राजस्थान के प्रतीक चिन्ह
प्रश्न 11 कौन सा सुमेलित नहीं है -
जिला - शुभंकर
(अ) भीलवाड़ा - मोर
(ब) चूरू - कृष्ण मृग
(स) सवाई माधोपुर - शेर
(द) जैसलमेर - गोडावण
व्याख्या :
सवाई माधोपुर का शुभंकर बाघ है।
प्रश्न 12 जिला तथा राजस्थान के वन विभाग द्वारा जारी शुभंकर के त्रुटिपूर्ण युग्म को पहचानिए -
(अ) अजमेर: खरमोर पक्षी
(ब) भरतपुर: सारस क्रेन
(स) दौसा: मगर
(द) जालोर: भालू
व्याख्या :
दौसा का शुभंकर खरगोश है। वहीं मगर बारां जिले का शुभंकर है।
प्रश्न 13 निम्न को सुमेलित कीजिए एवं निचे दिये गये कूटों की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए -
कूट - अ, ब, स, दसूची-1 सूची-2 अ. चिंकारा 1. जांटी ब. गोडावन 2. राष्ट्रीय पक्षी स. खेजड़ी 3. राज्य पक्षी द. मोर 4. राज्य पशु
(अ) 4, 3, 1, 2
(ब) 1, 2, 3, 4
(स) 4, 3, 2, 1
(द) 2, 3, 4, 1
व्याख्या :
खेजड़ी के वृक्ष सर्वाधिक शेखावटी क्षेत्र में देखे जा सकते है तथा नागौर जिले में सर्वाधिक है। खेजड़ी को पंजाबी व हरियाणावी में जांटी व तमिल भाषा में पेयमेय कन्नड़ भाषा में बन्ना-बन्नी, सिंधी भाषा में - धोकड़ा व बिश्नोई सम्प्रदाय के लोग शमी के नाम से जानते है। स्थानीय भाषा में सीमलो कहते हैं।
चिंकारा को 1981 में राज्य पशु घोषित किया गया।यह “एन्टीलोप” प्रजाती का एक मुख्य जीव है। इसका वैज्ञानिक नाम गजेला बेनेट्टी है।
1981 में गोडावण को राज्य पक्षी के तौर पर घोषित किया गया। इसे ग्रेट इंडियन बस्टर्ड भी कहा जाता है। यह शर्मिला पक्षी है और इसे पाल-मोरडी व सौन-चिडिया भी कहा जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम “एरडेओटिस नाइज्रीसेप्स” है।
मोर के अद्भुत सौंदर्य के कारण भारत सरकार ने 26 जनवरी,1963 को इसे राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया।
प्रश्न 14 छोटा किल किला(किंग फिशर) किस जिले का शुभंकर है -
(अ) गंगानगर
(ब) हनुमानगढ़
(स) बिकानेर
(द) चुरू
व्याख्या :
छोटा किलकिला हनुमानगढ़ जिले का शुभंकर है।
प्रश्न 15 निम्न में से सही सुमेलित नहीं है -
(अ) सीकर - शाहीन
(ब) जयपुर - काला तीतर
(स) अलवर - सांभर
(द) दौसा - खरगौश
व्याख्या :
जयपुर का शुभंकर चीतल है और झुंझुनू का शुभंकर काला तीतर है।
प्रश्न 16 सुमेलित किजीए -
अ, ब, स, दजिला शुभंकर अ. भरतपुर 1. इण्डियन स्क्रीमर ब. करौली 2. सारस स. सवाई माधोपुर 3. घड़ियाल द. धौलपुर 4. बाघ
(अ) 1, 2, 3, 4
(ब) 2, 3, 4, 1
(स) 3, 2, 1, 4
(द) 2, 1, 3, 4
व्याख्या :
2015 में राजस्थान सरकार ने प्रत्येक जिले का एक वन्य जीव घोषित किया। राजस्थान ऐसा पहला राज्य है, जिसने वन्यजीवों के अनुसार जिलों का मस्कट तय किया है।
भरतपुर | सारस |
करौली | घड़ियाल |
सवाईमाधोरपुर | बाघ |
धौलपुर | पंछीरा(इंडियन स्क्रीमर) |
प्रश्न 17 उदबिलाव किस जिले का शुभंकर है -
(अ) कोटा
(ब) बारां
(स) बुंदी
(द) झालावाड़
व्याख्या :
उदबिलाव कोटा जिले का शुभंकर है।
प्रश्न 18 राजसमंद जिले का शुभंकर है -
(अ) बिज्जु
(ब) जल पीपी
(स) भेड़िया
(द) उड़न गिलहरी
व्याख्या :
भेड़िया, राजसमंद जिले का शुभंकर है। कुम्भलगढ़-अभ्यारण्य उदयपुर- पाली, राजसमंद जिले में है। 1971 में इसकी स्थापना की गई। यह अभयारण्य भेडीये के लिए देश भर में प्रसिद्ध है।
प्रश्न 19 मोर व खरमोर क्रमशः किन जिलों के शुभंकर हैं -
(अ) नागौर व टोंक
(ब) अजमेर व नागौर
(स) भीलवाड़ व अजमेर
(द) टोंक व भीलवाड़ा
व्याख्या :
मोर, भीलवाड़ का शुभंंकर है। खड़मौर अजमेर का शुभंकर है।
प्रश्न 20 जोधपुर जिले का शुभंकर है -
(अ) भालू
(ब) तेंदुआ
(स) गोडावण
(द) कुरंजा
व्याख्या :
जोधपुर जिले का शुभंकर कुरंजा है। खींचन, फलोदी का एक गांव है जहां शीतकाल में रूस व यूक्रेन से प्रवासी पक्षी कुरंजा आता है। कुरंजा एक विरह गीत भी है।
page no.(2/6)