलास क्रमशः आधा और तीन-चौथाई दूध से भरे हुए हैं। फिर उन्हें पानी डालकर ऊपर तक भर दिया जाता है, फिर उनकी सामग्री को दूसरे बर्तन में डाल दिया जाता है। इस बर्तन में दूध और पानी का अनुपात क्या होगा -
(अ) 1 : 3
(ब) 2 : 3
(स) 3 : 2
(द) 5 : 3
प्रश्न 15 4% चीनी वाले एक 6 लीटर घोल में से एक लीटर पानी वाष्पित हो गया। बचे हुए घोल में चीनी का प्रतिशत है -
(अ) 1.8%
(ब) 3.8%
(स) 4.8%
(द) 5.8%
प्रश्न 16 पानी में एल्कोहल के 20% घोल के पाँच लीटर में एक लीटर पानी मिश्रित किया गया । अब एल्कोहल की मात्रा है
(अ) 12.5%
(ब) 16%
(स) 16.66%
(द) 24%
प्रश्न 17 9.30 रुपए प्रति किग्रा की गेंहूँ की एक किस्म को एक निश्चित दर की अन्य किस्म के साथ 8 : 7 के अनुपात में मिलाया जाता है। यदि इस प्रकार बने मिश्रण की कीमत 10 रुपए प्रति किग्रा है, तो गेंहूँ की दूसरी किस्म की प्रति किग्रा की कीमत क्या है -
(अ) 7.80 रुपए
(ब) 10.80 रुपए
(स) 8.80 रुपए
(द) 9.80 रुपए
प्रश्न 18 50 किग्रा. शीशे व टिन के मिश्रण में 60 प्रतिशत शीशा है। इस मिश्रण में कितना शीशा मिलाया जाये की मिश्रण में 75 प्रतिशत शीशा हो जाये-
(अ) 20 किग्रा
(ब) 25 किग्रा
(स) 30 किग्रा
(द) 40 किग्रा
प्रश्न 19 63रू प्रति किलो ग्राम की चाय 90 रूपये प्रति किलोग्राम की चाय के साथ किस अनुपात में मिलाई जाये कि मिश्रण का क्रय-मूल्य 72 रूपये प्रति किग्रा हो जाये -
(अ) 2ः1
(ब) 3ः2
(स) 5ः7
(द) 9ः1
प्रश्न 20 ताँबे और जिंक को 7:3 एवं 7:5 अनुपात में मिलाकर क्रमशः A एवं B मिश्र धातुएँ बनायी जाती हैं। यदि दोनों मिश्र धातुओं की समान मात्रा को एक साथ पिघलाकर एक तीसरी मिश्र धातु C बनाई जाती है, तो C में ताँबे और जिंक का अनुपात है -
(अ) 49:15
(ब) 35:21
(स) 77:43
(द) 63:37
page no.(2/3)