राजस्थान के प्रतीक चिन्ह
प्रश्न 31 निम्नलिखित में से कौन सा सुमेलित नहीं है:
जिला - शुभंकर
(अ) भीलवाड़ा - मोर
(ब) चुरू - कृष्णमृग
(स) सवाई माधोपुर - शेर
(द) जैसलमेर - गोडावण (ग्रेट इंडियन बस्टर्ड)
व्याख्या :
सवाई माधोपुर का शुभंकर बाघ है।
प्रश्न 32 काला हिरण राजस्थान के किस जिले का आधिकारिक शुभंकर है -
(अ) जयपुर
(ब) चुरू
(स) भीलवाड़ा
(द) शहर
व्याख्या :
काला हिरण, चुरू जिले का आधिकारिक शुभंकर है।
प्रश्न 33 राजस्थान का राज्य पुष्प है –
(अ) कचनार
(ब) नाग केसर
(स) रोहिड़ा
(द) सूरजमुखी
व्याख्या :
रोहिडा के फुल को 21 अक्टूबर 1983 को राज्य पुष्प घोषित किया गया। इसे “मरूशोभा” या “रेगिस्थान का सागवान” भी कहते है। इसका वैज्ञानिक नाम- “टिको-मेला अंडुलेटा” है।
प्रश्न 34 राजस्थान के किस वृक्ष पर 1988 में डाक टिकट जारी किया है -
(अ) धोक
(ब) रोहिदा
(स) पलाश
(द) खेजड़ी वृक्ष
व्याख्या :
5 जून 1988 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर खेजड़ी वृक्ष पर 60 पैसे का डाक टिकट जारी किया गया। खेजड़ी को 1983 में राज्य वृक्ष घोषित किया गया।
प्रश्न 35 राजस्थान सरकार के वन विभाग द्वारा जारी जिलों हेतु निर्धारित वन्यजीव शुभंकर के गलत युग्म को पहचानिए -
(अ) अलवर - बाघ
(ब) भीलवाड़ा - मोर
(स) भरतपुर - सारस (क्रेन)
(द) जालोर - भालू
व्याख्या :
अलवर का शुभंकर सांभर है। वहीं बाघ सवाई माधोपुर का शुभंकर है।
प्रश्न 36 राजस्थान का राज्य नृत्य है -
(अ) घुमरा
(ब) घुमर
(स) घेर
(द) चकरी
व्याख्या :
घुमर (केवल महिलाओं द्वारा किया जाने वाला नृत्य) इसे राज्य नृत्यों का सिरमौर (मुकुट), राजस्थानी नृत्यों की आत्मा कहा जाता है।
प्रश्न 37 राजस्थान का शास्त्रीय नृत्य है -
(अ) कत्थक
(ब) कथकली
(स) मोहिनीअट्टम
(द) कुचिपुड़ी
व्याख्या :
कत्थक उत्तरी भारत का प्रमुख नृत्य है। इनका मुख्य घराना भारत में लखनऊ है तथा राजस्थान में जयपुर है।
कत्थक के जन्मदाता भानू जी महाराज को माना जाता है।
प्रश्न 38 राजस्थान का राज्य गीत है -
(अ) केसरिया बालम आओ नी पधारो म्हारे देश
(ब) मिश्री को बाग़ लगा दे रसिया
(स) हिवड़े से दूर मत जय
(द) पणिहारी
व्याख्या :
केसरिया बालम आओ नी पधारो म्हारे देश गीत को सर्वप्रथम उदयपुर की मांगी बाई के द्वारा गया। इस गीत को अन्तराष्ट्रीय स्तर पर बीकानेर की अल्ला जिल्ला बाई के द्वारा गाया गया। अल्ला जिल्ला बाई को राज्य की मरूकोकिला कहते है। इस गीत को मांड गायिकी में गाया जाता है।
प्रश्न 39 जोधपुर जिले का शुभंकर है -
(अ) भालू
(ब) तेंदुआ
(स) गोडावण
(द) कुरंजा
व्याख्या :
जोधपुर जिले का शुभंकर कुरंजा है। खींचन, फलोदी का एक गांव है जहां शीतकाल में रूस व यूक्रेन से प्रवासी पक्षी कुरंजा आता है। कुरंजा एक विरह गीत भी है।
प्रश्न 40 मोर व खरमोर क्रमशः किन जिलों के शुभंकर हैं -
(अ) नागौर व टोंक
(ब) अजमेर व नागौर
(स) भीलवाड़ व अजमेर
(द) टोंक व भीलवाड़ा
व्याख्या :
मोर, भीलवाड़ का शुभंंकर है। खड़मौर अजमेर का शुभंकर है।
page no.(4/6)