Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

विजयनगर साम्राज्य

प्रश्न 11   तालीकोटा का युद्ध कब हुआ -
 (अ) 1566 ई.
 (ब) 1565 ई.
 (स) 1567 ई.
 (द) 1568 ई.

उत्तर : 1565 ई.
व्याख्या :
तालीकोटा का युद्ध 26 जनवरी, 1565 को हुआ था। यह युद्ध विजयनगर साम्राज्य और दक्कन सल्तनत के गठबंधन के बीच लड़ा गया था। विजयनगर साम्राज्य के विपक्ष में अहमदनगर, गोलकुण्डा, बीजापुर और बीदर के साम्राज्य शामिल थे। तालीकोटा की लड़ाई को ‘बन्नीहट्टी के युद्ध‘ के नाम से भी जाना जाता है, यह युद्ध राक्षस-तांगड़ी नामक गावं के नजदीक लड़ा गया था| विजयनगर साम्राज्य को इस युद्ध में हार का सामना करना पड़ा।

प्रश्न 12   विजयनगर के शासक कृष्ण देवराय ने कौन-सा नगर बसाया था -
 (अ) चन्द्रागिरि
 (ब) उदयगिरि
 (स) नागलपुर
 (द) वारंगल

उत्तर : नागलपुर

प्रश्न 13   विजयनगर साम्राज्य के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -
1. हरिहर को हस्तिनावती का सम्राट अभिषिक्त किया गया।
2. देवराय प्रथम ने विजयनगर शहर की योजना बनाई और निर्माण किया।

 (अ) केवल 1
 (ब) केवल 2
 (स) 1 और 2 दोनों
 (द) 1 और 2 दोनों सही नहीं

उत्तर : केवल 1
व्याख्या :
1336 ई. में हरिहर ने हम्पी हस्तिनावती राज्य की नींव रखी। इसी वर्ष उसने अनेगोण्डी के निकट विधारण्य एवं सायण की प्रेरणा से विजयनगर शहर की स्थापना एवं संगम वंश की स्थापना की।

प्रश्न 14   निम्नलिखित में से कहां के शासक को तालीकोटा के युद्ध में विजयनगर के विरूद्ध लड़ने के लिए संघ में शामिल होने हेतु आमन्त्रित नहीं किया गया -
 (अ) अहमदनगर
 (ब) बरार
 (स) बीजापुर
 (द) गोलकुण्डा

उत्तर : बरार

प्रश्न 15   निम्नलिखित में से व्यक्तियों और घटनाओं का कौन-सा जोड़ा सही सुमेलित है -
 (अ) बुक्का-1 - मदुरै की विजय
 (ब) रामराय - रायचुर का युद्ध
 (स) कृष्णदेव राय - राक्षस तंगड़ी की लड़ाई
 (द) तिरूमल राय - वेलोर में राजधानी स्थानान्तरण

उत्तर : बुक्का-1 - मदुरै की विजय

प्रश्न 16   निम्न कथनों पर विचार कीजिये और दिये गये कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिये –
कथन 1 : विजयनगर के शासक कृष्णदेवराय ने अमुक्तामाल्यद ग्रंथ की रचना की।
कथन 2 : कृष्णदेवराय को आन्ध्र भोज के नाम से भी जाना जाता है।
कथन 3 : उनके दरबार को अल्लसानी पेडना नामक राजकवि सुशोभित करता था, जो संस्कृत एवं तमिल दोनों भाषाओं का ज्ञाता था।
कूट –

 (अ) कथन 1 सही है
 (ब) कथन 2 सही है
 (स) कथन 1 और 2 दोनों सही हैं
 (द) सभी तीनों कथन सही हैं

उत्तर : कथन 1 और 2 दोनों सही हैं

प्रश्न 17   1800 में हम्पी के भग्नावशेष को किसके द्वारा प्रकाश में लाया गया -
 (अ) निकोलो डी कोन्टी
 (ब) कर्नल कोलीन मेकेन्जी
 (स) थोमस हिकी
 (द) डोमिन्गो पेस

उत्तर : कर्नल कोलीन मेकेन्जी

प्रश्न 18   विजयनगर साम्राज्य में ‘तेलुगू कविता के पितामह’ की उपाधि से किसे सम्मानित किया गया था -
 (अ) पालकुंकी
 (ब) अल्लसानि पेदन्न
 (स) वेमन
 (द) राम पन्निकर

उत्तर : अल्लसानि पेदन्न

प्रश्न 19   निम्न में से किस शासक के दरबार में अष्टदिग्गज निवास करते थे -
 (अ) मेडिनीराय
 (ब) कृष्णदेवराय
 (स) सदाशिव
 (द) अच्युतदेवराय

उत्तर : मेडिनीराय
व्याख्या :
कृष्णदेवराय विजयनगर के सर्वाधिक कीर्तिवान सम्राट थे। कृष्णदेवराय के दरबार में तेलुगू साहित्य के आठ सर्वश्रेष्ठ कवियों के समूह को अष्टदिग्गज कहा गया था।

प्रश्न 20   विजयनगर पर सर्वाधिक समय तक शासन करने वाला वंश था-
 (अ) संगम वंश
 (ब) तालुव वंश
 (स) अराविडु वंश
 (द) तुलुव वंश

उत्तर : संगम वंश
व्याख्या :
विजयनगर साम्राज्य में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाला वंश संगम वंश था। विजयनगर साम्राज्य में चार राजवंशों ने शासन किया। ये वंश हैं: संगम, सालुव, तुलुव, अराविडू।

page no.(2/3)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.