Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान में रीति -रिवाज एवं प्रथाएं

प्रश्न 21   राजस्थान के रीति – रिवाजों में ‘आंणौ’ क्या है -
 (अ) विवाह के पश्चात् दुल्हन को दूसरी बार ससुराल भेजना
 (ब) जलझूलनी की एकादशी पूजा
 (स) कुँआ पूजन
 (द) दुल्हन के परिवार द्वारा वर की बारात का डेरा देखने जाना

उत्तर : विवाह के पश्चात् दुल्हन को दूसरी बार ससुराल भेजना
व्याख्या :
आणौ को गौना/मुकलावा के नाम से भी जाना जाता है। गौना/मुकलावा/आणौ विवाह के समय बालिग होने पर वधू को वर के घर भेजने की रस्म को गौना या मुकलावा कहते हैं।

प्रश्न 22   राजस्थानी संस्कृति में ‘औलंदी’ क्या है -
 (अ) विवाह का एक प्रकार
 (ब) एक देशी खेल
 (स) नववधु के साथ जाने वाली लड़की या स्त्री
 (द) राजस्थानी लोक-गीत

उत्तर : नववधु के साथ जाने वाली लड़की या स्त्री

प्रश्न 23   राजस्थानी संस्कृति में ‘जांनोटण’ क्या है -
 (अ) वर-पक्ष की ओर से दिया जाने वाला भोज
 (ब) भूमि का माप
 (स) एक प्रकार का लोक गीत
 (द) एक कृषि कर

उत्तर : वर-पक्ष की ओर से दिया जाने वाला भोज

प्रश्न 24   किस संस्कार को यज्ञोपवीत संस्कार भी कहते हैं -
 (अ) वेदारम्भ
 (ब) विद्यारम्भ
 (स) उपनयन
 (द) समावर्तन

उत्तर : उपनयन

प्रश्न 25   बढ़ार भोज किस अवसर पर रखा जाता है -
 (अ) मृत्यु के समय
 (ब) उत्सवों के समय
 (स) विवाह के समय
 (द) जन्म के समय

उत्तर : विवाह के समय

प्रश्न 26   राजस्थान में ‘सामेला’ शब्द किस अवसर पर प्रयुक्त होता है -
 (अ) जन्म के समय
 (ब) विवाह के समय
 (स) गौना के समय
 (द) मृत्यु के समय

उत्तर : विवाह के समय

प्रश्न 27   निम्नलिखित में से कौन सा संस्कार जन्म से संबंधित है -
 (अ) सामेला
 (ब) बान
 (स) मौसर
 (द) जडूला

उत्तर : जडूला

प्रश्न 28   अप्रैल, 1930 में बाल विवाह निरोधक कानून के प्रणेता कौन थे -
 (अ) अर्जुनलाल सेठी
 (ब) रायबहादुर हरविलास
 (स) हीरालाल शास्त्री
 (द) जमनालाल बजाज

उत्तर : रायबहादुर हरविलास

प्रश्न 29   गवर्नर जनरल लाॅर्ड बेंटिक ने निम्न स्थलों पर सती प्रथा रोकने के आदेश दिए। निम्न में से कौन सा युग्म सही नहीं है -
 (अ) अलवर: 1830
 (ब) जयपुर: 1844
 (स) डूंगरपुर: 1856
 (द) जोधपुर: 1848

उत्तर : डूंगरपुर: 1856

प्रश्न 30   ‘देश-हितेषणी सभा’ ......... को स्थापित की गई थी -
 (अ) 2 जुलाई, 1867
 (ब) 2 जुलाई, 1880
 (स) 2 जुलाई, 1870
 (द) 2 जुलाई, 1877

उत्तर : 2 जुलाई, 1877

page no.(3/13)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.